राजनांदगांव
सांसद संतोष पांड की अनुशंसा पर नगर विकास के लिए मिले 3 करोड़ रूपये
राजनांदगांव। लोकसभा सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 2 करोड़ 98 लाख 42 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 21 अगस्त को प्रत्येक नगर पालिका को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि रूपये 3-3 करोड़ की अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु निम्नानुसार 55 कार्यों हेतु अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि रूपयें 298.42 लाख रूपयें (दो करोड़ अन्ठानवे लाख व्यालीस हजार मात्र) की अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर, पालिका सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, मंडल भाजपा अध्यक्ष व पार्षद विनय देवांगन, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पार्षद टिकेश्वरी पटेल, शैलेन्द्र वर्मा, दिलीप राजपूत, सुमीत टांडिया, सुमन दयाराम पटेल, मोनिका रजक, अजय जैन, रेखा विकेश गुप्ता, दीपक देवांगन, त्रिवेणी राजेश देवांगन, रूपेंद्र रजक, पुरुषोत्तम वर्मा, देवानंतीं कमलेश कोठले, शत्रुघ्न धृतलहरे, पुष्पा सिंदूर, चंद्रशेखर यादव, दिलीप लहरे सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक-3 गायत्री नगर विष्णु यादव के घर से लच्छू यादव के घर तक सीसी रोड कार्य के लिए 2.75 लाख, वार्ड क्रमांक 03 मोंगरा सड़क पुलिया से लेकर सुरेश भट्ट के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, वार्ड क्रमांक 03 गायत्री नगर में पुल से लेकर राजकुमारी ठाकुर के मकान तक सीसी रोड कार्य 7.30 लाख, वार्ड क्रमांक 04 सुर्यदमन सिंह के घर से दुलेश्वर सिंह के घर तक सीसी रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क्रमांक 04 राधा कृष्ण मंदिर के सामने सीसी रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क्रमांक 04 राजेन्द्र सिंह गहरवार घर के बाजू में सीसी रोड कार्य 1 लाख, वार्ड क्रमांक 05 जमातपारा गणेश रजक के घर से नदी तक सीसी रोड कार्य 4.35 लाख, वार्ड क्रमांक 09 बजरंग होटल के पीछे से नदी तक सीसी रोड कार्य 2.60 लाख, वार्ड क्रमांक 11 किल्लापारा लोकेश यादव के घर के सामने से ताम्रकार के घर तक सीसी रोड कार्य 0.85 लाखएवार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा सुखउ वर्मा के घर से आलोक वर्मा के घर तक सीसी रोड कार्य 11.75 लाख, वार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा कीर्तन साहू के घर से ठाकुर राम के घर तक सीसी रोड कार्य 19.11 लाख, वार्ड क्रमांक 13 रेखावर्मा के घर से देवारी भाट रोड तक सीसी रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क्रमांक 16 सुखेन्द्र निषाद के घर से हेमन बाई के घर तक सीसी रोड कार्य 5.90 लाख, वार्ड क्रमांक 16 दीनदयाल के घर से सुखमा के घर तक सीसी रोड कार्य 7.87 लाख, वार्ड क्रमांक 16 मोहन के घर से नदी तक सीसी रोड कार्य 11.75 लाख, वार्ड क्रमांक 17 फूलसिंग देवांगन के घर से दुर्गा मंच तक सीसी रोड कार्य 5.55 लाख, वार्ड क्रमांक 18 भागा बाई के होटल से संदीप देवार के घर तक सीसी रोड कार्य 4.27 लाख, वार्ड क 18 शिवमंदिर रोड से अर्जुन वर्मा के घर तक सीसी रोड कार्य 4.88 लाख, वार्ड क्रमांक 18 समीर कुरैशी के घर से अरिहंत आटो तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 1.62 लाख, वार्ड क्रमांक 10 किशोर सिंह के खेत से देव सिंह वर्मा के खेत तक नाली निर्माण कार्य 4.50 लाख, वार्ड क्रमांक 10 जोशी के घर से कैलाश के घर तक सीसी रोड 3.94 लाख, वार्ड क्रमांक 10 संजय रजक के घर से पावर हाऊस नदी तक सीसी रोड 6.56 लाख, वार्ड क्रमांक 10 संजीत के घर से मेन रोड तक नाली निर्माण कार्य 2.10 लाख, वार्ड क्रमांक 10 भागचंद जोषी के घर से विनोद यादव के घर तक पेवर ब्लाक कार्य 1.72 लाख, वार्ड क्रमांक 06 नरेश पाण्डेय के घर से नाला तक नाली निर्माण 5.75 लाख, वार्ड क्रमांक 06 अखलेश पटेल के घर से चैक तक नाली निर्माण 15.32 लाख, वार्ड क्रमांक 14 भुजबल टंडन के घर से राजकुमार के घर तक सीसी रोड निर्माण 1.63 लाख, वार्ड क्रमांक 07 किशन पेंटर के दुकान के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य 1.07 लाख, वार्ड क्रमांक 07 ललीत ज्वेलर्स के पास सीसी रोड निर्माण कार्य 1.07 लाख, वार्ड क्रमांक 20 कलेक्टर बंगला से पिपरिया जलाशय आफिस तक नाली निर्माण कार्य 11.12 लाख, वार्ड क्रमांक 04 सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण 7.36 लाख, वार्ड क्रमांक 11 मणीकंचन केन्द्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण 8.70 लाख, वार्ड क्रमांक 10 सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 4.43 लाख, वार्ड क्रमांक 03 जांगडे पटवारी के घर से राजकुमारी मैडम के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 03 जागडे पटवारी के घर से योगेन्द्र जडेजा के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 5.00 लाख, वार्ड क्रमांक 03 भागवत शरण सिंह से गंजीपारा रोड तक आरसीसी नाली निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 06 केवरी रजक के घर से राधे देवांगन के घर तक सीसी रोड निर्माण 2.27 लाख, वार्ड क्रमांक 09 सत्यम गारमेंट से नाला तक नाली निर्माण कार्य 1.61 लाख, वार्ड क्रमांक 10 मेन रोड से गौशाला तक सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 11 विमल श्रीवास्तव के घर से पन्ना कोसरे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 1.83 लाख, वार्ड क्रमांक 12 राजीव चन्द्रांकर के घर से मुख्य नाला तक आरसीसी नाली 3.02 लाख, वार्ड क्रमांक 13 देवारीभाट रोड से मेहतर दास के घर तक सीसी रोड निर्माण 5.90 लाख, वार्ड क्रमांक 14 भूपेन्द्र गौकर के घर से कुमार भोण्डेकर के घर तक सीसी रोड 5.68 लाख, वार्ड क्रमांक 14 भुजबल टंडन के घर से राजकुमार के घर तक सीसी रोड 1.83 लाख, वार्ड क्रमांक 14 नारद कोठले के घर से मनीकलाल कोसरे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 4.10 लाख, वार्ड क्रमांक 14 में सरस्वती मंच से नदी तक सीसी रोड 4.26 लाख, वार्ड क्रमांक 09 मंगल सारथी के घर से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड 3.35 लाख, वार्ड क्रमांक 03 से मिनी उद्यान निर्माण 5.00 लाख, वार्ड क्रमांक 01 कबीर कुटीर से अरुण वर्मा के घर तक नाली निर्माण 8.82 लाख की स्वीकृति शासन ने प्रदान किया है।
वार्ड क्रमांक 04 में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख, वार्ड क्रमांक 07 जय स्तंभ चैक में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख, वार्ड क्रमांक 09 ईतवारी बाजार में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख की लागत से हाईमास्क लाइट लगाए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 19 टिकरापारा में सामुदायिक भवन निर्माण 10.00 लाख, वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाइन में सामुदायिक भवन निर्माण 10.00 लाख, वार्ड क्रमांक 17 में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख खर्च किए जाएंगे।
राजनांदगांव
चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
राजनांदगांव
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
राजनांदगांव
शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
