Connect with us

राजनांदगांव

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए करना होगा जागरूक : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पाट के अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के स्थानों का निरीक्षण कर उसका निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में साईन बोर्ड सहित अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़क में जुड़ने से पहले अन्य सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बनाते समय दुर्घटना के बचाव के लिए ब्लिंकर, रम्बलर के साथ सड़क बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमंतू पशुओं को गौशाला या पशु आश्रय स्थल में रखने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण जनहानि होने पर जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने कहा। जिससे परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्र जारी किया जा सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जांच तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करना होगा। बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हेलमेट का उपयोग, सीटबेल्ट का उपयोग और क्षमता के अनुरूप सवारी के साथ वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने नाबालिग बच्चों को गाड़ी नहीं देने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने कहा। उन्होंने स्कूल बसों और ऑटो का फिटनेस परीक्षण करने के निर्देश दिए। नियम विरूद्ध स्कूली बस एवं ऑटो के संचालन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों को जागरूक करें। जिले में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को रेडक्रॉस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देने कहा। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को सड़क नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में वीडियो प्रदर्शित कर जागरूकता लाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि जिले में संचालित शासकीय एवं निजी एम्बुलेस में जीपीएस सिस्टम लगाने कहा। जिससे सड़क दुर्घटना होने पर नजदीक के एम्बुलेस से संपर्क कर उसे शीघ्र हास्पिटल में भर्ती किया जा सके। इससे घायल व्यक्ति के सही समय पर ईलाज उपलब्ध होने से उसकी जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को शीघ्र हॉस्पिटल ले जाने के लिए लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को समय पर हॉस्पिटल पहुचाने से उसकी जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले स्थानों में फ्लैक्स लगाने कहा। फ्लैक्स में हेल्पलाईन नंबर, सड़क सुरक्षा के मापदण्ड की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर खराब साईन बोर्ड, रम्बलर स्ट्रीप और स्पीड बे्रकर को शीघ्र बनाने कहा। उन्होंने नशा सेवन कर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्ति अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहंुचाते है। नशा कर के वाहन चलाने के कारण न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य व्यक्तियों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सुधारात्मक कार्यक्रम और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

Published

on

राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था।

जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव और लोगों से सीधे जुड़ने की शैली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना आज समय की आवश्यकता है।

राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति विशेष उत्साह और सम्मान देखने को मिला। इस अवसर पर जय प्रकाशसाहू ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के नवजागरण का उत्सव है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हल्बा समाज छत्तीसगढ़ के सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदायों में से एक है, जिसकी पहचान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की राष्ट्रीय महासभा की संगठनात्मक संरचना की सराहना की। यह संगठन आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी हल्बा समाज की वीरता और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रत्येक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश आदिवासी समाज सदियों से अपने जीवन में उतारकर चल रहा है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को नई दिशा मिली है। बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, वनधन विकास केंद्रों की स्थापना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित योजनाएं आदिवासी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा मन्तूराम पवार, नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ गोविंद राम चुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पीआर नाईक, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ आरएस नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा जीआर राना सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और निरोग जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि योग केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन योग करते हैं तथा हाल ही में हुई सर्जरी के कारण कार्यक्रम में योगाभ्यास नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अगले वर्ष योगाभ्यास में शामिल होंगे। उन्होंने अबूझमाड़ से आए बच्चों द्वारा प्रस्तुत मल्लखंब प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों ने अद्भुत संतुलन और कौशल का परिचय दिया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्वेच्छानुदान मद से 51 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि योग में केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है। योग मन को स्थिर करता है और सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किए गए प्रस्ताव के बाद आज योग विश्व के 177 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि योग भारत की उस परंपरा का प्रतीक है जो पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा का समन्वय है। योग व्यक्ति को प्रकृति, समाज और ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से केवल 21 जून को ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से योग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं को समझने, आत्मचिंतन करने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है। आज के समय में जब लोग बाहरी दुनिया और परिस्थितियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, योग हमें अपने भीतर झांकने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करता है। कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की सेवा और आत्मविकास ही समाज सेवा की मजबूत आधारशिला है, क्योंकि जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होता है, तभी वह दूसरों की बेहतर सेवा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का अभिन्न हिस्सा है और सभी नागरिकों से इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
मंगलाचरण वंदन प्रार्थना के साथ योग सत्र प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग-प्राणायाम ध्यान की त्रिवेणी है। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग शरीर को तथा प्राणायाम मन एवं बुद्धि को मजबूत बनाते हैं। योग अंतर्गत शिथलीकरण की प्रक्रिया, कड़ी संचालन, गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। जो सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस की बीमारी के लिए फायदेमंद है। नागरिकों को ताड़ासन कराया गया। ताड़ासन मानसिक तनाव दूर करने में उपयोगी है। ताड़ासन से शरीर का संतुलन बना रहता है। वृक्ष की तरह प्रणाम की मुद्रा में आसन करना होता है। त्रिकोणासन कराया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। भद्रासन से पैरों की मांसपेशियां तथा घुटने मजबूत बनते हैं। वज्रासन से पेट की तकलीफ, मानसिक तनाव दूर होता है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि वज्रासन स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए कार्य करता है। वक्रासन डायबिटीज की बीमारी के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर मकरासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, शवासन किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ज्ञानमुद्रा से जोड़ों का दर्द दूर होता है। कपालभाति प्राणायाम मास्टर प्राणायाम है, जिससे 99 प्रतिशत बीमारियां दूर होती है। कपालभाति प्राणायाम से शरीर की प्रत्येक कोशिका में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। इस आसन से तनाव दूर होता है तथा स्वस्थ होने की अनुभूति होती है। योग करने से शरीर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां दूर होती हैं। मास्टर प्राणायाम अनुलोम-विलोम प्राणायाम से शरीर में शक्ति जाग्रत होती है और विभिन्न तरह की व्याधियां दूर होती हैं। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इस प्राणायाम से एकाग्रता एवं जीवन शक्ति बढ़ती है तथा तनाव कम होता है। शीतलीकरण प्राणायाम से मस्तिष्क को शीतलता मिलती है तथा इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सामूहिक योगाभ्यास के पश्चात अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के बच्चों द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग से निरोग रहने के लिए तथा नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
आयुष विभाग राजनांदगांव की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया। इस दौरान अंकुरित मंूग, चना, मूंगफल्ली एवं केला का नाश्ता दिया गया। कार्यक्रम में पतंजलि, उदयाचल एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्याय श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, आईजी बालाजी राव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे, खिलाड़ी, नागरिकगण उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending