Connect with us

राजनांदगांव

शिव की भक्ति और पूजा से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी होती है : आचार्य पं. युवराज पाण्डेय

Published

on

राजनांदगांव। रेंगाकठेरा में कथा के सातवें व आठवे दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने आचार्य पं. युवराज पाण्डेय के श्रीमुख से कथा का श्रवण किये। शिवमहापुराण कथा की शुरुआत आरती के साथ व भोले बाबा के भजन के साथ किया गया।
आचार्य पं युवराज पाण्डेय ने अपने सातवें व आठवें दिन की कथा में बताया कि शिव महापुराण एक प्रमुख हिंदू धर्मग्रंथ है, जो भगवान शिव की महिमा और उनके अवतारों का वर्णन करता है, यहां शिव महापुराण का सार है। शिव महापुराण में भगवान शिव की उत्पत्ति और उनकी महिमा का वर्णन किया गया है। यह बताया गया है कि शिव आदि और अनंत हैं, और वे सृष्टि के रचयिता, पालक और संहारक हैं। शिव महापुराण में शिव के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया है, शिव महापुराण में शिव की भक्ति और पूजा के महत्व का वर्णन किया गया है। यह बताया गया है कि शिव की भक्ति और पूजा से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है, जो भी भक्त भगवान शिव को सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करते है, उनकी हर इक्छा पूरी होती है।
शिव महापुराण में शिव के विभिन्न मंत्र और स्तोत्र का वर्णन किया गया है, जिन्हें जपने से व्यक्ति को शिव की कृपा प्राप्त होती है। कलयुग में सबसे सार मंत्र जिन्हें किसी भी समय किसी भी परिस्थितियों में जपा जा सकता है, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे। 16 अक्षर का महामंत्र हर व्यक्ति को जपना चाहिए।
शिव महापुराण एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो भगवान शिव की महिमा और उनके अवतारों का वर्णन करता है। यह ग्रंथ शिव की भक्ति और पूजा के महत्व को भी बताता है। संगीतमई कथा में श्रोता जमकर झूमे। कार्यक्रम के अंतिम में मोहन मदन मुरानी श्याम जय श्याम के गानों में जमकर झूमे, उनके साथ बग्गी में गाजे-बाजे के साथ गांव भ्रमण किया गया।
कथावाचक पं. आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय ने आयोजन बाल युवा मंडल के समस्त पदाधिकारियों को विशाल आयोजन की बधाई दिए, इतना बड़ा आयोजन भोले बाबा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है, सभी आयोजक के ऊपर भगवान की कृपा बने रहे। पूरे कार्यक्रम में दूर दूर श्रोता पहुंच रहे है। रेंगाकठेरा के अलावा आसपास के गांव पदुमतरा, तिलई खपरी, बसुला, बुंदेलीकला, तिलई, खुडमुडी, डुमरडीह, घुमका, परसबोड लगभग 20 गांव से अधिक भक्तगण कथा का श्रवण कर रहे है। प्रतिदिन कथा दोपहर 1 बजे से शिवमहापुराण कथा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भुनेश्वर सिंह बघेल, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन, परदेशी साहू, ओमप्रकाश साहू, गणेश साहू, फूलमती साहू, पुनिता साहू, सौरभ वैष्णव, ललित चांदत्तारे, मनोज साहू, रामकुमार वर्मा सहित हजारों श्रोताओं ने कथा का श्रवण किये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल

Published

on

राजनांदगांव/घुमका। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को घुमका नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा तथा नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण शपथ ग्रहण करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राहुल तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे घुमका पहुंचकर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह का माहौल है।
राहुल तिवारी ने बताया कि घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की विजय जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा और स्थानीय विकास के प्रति लोगों की अपेक्षाओं का प्रतीक है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण शपथ ग्रहण कर नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेंगे।
अनीस खान ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

राजनांदगांव

राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

Published

on

राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था।

जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव और लोगों से सीधे जुड़ने की शैली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना आज समय की आवश्यकता है।

राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति विशेष उत्साह और सम्मान देखने को मिला। इस अवसर पर जय प्रकाशसाहू ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के नवजागरण का उत्सव है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हल्बा समाज छत्तीसगढ़ के सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदायों में से एक है, जिसकी पहचान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की राष्ट्रीय महासभा की संगठनात्मक संरचना की सराहना की। यह संगठन आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी हल्बा समाज की वीरता और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रत्येक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश आदिवासी समाज सदियों से अपने जीवन में उतारकर चल रहा है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को नई दिशा मिली है। बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, वनधन विकास केंद्रों की स्थापना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित योजनाएं आदिवासी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा मन्तूराम पवार, नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ गोविंद राम चुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पीआर नाईक, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ आरएस नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा जीआर राना सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending