राजनांदगांव
डेढ़ साल बाद भी चांवल घोटाले के आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही, 120 क्विंटल चांवल एवं 60 क्विंटल गेंहूँ का हुआ था घोटाला
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत नादियाखुर्द में आज से ठीक डेढ़ साल पहले कोरोना काल के गरीबों को दिए जाने वाले राशन में सोसाइटी संचालक बाप एवं सेल्समैन बेटा द्वारा जमकर खुलेआम लूट मचाया गया था। बाप-बेटों ने मिलकर करीब आठ लाख रुपये के राशन का वारा न्यारा किया था। इन दोनों ने मिलकर एक सौ बीस मि्ंटल चांवल एवं साठ मि्ंटल गेंहूँ का खुलेआम घोटाला किया था।
इन दोनों बाप-बेटों ने माह जुलाई 2020 का राशन वितरण ही नहीं किया था और राशन दुकान में ताला ठोककर दुकान का लैपटॉप एवं राशन वितरण के पूरे पांच साल का रिकार्ड लेकर भाग गए थे। चूंकि उक्त माह में पंचायत के लोगो को जब 15 दिन बाद भी राशन नहीं मिला तब ग्रामीणों ने उक्त मामले की शिकायत स्थानीय सरपंच दीपक ठाकुर से किया। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच दीपक ठाकुर ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से की थी। सरपंच की शिकायत पर तात्कालीन जिला कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगांव को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। फिर एसडीएम ने फूड इंपेक्टर को जांच के लिए भेजा था।
फूड इंस्पेक्टर ने ग्राम पंचायत पंहुचकर राशन दुकान का ताला सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच तोड़ा जंहा पर तत्कालीन सरपंच दीपक ठाकुर, पंचायत के समस्त पंच, कोटवार, पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। फूड इंस्पेक्टर द्वारा पूरे मामले का चार पेजों के कोरे कागज में पंचनामा बनाया गया जिसमें सभी के हस्ताक्षर है, जहां पर 120 क्विंटल चांवल एवं 60 क्विंटल गेंहूँ इन बाप बेटों द्वारा गबन करना पाया गया।
फूड इंस्पेक्टर द्वारा रिपोर्ट सौपे जाने के बाद नियमतः एसडीएम को उक्त मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करना था, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि सभी चीजों के लिखित दस्तावेज, गवाह एवँ प्रमाण सब कुछ उपलब्ध है। अब सवाल यह उठता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी दुकान में या किसी शासकीय सम्पत्ति की चोरी करता है और बाद में पकड़े जाने पर सामान वापस कर देता है तो ऐसे में क्या चोर को छोड़ दिया जाएगा? कानून के जानकारों का कहना है कि सरकारी राशन के गबन का मामला चोरी का ही एक मामला है, ऐसे में धारा 420 के तहत आरोपी पिता-पुत्रों पर मामला दर्ज होना चाहिए। चूंकि यह एक सामान्य गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया। सरकारी राशन के गबन का मामला है अर्थात जान-बुझकर सरकारी सम्पति को गबन करना मतलब चोरी करना ही है, ऐसे में उक्त मामले में पिता-पुत्रों पर चोरी का ही मामला दर्ज होगा, जिसके तहत आरोपियों को सात साल की सजा होगी।
तात्कालिन समय पंचायत में हुए पंचनामे जिसमे सरपंच, कोटवार, पटेल सभी पंच एवं अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे, सभी की उपस्थिति में यह पंचनामा तैयार की गई थी। उक्त पंचनामे में सारी बातें लिखी गई है। इसी पंचनामें, ग्रामीणों द्वारा किए गए शिकायत पत्र, सरपंच द्वारा किए गए विधायक को शिकायत सहित सभी दस्तावेजों को संलग्न कर, शिकायतकर्ता ने संबंधित पूरे मामले की लिखित शिकायत जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा से कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने एवं दोषी बाप बेटों पर कानूनी कार्यवाही कर इन आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि यदि उक्त मामले में जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर इन्हें जेल नहीं भेजा गया तो वे इस मामले में जिला न्यायालय एवं हाईकोर्ट बिलासपुर के केश दायर कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग करेंगे।
अपराध
7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव
गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।
महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
