Connect with us

राजनांदगांव

आयुक्त विश्वकर्मा ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण पर दिये जोर

Published

on

राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार करने के निर्देश देते हुये कहा कि कुछ वार्डो में सफाई व्यवस्था अच्छी है, लेकिन कुछ वार्डो में सफाई में सुधार की आवश्यकता है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी माह में संभावित स्थानीय निर्वाचन तथा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करना है। उन्होंने कहा कि सफाई निरीक्षण के दौरान नया बस स्टैंड में सफाई खराब पाई गई, जो कि घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, क्योंकि रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड शहर का प्रमुख भाग होता है, जहां से लोगों के बीच शहर की छवि बनती है। इसे ध्यान में रखकर बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन के पास एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये अच्छी तैयारी करनी है, इसके लिये प्रतिदिन सडकों में झाडू लगाने, नाली की सफाई करने, कचरा नियमित रूप से उठाने समय-समय पर बड़े नालों की सफाई का कार्य करना है। पानी जमाव की स्थिति को कच्ची नाली खोद कर निकालना है। बड़े नालियों में जाली लगवाना है, ताकि झिल्ली-पन्नी कचरा रूक जाये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि कई वार्डो में शिकायत रहती है कि हाजरी रजिस्टर में हाजरी के उपरांत कई कर्मचारी कार्य स्थल पर उपस्थित नहीं रहते तथा कई कर्मचारी के स्थान पर अन्य कर्मचारी काम करने की शिकायत प्राप्त होती है। इस प्रकार की शिकायत भविष्य में न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। बिना कारण लंबे समय तक कर्मचारी अनुपस्थित न रहे। उन्होंने कहा कि रोड की सफाई के दौरान कचरा किनारे छोड़ देते है, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिये, सफाई कर कचरा तत्काल उठावे, डिवाईडर के किनारे से कचरा उठावे, झाडू लगाने के दौरान सार्वजनिक चबूतरा आदि की सफाई करें। किनारे उगे कटिली झाडियां व घास को भी साफ करना है, क्योंकि शहर को साफ रखना हमारा मूल काम है। रोड़ में कचरा डालने व नालियों में कचरा डालते दिखे तो तत्काल कार्यवाही करें।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने पालिथीन मुक्ति के लिये कहा कि प्रतिदिन झिल्ली-पन्नी उठाने की कार्यवाही करे और नागरिकों एवं व्यपारियों को पालिथीन का उपयोग नहीं करने की समझाईश दे और डस्टबिन का उपयोग कर कचरा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालने भी समझाईश देवें। साथ ही निर्माण कार्य का मलमा या बिल्डिंग मटेरियल रोड में पडे रहने पर संबंधित को हटाने समझाईश दे एवं नियमानुसार राशि वसूल करें। कई लोगों के द्वारा कार्यवाही के दौरान भी मलमा सड़क में रख देते है और जुर्माना दिये है कि बात करते है, उन्हें नोटिस जारी करें, अपालन पर जप्ती की कार्यवाही करें। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें तथा व्यवसायिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रतिदिन साफ सफाई करें।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सार्वजनिक व सुलभ शौचालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। पानी पर्याप्त मात्रा में रहे, यदि मरम्मत की आवश्यकता हो तो तत्काल में मरम्मत भी कराये। सार्वजनिक स्थल, तालाबों व कुंओं के आसपास सफाई रखें, कटीली व अनुपयोगी झाडी को काटना सुनिश्चित करें। निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करें, संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों को साथ में लेकर शिकायतकर्ता से संपर्क कर बतावे कि आपके समस्या का निराकरण कर दिया गया है, यदि आप अपने राजस्व कर का भुगतान नहीं किये है, तो करो का भुगतान कर शहर विकास में सहयोग करें।
आयुक्त ने वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा की समस्या से अवगत हुये, वार्ड प्रभारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त एवं मृत्यु होने से वार्डो में सफाई कर्मी की कमी के कारण सफाई प्रभावित होती है, इसी प्रकार उन्होंने कहा कि नाली के ऊपर प्लेटफार्म बनने के कारण भी सफाई नहीं होती। आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की कमी का निराकरण किया जायेगा, इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाली के ऊपर प्लटेफार्म बनाने वालों को प्लेटफार्म तोड़ने समझाईश देवे, नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि कुछ वार्डो में सफाई व्यवस्था अच्छी है, इसी प्रकार पूरे शहर में सफाई दुरूस्त होनी चाहिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि कलेक्टर द्वारा भी सफाई का निरीक्षण कर मुझे समस्या से अवगत कराते है, कलेक्टर की मंशा है कि हमारा शहर आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिये। हर वर्ग के लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने कहा तथा स्वच्छता संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। झिल्ली-पन्नी का उपयोग नहीं करने, गंदगी नहीं फैलाने लोगों एवं व्यपारियों को समझाईश देवे।
बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, प्र. स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे, पीआईयू देवेश साहू सहित वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending