Connect with us

खेल

सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी एवं खेलों इंडिया एकेडमी, राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम के लिए चयनित

Published

on

राजनांदगांव। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी, डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी एवं युगांतर खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 6 खिलाड़ियों अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा रेवा कुलकर्णी, हिमांशु सिंह और शुभम सिंह का चयन भारतीय स्कूल टीम के लिए हुआ है। यह टीम ज्लातिबोर सर्बिया में आगामी 13-22 जून, 2026 तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि इस केम्प के लिए इन अकादमियों के 7 खिलाड़ियों का चयन रांची में 26 मई से 10 जुन तक आयोजित भारतीय स्कूल टीम के केम्प के लिए हुआ था। यह केम्प स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाडमेर में आयोजित सीनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता एवं राजनांदगांव में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से लगभग 75 बालक एवं 75 बालिकाओं को चयन ट्रायल के लिए रांची बुलवाया था, उस चयन ट्रायल में से इन 7 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। बालिका वर्ग में अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा, आर्या विजय अवारे, रेवा कुलकर्णी, जबकि बालक वर्ग में शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह शामिल है। इनमें से खिलाड़ियों ने सीबीएसई के विजेता टीम के तौर पर सीबीएसई का प्रतिनिधित्व किया था।
इनमें से रूमी कोनवर, रेवा कुलकर्णी आर्या विजय अवारे (डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव), काम्या झा एवं अंजनी डीपीएस राजनांदगांव से संबंधित है। शुभम सिंह, हिमांशु सिंह युगांतर पब्लिक राजनांदगांव से है। ये सभी खिलाड़ी रेवाडीह स्थित बास्केटबॉल सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी राजनांदगांव के मैदान में अभ्यास करते है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी, राजनांदगांव के लिए एवं राजनांदगांव एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ से एक अन्य खिलाडी दिव्या रंगारी का भी इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की 17 वर्ष से कम उम्र की बालक-बालिका टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की बालक टीम ने सीनियर सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
इसके आधार पर इन टीमों ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व सीनियर और जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था। डीपीएस की बालिका टीम ने जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता था।
इनकी इस उपलब्धि पर इन्हें एवं इनके कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को डीपीएस राजनांदगांव के डायरेक्टर सौरभ कोठारी, सुनिल जैन, रामदेव राठी, अभिषेक वैष्णव, प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, मोहन राव मोहन साहू एवं युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव के डायरेक्टर सुशील कोठारी, अजय सिंगी, अखराज कोटडिया सहित स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर, खेल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बधाईयाँ दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक

Published

on

राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जिला इकाई राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव केन्द्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।
उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के अंतर्गत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में संघ के कुल पांच खिलाड़ियों ने अपने स्कूल की ओर से भाग लिया तथा अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों एवं तीरंदाजी से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है।
एनआईएस कोच राहुल साहू ने बताया कि रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड में संस्कार वर्मा प्रथम, विशेष यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार अंडर-19 कंपाउंड राउंड में मयंक कुमार सिन्हा प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 इंडियन राउंड में यशराज कावरे द्वितीय, वसुधा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।
एनआईएस कोच श्री साहू ने बताया कि संस्कारधानी तीरंदाजी संघ की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने जिला, संभाग, रीजनल, जोन आदि तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बना लिए हैं, उन्हें एबीस राजनांदगांव द्वारा विशेष प्रशिक्षण हेतु आर्थिक मदद की घोषणा की है। एबीस राजनांदगांव की ओर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने हेतु एनआईएस कोच को उचित पारिश्रमिक प्रदान कर राजनांदगांव के खिलाड़ियों को पारंगत बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जो कि हर्ष का विषय है।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव एवं जिला तीरंदाजी संघ ने राष्ट्रीय खेल में अपनी जगह बनाने एवं अकादमी में चयन होने की इस उपलब्धि पर संघ के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, सांसद संतोष पांडे, कोच राहुल साहू एवं कुशल रजक, अंजली यादव, अनुसुइया साहू, भूपेंद्र सिंह, संघ अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगामी केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि राजनांदगांव के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Continue Reading

खेल

नीरू ढांडा की जीत कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना : करणी सेना

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने 26 वर्षीय सुश्री नीरू ढांडा की स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता जताई है. सँगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस जीत को कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना बताया है.

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा इटली के लोनाटो शहर में शॉटगन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन हाल में हुआ था. स्पर्धा में शामिल रहीं सुश्री नीरू ढांडा ने इतिहास रचने वाली जीत दर्ज की थी.

* भारत की पहली शूटर जो जीत लाईं स्वर्ण पदक

श्री शेखावत व श्री तोमर ने सुश्री ढांडा की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि वह भारत की पहली शूटर हैं जिन्हें इस इवेंट में स्वर्णिम सफलता मिली है. इस जीत को महिलाओं को नई दिशा देने वाला बताया जा रहा है.

दोनों महानुभावों ने सुश्री ढांडा की जीत पर बोलते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदुस्तान
के साथ ही अपनी जन्मभूमि हरियाणा, कर्मभूमि मध्यप्रदेश का भी मान सम्मान बढा़या है.

ज्ञात हो कि उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गाँव में वर्ष 2000 के आसपास हुआ था. फिलहाल वह अपने परिवार सहित मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शिफ्ट हो चुकी हैं.

यहाँ वह सेना की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू (इंदौर) में प्रशिक्षण लेती हैं. वह भारतीय सेना के ‘कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस’ से बतौर नायब सूबेदार जुडी़ हुई हैं. शीघ्र ही वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो जाएँगी.

करणी सेना के द्वारा सुश्री ढांडा के सम्मान की इच्छा जताई गई है. श्री शेखावत व श्री तोमर ने इसकी अनुमति के लिए उनके परिजनों सहित उस मिलिट्री यूनिट से सँपर्क साधने की तैयारी प्रारँभ कर दी है जहाँ वह पदस्थ हैं.

दोनों ने हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात का भी उल्लेख किया है. कन्या भ्रूण हत्या के मामलों की ओर सँकेत करते हुए कहा कि इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव हरियाणा में देखा जा सकता है.

हरियाणा वह राज्य है जहाँ प्रति हजार लड़कों के पीछे महज 895 लड़कियाँ ही जिंदा रह पाती हैं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कारण सुधार तो आया है, लेकिन आँकडे़ पूरी तरह सँतुलित नहीं हो पाए हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षद्वय श्री शेखाबत – श्री तोमर कहते हैं कि सुश्री ढांडा की स्वर्णिम सफलता कन्या भ्रूण हत्या के मुँह पर एक करारा तमाचा है. साथ ही उनकी सफलता ने माँ करणी, माँ भगवती, माँ दुर्गा जैसी देवियों जैसी कन्याओं को देश की असली ताकत बताया है.

Continue Reading

खेल

शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव द्वारा आयोजित मानसून हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर ने राजनांदगांव इलेवन को शूटआउट में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद छोटेलाल रामटेके, रामावतार जोशी, अजय झा एवं शेख महबूब कुरैशी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि फिरोज अंसारी ने कहा कि मानसून हॉकी लीग युवा खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने का उत्कृष्ट मंच है। नियमित प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और समर्पण के साथ निरंतर अभ्यास करने की अपील की।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती तीन क्वार्टर तक राजनांदगांव इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में खेलो इंडिया सेंटर ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर मुकाबला 3-3 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद निर्णय शूटआउट से हुआ, जिसमें खेलो इंडिया सेंटर ने 4-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में निर्णायक की भूमिका किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर और संदीप यादव ने निभाई।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। व्यक्तिगत पुरस्कारों में हेमन देवांगन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, धनंजय यादव को बेस्ट डिफेंडर, काव्यांश यादव को बेस्ट फॉरवर्ड तथा दक्ष चौबे को बेस्ट गोलकीपर चुना गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं खेलो इंडिया सेंटर के कोच शकील अहमद ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेंद्र ठाकुरए बालमुकुंद पटेल, गुणवंत पटेल, जावेद खान, दीपक यादव, विकास वैष्णव, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कमल चौरसिया, मुकेश जायसवाल, खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकर, आशीष सिन्हा, तौफीक अहमद, खुशाल यादव, कृष्णा यादव, संदीप यादव, लक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending