Connect with us

राजनांदगांव

शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Published

on

राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते दिनांक 18 मार्च सोमवार को शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक की बूथ बैठक एवं ब्लाक के सभी कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकर्ता सम्मेलन राजनांदगांव लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी भूपेश बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन बैठक का संचालन करते हुए जानकारी दी कि जैसे ही शाम 5.30 बजे भूपेश बघेल बैठक स्थल यश वाटिका पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, हमारा सांसद कैसा हो भूपेश बघेल जैसा हो, गगन भेदी नारों से उनका स्वागत किया, इसके पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई। जिसमें सर्वप्रथम स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने दिया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव का सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता और किसानों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों के हित के लिए सर्वाधिक कार्य करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हमें सांसद चुनने का अवसर मिला है।
वहीं जब कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल को ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संचालन करते हुए आमंत्रित किया तो सारे कांग्रेस जनों ने ताली बजाकर भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने सभी कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एएवं ब्लाक के उपस्थित सभी, कांग्रेसजनों को कांग्रेस का कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस का प्रत्याशी भूपेश बघेल बनकर चुनाव लड़ने का आग्रह किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा बदलापुर की राजनीति करते हुए डराने का काम कर रही है, जब से उनके राजनांदगांव से प्रत्याशी बनने की घोषणा हुई है। भाजपा की नींद हराम हो गई है, जिससे वह बदले की राजनीति करने पर उतारू है, लेकिन उनकी इन धमकियों से ना भूपेश बघेल डरने वाला है ना कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता डरेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनावी रण में बेरोजगारी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, देश में व्याप्त महंगाई और तानाशाही के खिलाफ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता मतदान करने वाली है। आप सभी कांग्रेसजन भूपेश बघेल बनकर चुनावी रण में उतर जाएं आपकी मेहनत की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि सच्ची मेहनत और लगन से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता और कहा कि मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं राजनांदगांव संस्कारधानी की आवाज को भारत की आवाज बनाने में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को चाहे वह कितना भी बड़ा हो उसे अपने बूथपर पहले कार्य करना है, तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, धनेश पाटिला, जितेंद्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी ने संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी दीपक दुबे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमचंद बाफना, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, पदम कोठारी, दिनेश शर्मा, थाने्रवर पाटीला, सुदेश देशमुख, रूबी गर्चा, चंद्रभान वाजपेई, हरिनारायण धकेता, महेंद्र शर्मा, मेहुल मारू, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, मामराज अग्रवाल, राकेश जोशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज मखीजा, दिना सोनकर, जितेंद्र शर्मा, वीरू चौहान, महेंद्र बहादुर सिंह, रिकी यादव, हनी ग्रेवाल, प्रवीण मेश्राम, आलोक चंद्राकर, शकील रिजवी, हाफिज वारसी, प्रीति वैष्णव, मुस्तफा जोया, ललित मरकाम, माया शर्मा, आफताब अहमद, प्रकाश चंद बाफना, मन्ना यादव, राजेश चौहान, जावेद अंसारी, सतीश सोनपिपरे, मोहर्रम अली, दुर्गेश राजपूत, मदन साहू, फिरोज अंसारी, स्वतंत्र दास साहू, डॉ. राकेश कुमार इरफान, अशोक पंजवानी, अशोक फडणवीस, ऋषि शास्त्री, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, आलोक चंद्राकर, रोशनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, मोहनी सिन्हा, दुर्गा देवांगन, कांति देवांगन, मोहन चुनरकर, नीरज कन्नौज, मयंक सोनी, नरेश नंदनी साहू, खैरुनिशा, राजीव पांचभावे, शाहिना कुरैशी, संगीता साहू, दुर्गा देवांगन, विशू अजमानी, सरिता साहू, टीकम निषाद, मुकेश साहू, राजू खान, मनीष गौतम, बबलू कसर, अमीन हुड्डा, अजय अग्रवाल, काजल मानिकपुरी, महेश यादव, आशीष सोनकर, रहीम मेमन, रविंद्र निर्मलकर, हरि सिन्हा, प्रज्ञा पंकज गुप्ता, जितेश सिमनकर, मोहसिन कुरैशी, कुलदीप कुरंजीरेकर, सरोज प्रधान, अनिल सिन्हा, अवधेश प्रजापति, खिलेश बंजारे, शैलेंद्र जोशी, विनोद गिन्द्रे, प्रतिमा बंजारे, अशोक सेन, आशीष सोनकर, विक्रम नेताम, राधे साहू, अर्जुन गायकवाड़, सुरेश यादव, अनिल ठाकुर, नारायण सोनी, मिथिलेश शर्मा, यशवंत पवार, राहुल केमे, विनोद पवार, सतीश सोनी, गणेश पवार, साबिर, मजहर खान, अरशद खान, सुरेंद्र देवांगन, लकी रामटेके, किशोर यादव, एजाज अंसारी, भारत भूषण शर्मा, अतुल शर्मा, भोला यादव, कमलकांत डोंगरे, राजकुमार जायसवाल, नागेश यादव, शुभम कसर, भगवान सोनकर, रमेश मांडवी, अशोक सेन, अजहर बेग, अनीश खान, दयावान देवांगन, हेमू सोनी, फरमान अली, तामेश्वर बंजारे, सुरेंद्र देवांगन, अतीक अहमद, कुशल रजक, हर्ष खोब्रागढ़े, अनिल सिंह, रामचंद यादव, उत्तम साहू, तामेश्वर बंजारे, रजत भोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव

Published

on

राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

Continue Reading

राजनांदगांव

शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर

Published

on

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

Trending