Connect with us

राजनांदगांव

राज्य स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर जिले में होगा राज्योत्सव का आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राज्य स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तर पर 1 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम किए जाएंगे। विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चिटफंड कंपनी के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ऐसे चिटफंड कंपनियों की सम्पत्ति जो अनुविभाग पटवारी हल्के में है, उनकी सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी के संपत्ति की जानकारी पटवारी द्वारा एकत्रित कर गूगल शीट में 15 दिनों के भीतर तैयार करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सस्ती दवाई योजना शासन की प्राथमिक योजना है। निर्धारित सभी स्थानों में जल्द ही धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से कोई भी कर या शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें पूर्ण सहयोग और समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दीपावली के मौके पर विशेष रूप से तैयार की गई सामग्रियों की बिक्री के लिए स्टॉल, दुकानें लगाई जाती हैं। कुम्हार द्वारा दीये, दीप, मूर्तियों, स्वसहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा अनेक सजावटी सामग्री सहित अपने तैयार उत्पादों की बिक्री की जाती है। इनके द्वारा उत्पादित सामानों के विक्रय के लिए समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है। जिससे वे सुविधाजनक रूप से सामग्रियों का विक्रय कर सकें। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान कटाई के बाद धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी। धान खरीदी केन्द्रों में सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। तहसील स्तर पर सोसायटी प्रबंधक, सरपंच तथा किसानों की बैठक लेकर समीक्षा की जाए। धान खरीदी की तैयारी के संबंध में चेकलिस्ट के अनुसार सुविधाएं सुनिश्चित करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि रोकाछेका अभियान फाल्गुन तक चलेगा। खरीफ फसल कटने के बाद पारंपरिक रूप से उतेरा फसल ली जाती है। किसानों को रबी मौसम में उतेरा फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें। धान कटाई के बाद गौठानों में पैरा दान करने जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों का पेंशन बिना किसी कारण से नहीं रूकना चाहिए तथा अनावश्यक कटौती नहीं की जानी चाहिए। पेंशन आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाए और उसे जल्द ही पूरा करें। उन्होंने डोंगरगांव हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांतरण, बटंवारा, सीमांकन के कोई भी प्रकरण अपंजीकृत नहीं होने चाहिए। लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें। अधिकारियों का नागरिकों से मिलने बैठक और भ्रमण का दिन निर्धारित होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मोहला, मानपुर और छुईखदान में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर समीक्षा करें। गंभीर कुपोषित बच्चों को हॉस्पिटल में शिफ्ट करें। वर्ष के अंत तक गंभीर कुपोषित बच्चों को इस अवस्था से दूर करना है। जिले में एक भी गंभीर कुपोषित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिन व्यक्तियों की कोविड से मृत्यु हुई है, उन्हें सहायता राशि दी जा रही है। जिनके आवेदन प्राप्त नहीं हुए है उनके आवेदन एकत्र कर सहायता राशि दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले में जिन नागरिकों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें इसके लिए जागरूक करें। बुधवार और गुरूवार टीकावार मनाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जाए। ऐसे गांवों का चयन करें जहां नागरिकों ने कम टीका लगाया है। इन गांवों में डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीनेशन के लिए कार्य करें। मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव टीकाकरण के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान न्याय योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त नहीं हुए है। सभी पटवारी भूमिहीन किसानों का आवेदन प्राप्त करने सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी प्रस्तुत करें।
सीईओ जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गोवर्धन पूजा पर्व पर गौठान दिवस के रूप में मनाया जाना है। इस दिन गौठान समितियों के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जाए। कृषि एवं पशु विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पैरा दान भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी गौठान सक्रिय होना चाहिए। गौठानों में आजीविका के लिए 4-5 काम चयनित करें इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाया फूड स्टॉल, व्यवहारिक शिक्षा व कौशल का दिया परिचय

Published

on

राजनांदगांव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि सामग्री प्रबंधन से लेकर ग्राहकों के साथ संवाद तक की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली।

छात्रों ने तैयार किए कई लजीज व्यंजन
फूड स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा और करोंदा चाट सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। स्टॉल के संचालन के दौरान सामग्री का प्रबंधन, लागत का हिसाब-किताब और आए हुए अतिथियों से संवाद स्थापित करने का पूरा प्रबंधन विद्यार्थियों ने स्वयं किया।

व्यवहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों व अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
आयोजित फूड स्टॉल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Continue Reading

अपराध

गिरवी रखी जमीन छल से अपने नाम कराने वाले दो सहोदर भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर वसूल रहे थे 6% ब्याज

Published

on

राजनांदगांव। गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलने और धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों (कोठारी बंधुओं) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसों की जरूरत पर रखी थी जमीन गिरवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टीकला निवासी पीड़ित रोहित कुमार साहू (46 वर्ष) ने 26 जुलाई को थाने में आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनके पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी, जिस पर उन्होंने अपनी 40 डिसमिल जमीन (खसरा नंबर 138/6) को कामठी लाइन निवासी निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखा था।

निर्मल कोठारी ने 2 प्रतिशत ब्याज दर पर 5,11,000 रुपये दिए थे। सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित, उसके पिता और भाई से ब्लैंक चेक व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

छल-कपट से अपने नाम कराई रजिस्ट्री, फिर वसूला 6% ब्याज
शिकायत के मुताबिक, निर्मल कोठारी ने छलपूर्वक गिरवी रखी जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने और मरवाने की धमकी देकर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कोरे कागजों का दुरुपयोग कर अपने भाई नलिन कोठारी के जरिए फर्जी किरायानामा तैयार कराया और सिक्योरिटी चेक बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दर्ज करा दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई पूरी जमीन
पीड़ित ने बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद जमीन वापस करने के नाम पर आरोपियों ने बैंक से 20 लाख रुपये का फाइनेंस करवाकर रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी केवल 12 डिसमिल जमीन वापस की गई, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन अपने पास रख ली और उसे लौटाने के एवज में और रुपयों की मांग की जाने लगी।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं और की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मलचंद कोठारी (58 वर्ष) एवं नलिन कोठारी (54 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/26, धारा 386, 420, 34 भादवि तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सुमेंद्र कुमार खरे, आरक्षक प्रियांश, लीलेंद्र और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

शांति भंग करने की आशंका पर दो असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली थी कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी (40) गंज चौक में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मंडावी (28) आम लोगों से विवाद और झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर विवाद करने लगे और समझाइश के बावजूद नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर दोनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशन सोनी के विरुद्ध चिखली पुलिस चौकी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है, जबकि भीमा मंडावी के खिलाफ बसंतपुर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending