Connect with us

राजनांदगांव

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान दुर्ग संभाग बना ओवर ऑल चैम्पियन

Published

on

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह का आयोजन आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान दुर्ग संभाग ने बॉस्केटबॉल, हॉकी के साथ ही शंतरंज, तैराकी, वाटर पोलो एवं बेशबॉल में पदक जीत कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छुरिया रविन्द्र वैष्णव, राजेन्द्र गोलछा, लीलाधर साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर शिव वर्मा, आलोक श्रोती, राजेश यादव, कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आयोजन के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, सहायक संचालक शिक्षा आदित्य खरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे समय अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है, जब शक्ति का पर्व चल रहा है और आपने भी पूरी शक्ति लगाकर अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भी शिक्षा के साथ ही खेल के प्रति गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल व खिलाड़ियों के प्रति हमेशा सजग रहते है। खिलाड़ियों से चर्चा करते है और उनके साथ हमेशा खेलों के विकास के लिए भी सुझाव मांगते है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते है, जिससे देश खेल क्षेत्र में भी पदक विजेता बनते जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि खिलाड़ी को थकना, रूकना व झुकना नहीं चाहिए। खिलाड़ी को हमेशा अनुशासन में रहकर शिक्षा के साथ खेल में भी हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनका उत्साह दुगना हो सके। उन्होंने कहा कि मैं भी एक खिलाड़ी रही हूं और आज निरतंर आगे बढ़ रही हूं। यह खेल के अनुशासन से ही सीखा है। आप भी सभी निरंतर उन्नति करें, अच्छी शिक्षा ग्रहण करे और अच्छा खेले। आयोजन के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर 5 संभागों के आए प्रतिभागियों ने वाईडनर स्कूल की बालिकाओं द्वारा बैण्ड की धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी।
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल बालक 17 वर्ष प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय बिलासपुर रही। इसी वर्ग की बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा की टीम रहीं। बॉस्केटबॉल बालक 19 वर्ष प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय बस्तर एवं बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय बस्तर की टीम रही। बेसबॉल 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय दुर्ग एवं बेसबॉल 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय दुर्ग की टीम रही। हॉकी 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा एवं हॉकी 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय सरगुजा की टीम रही। वाटर पोलो बालक 19 वर्ष प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा की टीम रही। तैराकी बालक 14 वर्ष प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग एवं तैराकी 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग तथा तैराकी बालक 17 वर्ष प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय दुर्ग की टीम रही। तैराकी 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग एवं तैराकी बालक 19 वर्ष प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय रायपुर तथा तैराकी 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय बिलासपुर की टीम रही। शंतरज बालक 14 वर्ष में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा एवं शंतरज बालिका 14 वर्ष में प्रथम दुर्ग, द्वितीय बस्तर, तृतीय रायपुर की टीम रही। शंतरज बालक 17 वर्ष में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग एवं शंतरज बालिका 17 वर्ष में प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर की टीम रही। शंतरज बालक 19 वर्ष में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग एवं शंतरज बालिका 19 वर्ष में प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय बिलासपुर की टीम रही। इसके साथ ही मेजबान दुर्ग संभाग को सभी खेलों में पदक प्राप्त करने के चलते ओवर ऑल चैम्पियनशिप का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रणविजय प्रताप सिंह ने ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव

Published

on

राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

Continue Reading

राजनांदगांव

शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर

Published

on

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

Trending