Connect with us

राजनांदगांव

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उनकी मदद की जरूरत : रमेन डेका

Published

on

राजनांदगांव। राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हीना अनिमेष नेताम, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका ने जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल है तो हम हंै। जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ाने की आवश्यकता है। जल संरक्षण के लिए जनसामान्य को प्रेरित करें तथा पानी व्यर्थ न बहे इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिले में मिशन जल रक्षा अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिले में सिंचाई, भू-जल स्तर, जैविक कृषि प्रोत्साहन, नवाचार के संबंध में गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती से बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है। जैविक कृषि में किसानों के विकास की असीम संभावनाएं है। हमें इस दिशा में कार्य करते हुए किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करना है और उनकी मदद करनी है। कृषि तथा वन दो ऐसे क्षेत्र है, जिनमें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि किसानों से लगातार मिलते रहे और उन्हें जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें नवीनतम तकनीक तथा नवाचार के संबंध में जानकारी देते रहे और उनकी मदद करें। उन्होंने इजराईल की पाली हाऊस टेक्नोलाजी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में पाली हाऊस के माध्यम से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दें। उन्होंने असम के ऐसे किसानों के बारे में जानकारी साझा की। जिन्होंने खेती-किसानी के माध्यम से बहुत तरक्की की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्यपाल रमेन डेका ने जिले में टीबी के संबंध में चल रहे अभियान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने राजभवन की ओर से गरीब एवं जरूरतमंदों को सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ना है और सभी से सहयोग लेना है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका अभियान की सराहना की। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ बच्चों एवं युवाओं के लिए बहुत घातक है। हमारे देश एवं समाज के लिए यह व्यसन एक बुराई है। हमें नशीले पदार्थों के अन्य राज्यों से अवैध रूप से आने वाले गांजा, चरस, कोकीन पर रोक लगाने की जरूरत है। बच्चों एवं युवाओं को नशीले पदार्थों की गिरफ्त से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास केन्द्रों में ऐसे ड्रग्स के दुष्प्रभाव से बच्चों एवं युवाओं का ईलाज करने एवं उन्हें ड्रग्स के दुष्प्रभाव से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे त्रिनेत्र योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जनसहभागिता से सीसीटीवी कैमरा के जरिए अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के कार्य की प्रशंसा की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर उन तक शासन की योजनाएं पहुंचाई जा रही है। मिशन जल रक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार पानी के माध्यम से बोरवेल के माध्यम से पानी का दोहन करने से भू-जल स्तर में गिरावट आयी है। इसके लिए विभिन्न वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। किसानों को कम जल की आवश्यकता वाली फसलों को लेने के लिए तथा फसल विविधिकरण को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे सघन पौधरोपण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट टीवी एवं संपर्क डिवाईस के माध्यम से प्राथमिक स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनसहभागिता से अभियान चलाया गया है। जिससे दूरस्थ अंचल तक बच्चों के सीखने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने त्रिनेत्र योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता से सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। राजनांदगांव शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर में 385 नये सीसीटीव्ही कैमरा लगाये गये हैं। शहर में लगे 385 नग नये कैमरे एवं पुराने 152 कैमरे को अपडेट किया गया है। शहर में अत्याधुनिक एएनपीआर कैमरा 25 नग, व्हेरीफोकल कैमरा 300 नग, पीटीजेड कैमरा 10 नग एवं 80 मीटर फोकस कैमरा 50 नग लगाया गया है। पुलिस सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम में नवीन सर्वर रूम स्थापित किया गया है। मार्डन इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम से सीसीटीवी की निगरानी की जा रही है। उन्होंने नशीले पदार्थ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ओड़िसा, नागपुर एवं अन्य समीपस्थ राज्यों से आने वाले लगभग 224 किलोग्राम गांजा एवं ब्राऊन शुगर की जप्ती की गई है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी आयुष जैन ने बताया कि वन विभाग द्वारा विभागीय पौधरोपण के साथ ही जनसहभागिता से पौधे रोपित किए जा रहे है। बारिश में निःशुल्क पौधों का वितरण व्यापक पैमाने पर किया गया है। जिले में छह नर्सरी में जिनमें पौधे विकसित किए जा रहे है।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने मिशन जल रक्षा के संबंध में जाकारी देते हुए बताया कि जिले में इस अभियान के तहत कैच द रेन अंतर्गत नागरिकों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर व्यापक पैमाने पर बनाए गए हंै। जनसामान्य को पौधरोपण एवं फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बोरवेल रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर, मिनी परकोलेशन टैंक, गेबियन स्ट्रक्चर, चैक डेम एवं विभिन्न जलीय संरचनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लखपति दीदी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के साथ ही गेंदाफूल, उद्यानिकी फसलों, हथकरघा, मत्स्य पालन से रोजगार मिला है और उनकी आय बढ़ी है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इमरान प्रतापगढ़ी सहित विभाग के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्याय, भेदभाव और दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने पदाधिकारियों के सुझाव और विचार भी सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी भूमिका संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
बैठक के समापन पर राहुल गांधी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ आत्मीय माहौल में तस्वीरें खिंचवाईं और भविष्य में भी कार्यकर्ताओं के बीच आने का भरोसा दिलाया। उनके इस व्यवहार को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी और सम्मानजनक बताया।
मंच में राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान सहित 9 प्रदेश जिला अध्यक्ष को संबोधित किए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कॉर्डिनेटर एवं राजस्थान-ओडिशा प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मिला यह स्नेह और सम्मान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विशु अजमानी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। वे लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं और उनकी समस्याओं को सामने रखने का काम करते हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। आम जनता के लिए किए जा रहे उनके प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा देते हैं। राहुल गांधी का सरल स्वभाव और लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहना उन्हें आम जनता से जोड़े रखता है। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त करते हैं।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विशु अजमानी ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending