राजनांदगांव
नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से देश सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगा : अभिषेक सिंह
राजनांदगांव। मोर बूथ मोर अभियान के तहत आज पूर्व सांसद अभिषेक सिंह राजनांदगांव के विधानसभा के बूथ 179 पारीखुर्द में पहुंचकर सदस्यता अभियान के तहत ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका प्रवास का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि श्री मोदी ने इस दौरे से अमेरिका व भारत विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है।
श्री सिंह ने कहा कि न्यूयॉर्क में 25 हजार भारतीय जन समूह को संबोधित करके अमेरिका व उसके पिट्ठूओं एवं पुरी दुनिया को श्री मोदी ने दिया करारा जवाव दे दिया है कि अब भारत बदला हुआ भारत है, भारत किसी के दवाव में आकर कार्य करने वाला नहीं है, अब भारत किसी के पीछे चलने वाला भारत नहीं है, ये बदला हुआ भारत है, अब नई व्यवस्था बनाता है, अब भारत नेतृत्व कर रहा है और नेतृत्व करेगा, पहले भारत समान दूरी के आधार पर चलता था और अब भारत सबसे सामान नजदीकी के आधार पर आगे बढ़ रहा है। आज का भारत किसी के दिशा निर्देशों पर चलने वाला नहीं है स्वयं अपने मापदंड निर्धारित कर आगे बढ़ रहा है। हमें किन से मिलना है किन से नहीं मिलना यह हम स्वयं तय करेंगे। राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है उसके लिए जो आवश्यक है वह सब करेंगे। पिछले 10 सालों में हमारी नीतियों के कारण इतने सारे बड़े बदलाव संभव हो पाए। अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता, अब भारत अवसर निर्माण करता है।
अभिषेक सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दशक में 25 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से सबको अवसर दिलाकर बाहर निकाला है।
श्री सिंह ने कहा कि पिछले दौरे में राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया था कि भारत में 90 प्रतिशत लोगों अवसर प्रदान नहीं किये जा रहे है, इसलिए में राजनैतिक नेता होने के कारण भारत में रहना ही नहीं चाहता? राहुल गांधी ने भारतियों को क्षेत्रवाद, भाषावाद, सम्प्रदाय आदि के आधार पर बाटने का बयान दिया था, सरदारों के पगड़ी, कड़े आदि पर भी उन्होंने अनर्गल टिप्पणी की थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी भारतियों को राष्ट्रीय दूत और 140 करोड़ भारतियों को एक सूत्र में पिरोने का बयान दिया, सभी से भारत माता की जय बुलवाई। अमेरिका की फुट डालों राजकरों की नीति को फेल किया।
अमेरिका की डिप स्टेट को भारत के चुनावों को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है भारत में 140 करोड़ भारतीयों का लोकतंत्र है, बड़ी कुशलता व शांति के साथ मतदान हुआ और भारतीय जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना है, जो 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास का परिणाम है।
अभिषेक सिंह ने बताया की श्री मोदी ने स्पष्ट तौर पर अमरीका में कहा कि दुनिया में शांति स्थापित करनी है तो यूएनए जैसी संस्थाओं में सुधार करने की आवश्यकता है, जो रूस-यूक्रेन जैसे युद्धों को रोकने में नाकामयाब रही है। श्री मोदी के इस दौरे से पूरी दुनिया प्रभावित है और अभिषेक सिंह ने आश्वस्त होते हुए कहा कि भारत को आने वाले समय में बहुत बड़े लक्ष्य साधने है, जिनके द्वारा भारत एक सशक्त आत्मनिर्भर सुरक्षित राष्ट्र बनेगा।
सदस्यता अभियान के अवसर पर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री मनोज साहू, पार्रीखुर्द के सरपंच बुद्धेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
राजनांदगांव
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
राजनांदगांव
शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
