अपराध
लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ महिला सहित दो कोचिए गिरफ्तार
राजनांदगांव। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालबाग थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर एक महिला सहित दो शातिर शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, बिक्री की नगद रकम और परिवहन में प्रयुक्त तीन पहिया एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 43,220 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले भर में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में मुखबिर की सटीक सूचना पर दो अलग-अलग टीमें गठित कर पेंड्री क्षेत्र में दबिश दी गई।
केस 01: न्यायालय परिसर के पास से महिला तस्कर गिरफ्तार
पहली कार्रवाई न्यायालयीन कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास की गई। यहाँ पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महिला हिना साहू (उम्र 46 वर्ष, पति स्व. वीरेंद्र साहू, निवासी अटल आवास, लालबाग) को अवैध रूप से शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा। महिला के कब्जे से 37 अध्दा शोले देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 13.875 बल्क लीटर), बिक्री की रकम 500 रुपये और शराब परिवहन में इस्तेमाल हो रही एक तीनपहिया एक्टिवा गाड़ी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36,420 रुपये है।
केस 02: अटल आवास बाजार चौक में दबोचा गया दूसरा आरोपी
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अटल आवास बाजार चौक पेंड्री के पास घेराबंदी कर आरोपी आशीष गुप्ता (उम्र 30 वर्ष, पिता प्रीत राम गुप्ता, निवासी अटल आवास, पेंड्री) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर) और बिक्री के नगद ₹300 जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत 3,100 रुपये बताई जा रही है।
पुराने अपराधी हैं दोनों आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
लालबाग पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लालबाग थाने में पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए.पी. शीला, शोभाराम बेरवंशी, महिला आरक्षक कुसुम कंवर, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा सहित थाना स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 2.920 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
राजनांदगांव। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.920 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 30 हजार रुपये) जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैगापारा पानी टंकी के सामने शिव चबूतरा, लखोली क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद रजा (32 वर्ष), निवासी पठानपारा, थाना बसंतपुर के पीछे, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे चॉकलेटी रंग के थैले से सफेद झिल्ली में रखा 2.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों, अवैध शराब एवं नशे के अन्य कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।
अपराध
खेत से मोटर पंप चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक और चोरी का माल जब्त
राजनांदगांव। ग्रामीण अंचलों में किसानों के खेतों से कृषि उपकरण और मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी मोहारा और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए खेत से मोटर पंप चोरी करने के मामले में एक नाबालिग (अपचारी बालक) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कीमती मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है।
खेत से चोरी हुआ था टेक्समो कंपनी का पंप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गाडाभंवर (चौकी मोहारा) निवासी किसान प्रार्थी बोलेश्वर वर्मा ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत में सिंचाई के लिए लगाया गया टेक्समो कंपनी का मशरूम मोटर पंप किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया है। किसान की शिकायत पर मोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 301/26, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान सायबर सेल की तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये हैं पकड़े गए आरोपी:
विष्णु यादव (19 वर्ष, पिता देवा यादव), निवासी- बापुटोला, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।
युगेश्वर पटेल (26 वर्ष, पिता यशवंत पटेल), निवासी- ग्राम गाडाभंवर, चौकी मोहारा।
आसू पटेल (18 वर्ष 4 माह, पिता संतोष पटेल), निवासी- ग्राम गाडाभंवर, चौकी मोहारा।
(नोट: मामले में शामिल एक अन्य अपचारी बालक को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।)
कुल 80 हजार का मशरूका जब्त, भेजे गए जेल
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी किया गया टेक्समो कंपनी का मोटर पंप और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 BD 0139) बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।
अपराध
सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा, 6.847 किलो गांजा और पल्सर बाइक जब्त
राजनांदगांव। राजनांदगांव में नशा मुक्त अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की सीट के नीचे गांजा छिपाकर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 6.847 किलो गांजा और एक पल्सर बाइक जब्त की है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक काले-नीले रंग की पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 6359 में गांजा लेकर ग्राम बोईरडीह की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद चिखली पुलिस ने ग्राम भाठागांव से बोईरडीह जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।
कोमल किराना दुकान के पास संदिग्ध बाइक दिखाई देने पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम चेतन दास मानिकपुरी और टैलेश चतुर्वेदी बताया। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे और एक थैले में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.847 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 68 हजार 470 रुपए है, और 30 हजार रुपए कीमत की पल्सर बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी चेतन दास मानिकपुरी निवासी घोंघे डबरी थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी टैलेश चतुर्वेदी राजनांदगांव के नयाढाबा क्षेत्र का रहने वाला है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र मरई, उप निरीक्षक शत्रुहन टंडन, विनोद वर्मा, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम सहित चिखली पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
