Connect with us

राजनांदगांव

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी.पाल द्वारा ली गई पुलिस अधीकारियों की बैठक

Published

on

 

राजनांदगांव। श्री ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा दिनांक 15.11.2021 को राजनांदगांव प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी. श्रवण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी.पाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया जिसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें श्री ओ.पी.पाल द्वारा कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई जिसमें मुख्य रूप से चिटफंड के प्रकरणों में प्राथमिकता के रूप में कार्यवाही कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने व सिर्फ खाना पूर्ति नहीं करने हेतु हिदायत दी गई, एन.डी.पी.एस. एक्ट व अवैध नशीले पदार्थो का परिवहन और बिक्री करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने, अवैध हुक्का बार के संचालको और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा गया, आम जनता में सुरक्षा का भाव होना चाहिए पुलिसिंग को उस स्तर पर रखे की आमजन पुलिस के कारण सुरक्षित महसूस कर सके, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जनदर्शन या चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुने एवं त्वरित निराकण किया जावे, विजुअल पुलिसिंग के तहत् चौक चौराहों में बल लगाया जाय और संध्याकालीन व रात्रि को पेट्रोलिंग लगातार किया जाये जिससे गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह बनाये रखे, कानून व्यवस्था, व्हीआईपी डयूटी व नक्सली गतिविधि के संबंध में सूचना सकंलन के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों को अधीनस्थ स्टाफ सहित एलर्ट कर सर्तकतापूर्वक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सांप्रदायिक मामलों पर कार्ययोजना तैयार कर सभी संगठनों पर नजर बनाए रखें सोशल मीडिया मोनेटरिंग के माध्यम से डेडिकेटेड टीम तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया आउटशोर्सिंग के माध्यम से जानकारी हासिल करने और संवेदनशील मामलों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने व बड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की छवि आमजन में सभ्य एवं साफसुथरी हो इस पर जोर दिया गया एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सतत् नजर रखने एवं जवानों द्वारा अनुशासन बनाये रखने और अनुशासनहीनता करने पर विधिसम्मत कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गय। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गजेन्द्र सिह ठाकुर, डी.एस.पी. श्री जी.सी. पति, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, एस.डी.ओ.पी. ऑप्स मानपुर श्री लोकेश देवांगन, डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा, एस.डी.ओ.पी गंडई श्री अनुराग झा, एस.डी.ओ.पी डोंगरगढ़ श्री कृष्णा पटेल, एस.डी.ओ.पी अं0चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, एस.डी.ओ.पी मानपुर श्री हरि पाटिल, डी.एस.पी. श्री के.पी.मरकाम. डी.एस.पी. श्री नासिर बाठी, रक्षित निरीक्षक श्री भुपेन्द्र गुप्ता व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending