राजनांदगांव
धान उपार्जन केन्द्रों में भौतिक सत्यापन का कार्य गंभीरतापूर्वक करें नोडल अधिकारी : कलेक्टर
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिन ग्रामों में जल संकट की स्थिति है, वहां जल संसाधन, सीएससीबी, क्रेडा, खनिज विभाग तथा जनपद सीईओ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए उन ग्रामों में जल संकट की स्थिति को दूर करने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। किसानों को धान फसलें अन्य फसल लेने के लिए अन्य विभाग मनरेगा, खनिज विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग रणनीति तैयार करें। आने वाले समय में सरफेस वाटर की दिशा में विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है। जल संरक्षण के लिए नागरिकों के प्रयास के साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता तथा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियतापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी इसके लिए भौतिक सत्यापन गंभीरतापूर्वक करें। धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सभी नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से लगातार धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में निर्वाचन की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें प्रशिक्षण देना है। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि एचएमपीवी वायरस कोविड-19 वायरस की तरह ही एक संक्रमण है, जो श्वसन तंत्र को प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित करता है। उन्होंने इसके मददेनजर स्वास्थ्य विभाग एवं टीम को सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचएमपीवी वायरस से नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस से बचाव के लिए सभी को सर्तक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति जागरूक रहते हुए सभी कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए सावधानी रखेंगे। उक्त बातें कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में सभी विभागों के कार्य को डिजिटल तरीके से करने के लिए ई-ऑफिस अंतर्गत कार्यों को डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विगत 1 वर्ष में स्वीकृत कार्य तथा प्रगतिरत कार्यों व योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल में सभी निर्माण विभाग एवं अन्य विभाग समय पर एण्ट्री करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालय पर सभी समय पर पहुंचेंगे तथा शासन की योजना अंतर्गत जनसामान्य को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसामान्य से मिलने के लिए निर्धारित दिन में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को हिदायत दी कि बजट, पेट्रोल, विद्युत, निर्माण संबंधी कार्यों के प्रस्ताव अपने विभागों को भेज देंगे तथा समय पर देयकों का भुगतान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य तक सेचुरेशन के लिए कार्य करें। उन्होंने अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधितों पर जिला बदर की कार्रवाई करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जब भी निरीक्षण के दौरान फिल्ड में जाएंगे, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल जरूर जाएं तथा फिडबैक लें। उन्होंने कहा कि इससे वहां और बेहतर कार्य हो सकेंगे। जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अप्रैल माह में आवास के कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने एचएमपीवी वायरस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संक्रमण के लक्षण कोविड-19 संक्रमण के समान है। इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बच्चे एवं बुजुर्गों तथा अस्थमा के मरीजों को सावधानी रखने की जरूरत है। बैठक में वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
राजनांदगांव/घुमका। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को घुमका नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा तथा नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण शपथ ग्रहण करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राहुल तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे घुमका पहुंचकर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह का माहौल है।
राहुल तिवारी ने बताया कि घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की विजय जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा और स्थानीय विकास के प्रति लोगों की अपेक्षाओं का प्रतीक है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण शपथ ग्रहण कर नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेंगे।
अनीस खान ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
राजनांदगांव
राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था।
जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव और लोगों से सीधे जुड़ने की शैली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना आज समय की आवश्यकता है।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति विशेष उत्साह और सम्मान देखने को मिला। इस अवसर पर जय प्रकाशसाहू ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजनांदगांव
हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के नवजागरण का उत्सव है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हल्बा समाज छत्तीसगढ़ के सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदायों में से एक है, जिसकी पहचान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की राष्ट्रीय महासभा की संगठनात्मक संरचना की सराहना की। यह संगठन आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी हल्बा समाज की वीरता और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रत्येक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश आदिवासी समाज सदियों से अपने जीवन में उतारकर चल रहा है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को नई दिशा मिली है। बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, वनधन विकास केंद्रों की स्थापना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित योजनाएं आदिवासी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा मन्तूराम पवार, नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ गोविंद राम चुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पीआर नाईक, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ आरएस नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा जीआर राना सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
