राजनांदगांव
डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 12 कार्यों के लिए 2 करोड रुपए की स्वीकृति दिलाई
राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव के समुचित विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विगत दिनों उन्होंने उनके प्रयास से नगर निगम के शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा करते हुए उन्होंने दिग्विजय कॉलेज के सामने आयोजित कार्यक्रम में 24 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया था। आज ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 12 निर्माण कार्यों के लिए सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति दिलाई, जिसके तहत ग्राम बागतराई में 16.48 लाख, भेड़ीकला के लिए 16.48 लाख, मगरलोटा के लिए 16.48 लाख, डीलापहरी 16.48 लाख, गठुला के लिए 20.47 लाख, सुकुलदेहान के लिए 16.48 लाख रुपए, भर्रेगांव के लिए 20.47 लाख रुपए, देवादा 16.48 लाख रुपए, भोथीपारकला 16.48 लाख रुपए, फरहद 16.48 लाख, सिंघोला 16.48 लाख रुपए, सुरगी 16.48 लाख रुपए की सीसी रोड एवं नाली बनाने की स्वीकृति दिलाई, जिसका आज मंत्रालय से संबंधित विभाग का आदेश जारी हो गया।
निर्माण कार्यों के आदेश के बाद ग्रामीणजनों में खुशी की लहर है और सभी भाजपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को साधुवाद देते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, कोमल सिंह राजपूत, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, नीलू शर्मा, लीलाधर साहू, रोहित चंद्राकर, मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, राजेश श्यामकर, अशोक देवांगन, गिन्नी चावला सहित सभी भाजपा नेता शामिल थे।
राजनांदगांव
राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इमरान प्रतापगढ़ी सहित विभाग के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्याय, भेदभाव और दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने पदाधिकारियों के सुझाव और विचार भी सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी भूमिका संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
बैठक के समापन पर राहुल गांधी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ आत्मीय माहौल में तस्वीरें खिंचवाईं और भविष्य में भी कार्यकर्ताओं के बीच आने का भरोसा दिलाया। उनके इस व्यवहार को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी और सम्मानजनक बताया।
मंच में राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान सहित 9 प्रदेश जिला अध्यक्ष को संबोधित किए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कॉर्डिनेटर एवं राजस्थान-ओडिशा प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मिला यह स्नेह और सम्मान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
राजनांदगांव
नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विशु अजमानी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। वे लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं और उनकी समस्याओं को सामने रखने का काम करते हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। आम जनता के लिए किए जा रहे उनके प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा देते हैं। राहुल गांधी का सरल स्वभाव और लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहना उन्हें आम जनता से जोड़े रखता है। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त करते हैं।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विशु अजमानी ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
