Connect with us

राजनांदगांव

हिन्दू युवा मंच ने घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Published

on

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच ने एलपीजी रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने और सब्सिडी की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में स्थानांतरित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखा है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया है कि, वर्तमान समय में महंगाई आसमान छू रही है। खाने से लेकर, ईंधन, राशन, सब्जियां, फल हर अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं का मूल्य आये दिन और तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक घर तक घरेलू गैस के कनेक्शन तो पहुंचा दिए, लेकिन इन गैस सिलेंडर में ईंधन भराना अब मुश्किल जान पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने रसोई घर का जायका बिगाड़ दिया है। एक तरफ घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगे होते चले गए और दूसरी तरफ सब्सिडी भी खत्म होती चली गई।
हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, केंद्र सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से और षड्यंत्र करके हर महीने घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को ही खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बीतें साढ़े 7 वर्षों में इस कदर उछाल आया है कि, महँगे एलपीजी गैस ने आम आदमी की कमर तोड़कर ही रख दी है। बीते साढ़े 7 वर्षो की गणना करें तो हम पाएंगे की एलपीजी रसोई गैस की कीमतें बढ़कर दुगुनी से भी ज्यादा हो गई है। 1 मार्च 2014 की अगर बात करें तो घरेलू एलपीजी गैस 14.2 किग्रा का खुदरा मूल्य लगभग 400 रूपये प्रति सिलेंडर था जो आज दुगुने से भी ज्यादा बढ़कर लगभग 990 रुपये के लगभग पहुँच गया है। जुलाई 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी रसोई गैस का बाजार मूल्य 637 रुपये था, जो घटकर 594 रुपये रह गया था। इस पर पेट्रिलियम मंत्रालय का कहना है कि, मई 2020 से सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत समान हो गई है और अब इसमें कोई अंतर नही रह गया है।
सब्सिडी के मानको पर जाएं तो सब्सिडी सरकार द्वारा तय किया गया अनुदान है। सब्सिडी देश के नागरिकों को मिले अथवा न मिले यह पूरी तरह सरकार की मंशा पर निर्भर करता है। पूर्व में जिस प्रकार केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने रिफलिंग के समय प्रति सिलेंडर की कीमत एक ही कर दी थी और उस पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित कर दी जाती थी। ठीक उसी तरह एक अदद पहल करने की आज फिर से आवश्यकता महसूस की जा रही है। हिन्दू युवा मंच ने अपने पत्र के माध्यम से देश मे महंगाई को लेकर मचे हाहाकार की बानगी को अवगत कराते हुए देश के तमाम परिवार को राहत प्रदान करने राष्ट्रहित में घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी में वृद्धि करनेए सब्सिडी की राशि सीधे हितग्राहियों को प्रदान करने और बढ़ती ईंधन की कीमतों पर अंकुश लगाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम एवँ प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाया फूड स्टॉल, व्यवहारिक शिक्षा व कौशल का दिया परिचय

Published

on

राजनांदगांव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि सामग्री प्रबंधन से लेकर ग्राहकों के साथ संवाद तक की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली।

छात्रों ने तैयार किए कई लजीज व्यंजन
फूड स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा और करोंदा चाट सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। स्टॉल के संचालन के दौरान सामग्री का प्रबंधन, लागत का हिसाब-किताब और आए हुए अतिथियों से संवाद स्थापित करने का पूरा प्रबंधन विद्यार्थियों ने स्वयं किया।

व्यवहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों व अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
आयोजित फूड स्टॉल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Continue Reading

अपराध

गिरवी रखी जमीन छल से अपने नाम कराने वाले दो सहोदर भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर वसूल रहे थे 6% ब्याज

Published

on

राजनांदगांव। गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलने और धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों (कोठारी बंधुओं) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसों की जरूरत पर रखी थी जमीन गिरवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टीकला निवासी पीड़ित रोहित कुमार साहू (46 वर्ष) ने 26 जुलाई को थाने में आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनके पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी, जिस पर उन्होंने अपनी 40 डिसमिल जमीन (खसरा नंबर 138/6) को कामठी लाइन निवासी निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखा था।

निर्मल कोठारी ने 2 प्रतिशत ब्याज दर पर 5,11,000 रुपये दिए थे। सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित, उसके पिता और भाई से ब्लैंक चेक व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

छल-कपट से अपने नाम कराई रजिस्ट्री, फिर वसूला 6% ब्याज
शिकायत के मुताबिक, निर्मल कोठारी ने छलपूर्वक गिरवी रखी जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने और मरवाने की धमकी देकर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कोरे कागजों का दुरुपयोग कर अपने भाई नलिन कोठारी के जरिए फर्जी किरायानामा तैयार कराया और सिक्योरिटी चेक बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दर्ज करा दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई पूरी जमीन
पीड़ित ने बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद जमीन वापस करने के नाम पर आरोपियों ने बैंक से 20 लाख रुपये का फाइनेंस करवाकर रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी केवल 12 डिसमिल जमीन वापस की गई, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन अपने पास रख ली और उसे लौटाने के एवज में और रुपयों की मांग की जाने लगी।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं और की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मलचंद कोठारी (58 वर्ष) एवं नलिन कोठारी (54 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/26, धारा 386, 420, 34 भादवि तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सुमेंद्र कुमार खरे, आरक्षक प्रियांश, लीलेंद्र और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

शांति भंग करने की आशंका पर दो असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली थी कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी (40) गंज चौक में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मंडावी (28) आम लोगों से विवाद और झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर विवाद करने लगे और समझाइश के बावजूद नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर दोनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशन सोनी के विरुद्ध चिखली पुलिस चौकी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है, जबकि भीमा मंडावी के खिलाफ बसंतपुर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending