कबीरधाम (कवर्धा)
जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने को वनांचलों में शिविर
कबीरधाम। जिले के सुदूर वनांचल वासियों को संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ देने व मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्यों को प्राप्त करने को आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उप स्वास्थ्य केंद्र बोक्करखार से किया गया है। शिविर में स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श व निःशुल्क दवाइयां वितरण के साथ कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत जिले के बोड़ला विकासखंड से की गई है और इसी क्रम में वनांचल ग्राम अमापानी, बहना खोदरा, धवईपानी व तुरैयाबहरा में भी शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बैगा स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के बहनाखोदरा में आयोजित किए गए शिविर में 156 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों एवं अनुपूरक दवाओं जैसे प्रोटीन पाऊडर, आयरन फॉलिक कैल्शियम एवं विटामिन का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों की मलेरिया, हीमोग्लोबिन, सिकलिन, शुगर व रक्तचाप की जांच की गई। इस शिविर में शिविर में सामान्य बीमारी सर्दी, खांसी व बुखार का भी उपचार किया गया और 26 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए।
इस संबंध में कबीरधाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया, जिले के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिकता में रखा गया है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के दिशा-निर्देश पर यह विशेष शिविर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लगाया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी व सभी ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं सरलता से पहुंचाई जा सके। स्वास्थ्य शिविरों में अब तक सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई है। उन्होंने बताया, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाने का आंकड़ा पार हो गया है। गौरव के इस क्षण को यादगार बनाने के प्रति उत्साहित स्वास्थ विभाग ने एक नया संकल्प लिया है। इस संकल्प की सफलता के लिए जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के गांव-गांव में घर.घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वनांचल में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य विभाग टीम के डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत, डॉ. सुरेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. राकेश राठौर, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. अनामिका पटेल, माणिक चंद्रवंशी, नेहा पाठक, प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम टेकाम, भूपेंद्र भास्कर, अनामिका मधरिया, राकेश कवर, दुर्गेश साहू व शिविर प्रभारी प्रदीप सिंह ठाकुर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कबीरधाम (कवर्धा)
भाजपा धर्म पर कांग्रेस कर्म पर आधारित राजनीति की पक्षधर : दीपक दुबे
कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू द्वारा राजीव भवन कवर्धा में बैठक आयोजित किया गया, जिसमें लोकसभा पर्यवेक्षक दीपक दुबे, लोकसभा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे पंडरिया विधानसभा प्रभारी जगमोहन साहू मनचस्थ थे।
प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी साहू ने स्वागत संबोधन एवं बैठक एजेंडा-विषय में उपस्थित कांग्रेसजनों को अवगत कराया। बैठक में कार्यकर्ताओं की भावना अनुरूप उनकी बातों व राय को प्रमुखता से सुना गया। लोकसभा पर्यवेक्षक दीपक दुबे ने उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते जोशीले संबोधन में कहा कि भाजपा एक-दूसरे से लड़ाने के लिए धर्म के नाम पर राजनीति में लगे हुए, जबकि भगवान श्री राम सभी के आराध्य है तथा सभी लोगों के आस्था का केंद्र भी हैं, हम सभी गांधी जी के विचार धारा के लोग हैं। गांधी जी ने अपने अंतिम समय में भी हे राम कहकर प्राण त्यागे हैं, क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती है।
लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने कवर्धा जिले के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान से सुनकर कहा कि आपकी भावनाओं से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा और आप लोगों में जो उत्साह है, इससे यह साबित होता है कि राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश में एवं प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय का पर्याय बन चुकी है और उनके इसी अन्याय के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ किए हैं, जो 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा और छत्तीसगढ़ के सात जिलों से यह यात्रा गुजरेगी और उस यात्रा का हमें हिस्सा बनकर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की आवाज बुलंद करनी है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में हम अपने साथियों सहित शामिल होकर न्याय की बात करेंगे, जिस पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपनी सहमति व्यक्त की। जिला कांग्रेस प्रभारी पदम कोठारी ने संगठनात्मक रणनीति के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारी को एक जुटता से कार्य करने को प्रेरित किया। पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने भी संबोधित कर एकता से कार्य करने का संकल्प दोहराया। मंच संचालन वाल्मिकी वर्मा, मणिकांत त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पंडरिया विधानसभा प्रभारी जगमोहन साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हबीब भाई, पंकज बांधव, बोडला ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर वर्मा, पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राम चरण पटेल, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शीतेष चंद्रवंशी, विजय पांडे, अशोक सिंह ठाकुर, आनंद सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री घनश्याम साहू, नीलकंठ साहू, विनोद चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, शेख अनवरी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे, जिला उपाध्यक्ष पंकज बांधव, ईश्वर शरण वैष्णव, मुकुंद माधव कश्यप, वीरेंद्र सिंह जांगड़े, शिव कुमार गायकवाड़, जफर आजमी, छबिलाल वर्मा, प्रिंस प्रताप, राजेश शुक्ला, जलेश यादव, प्रदीप यादव, नीरज सिंह सलूजा, राजकुमार तिवारी, अगम अनंत, राजकुमार अनंत, सूरज वर्मा, अमित वर्मा, डॉ. कृष्णा साहू, परमेश्वर मानिकपुरी, प्रभाती मरकाम, तानसेन चौधरी, घनश्याम साहू, विष्णु सिंह नेताम, डॉ. मनीष डिंडोरे, कमलेश चंद्रवंशी, पूरन नाथ योगी, डॉ. लेखा राजपूत, डॉ. जयप्रकाश बारले, मेदिनी चौबे, तुकेश्वर साहू, नेतराम जंघेल, शरद बांगली, मनोज चंद्रवंशी, शेष नारायण सिंह, सौखी साहू, गिरधर कौशिक, दिलीप साहू, रामाधार कौशिक, आकाश केसरवानी, पवन कुमार चंद्रवंशी, नरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जलेश बघेल, रोशन साहू, अजहर खान, अमजद खान, कामत कौशल, दिलीप साहू, सनत कुमार जायसवाल, हीरा राय, योगदत्त तंजतम, सुखदेव चंद्रवंशी, कपिल श्रीवास, शिव प्रसाद वर्मा, भारत वर्मा, संजय धुर्वे, गिरधर प्रसाद, सुरेश पटेल, चंद्रशेखर नागराज, गजराज सिंह, सतीश कोठारी, हीरामणि ग्वाला, धनराज वर्मा, भुवनेश्वर पटेल, सुखदास पटेल, रामचरण साहू, शत्रुघ्न चंद्राकर, रमेश कुमार साहू, राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, चंद्रभान टंडन, रामकुमार सिन्हा, अमर सिंह, बहोरन सिंह, जागृत, शिव प्रसाद डिंडोरे, बाबू दास गोप, मो. अजहर खान, राजू मिरज, रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कबीरधाम (कवर्धा)
मोहम्मद अकबर की कथनी और करनी के अंतर पर जनता जवाब देगी : अभिषेक सिंह
कबीरधाम। मोर आवास मोर अधिकार योजना में कांग्रेस सरकार द्वारा हितग्राहियों के साथ किए गए गड़बड़ घोटाले के विरोध में भाजपा ने विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधायक आवास के घेराव की रणनीति बनाई थी, जिसके तहत आज कबीरधाम जिले में विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा ने कड़ा प्रदर्शन किया जिसमें पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भाग लेते हुए कांग्रेस की शैली और विधायक मोहम्मद अकबर की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज कबीरधाम में गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन जी विशेष रूप से उपस्थित थे, जिसके समक्ष पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने मोहम्मद अकबर की खुलकर घेराबंदी की और उपस्थित जनता को बताया कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र को जनता अब समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता ऐसे नेताओं को करारा जवाब भी देगी।
श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि कबीरधाम की जनता कई प्रकरणों में कांग्रेस की कार्यशैली समझ चुकी है, उन्होंने बताया कि भगवा झंडा के मामले में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर कई केस दर्ज किए जिसमें कई कार्यकर्ता आज भी जिला बदर घोषित है । श्री सिंह ने कहा कि इसी तरह लोहारा सरपंच जो कि कांग्रेसी है,द्वारा नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ अनाचार करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, जिसकी निंदा जिले के सभी बुद्धिजीवी ने की। इसी तरह से कांग्रेस के एक नेता द्वारा पुलिस के जवान को सरेआम झापड़ मारने और फिर लीपापोती कर पुलिस से ही माफी मंगाने की निंदनीय घटना कबीरधाम में ही घटित हो चुकी है,इसलिए ऐसे दोहरे चरित्र के विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ आज लोगों में आक्रोश है और आने वाले चुनाव में जनता ऐसे विधायक को करारा जवाब देगी।
अभिषेक सिंह पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस और वादा खिलाफी एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं, लेकिन फिर भी राजनीतिक दुराग्रह के चलते जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करना दुःखद है ।प्रदेश की भूपेश सरकार मात्र इसलिए केंद्र की महती योजना प्रधानमंत्री आवास का लाभ जनता को नहीं मिलने दे रही, क्योकिं इसमें प्रधानमन्त्री शब्द जुड़ा है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पुलिस प्रशासन के गलत उपयोग, भाजपा के सरपंच को धारा 40 के तहत बर्खास्त किया जा रहा है, भगवा ध्वज की रक्षा करने वाले कार्यकर्ता के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही मोहम्मद अकबर के इशारे पर पुलिस प्रशासन कर रही है तो आज हम सब कार्यक़र्ता एक साथ संकल्प लेते है कि आने वाले विधान सभा चुनाव के बाद जिला से किसी का जिला बदर होगा तो उसका नाम होगा मोहम्मद अकबर होगा।
अभिषेक सिंह की इस हुंकार का उपस्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, और भारत माता की जय घोष के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने हेतु सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएंगे।
गांधी मैदान में सभा के बाद गांधी मैदान से हजारो की संख्या में कवर्धा विधानसभा के प्रधानमन्त्री आवास योजना से वंचित हितग्राही एवम् भाजपा कार्यकर्ता कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कार्यालय का घेराबन्दी ताला जड़ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और,इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के जमकर झूमा झटकी हुई ।
इसी दौरान सांसद श्री संतोष पांडेय ,प्रदेश महामंत्री श्री विजय शर्मा , जिला संगठन प्रभारी केदार गुप्ता, राजेन्द्र वैष्णव, रवि भगत प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, अंजू सिंह राजपूत संगठन सह प्रभारी, मोती राम चंद्रवंशी, अशोक साहू,सिया राम साहू विधायक,रामकुमार भट्ट पूर्व अध्यक्ष, और सभी जिला भाजपा उपाध्यक्ष,भाजपा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कबीरधाम (कवर्धा)
कोरोना के बीमारी म हमर टीका पड़ही भारी अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीम
कबीरधाम। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में कोरोना के बीमारी म हमर टीका पड़ही भारी अभियान शुरू किया गया है, जो 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विशेषकर 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 36,000 से अधिक तथा 15 से 18 आयु वर्ग के 30,000 से अधिक बच्चों व किशोर.किशोरियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य लेकर प्रत्येक विकासखंड में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
राज्य शासन ने 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाने के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर जन्मजेय महोबे ने कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्ययोजना बनाकर कोरोना जांच व टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीकाकरण के पात्र सभी लोगों का ड्यू डोज पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
इस अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने बतायाः जिले में कोरोना के बीमारी म हमर टीका पड़ही भारी अभियान को 12 से 14 आयु वर्ग व 15 से 18 आयु वर्ग में बांटकर विकाखंडवार लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 12 से 14 आयुवर्ग के छूटे हुए 36,272 तथा 15 से 18 आयु वर्ग के 30,450 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। कलेक्टर जन्मजेय महोबे के दिशा-निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत जिले भर में कोविड जांच व टीकाकरण को गति प्रदान की जा रही है।
आगे उन्होंने बतायाः कोरोना संक्रमण की पिछली तीनों लहर में कोरोना संक्रमितों की आपातकालीन स्थितियों अथवा दुखद निधन में उन लोगों की संख्या सर्वाधिक थी, जिन्होंने कोविड का टीका या तो लगवाया ही नहीं था या अपना सभी डोज पूरा नहीं करवाया था। इसीलिए अब लगातार यह अपील की जा रही है कि टीका लगवाने के पात्र सभी लोग सही अंतराल में कोरोना टीका का सभी डोज अवश्य लगवाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन-जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। टीकाकरण करने के लिए विशेष टीम लोगों के घर-घर पहुंच रही है।
टीकाकरण विशेष अभियान की सार्थकता के लिए एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन की संयुक्त टीम द्वारा वार्ड वार डोर-टू-डोर सर्वे कर छूटे हुए लोगों का कोविड टीकाकरण व लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना के बीमारी म हमर टीका पड़ही भारी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के पंडरिया, बोड़ला व कबीरधाम विकासखंड में जांच व टीकाकरण शिविर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में एक सितंबर को सहसपुर लोहारा विकासखंड में भी अभियान चलाया गया।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
