Connect with us

राजनांदगांव

डॉ. विभा रानी साहू का राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2021 में चयन

Published

on

राजनांदगांव। डॉ विभा रानी साहू का चयन राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2021 के लिए हुआ है। आप अर्थशास्त्र की व्याख्याता एलबी है। आपकी मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोरचाटोला विकासखंड अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव है। इसके पूर्व डॉ. विभा रानी साहू को शैक्षिक क्षेत्र में सामाजिक समरसता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. विभा रानी सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में अग्रणी रही है। डॉ. विभा रानी राजनांदगांव जिले में जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। आपने एचडब्ल्यूबी रेंजर कोर्स भी किया है। कोविड-19 के दौरान आपने डिजिटल सखी मेंटल हेल्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों की निःशुल्क काउंसलिंग की। इन्हीं कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड-2021 में आपका चयन हुआ। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत, शासकीय शिक्षकों द्वारा संचालित देश के सभी राज्यों से जुड़ा सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार 16, 17 व 19 अक्टूबर 2021 को यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारित किया गया। वेबीनार के मुख्य बिंदु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार, उत्कृष्ट कार्यों की आवश्यकता व लाभ, देशभर के शिक्षकों के स्वयं के नवाचार, कोविड-19 के दौरान पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी राज्यों के शिक्षकों के प्रयास आदि थे। प्रथम दिवस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से एक शिक्षक द्वारा हुआ। प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ के मुख्य अतिथि एससीईआरटी रायपुर की सहायक प्राध्यापक डॉ. जयभारती चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति श्रीमती मीता मुखर्जी, राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक एम. सुधीश थे। द्वितीय दिवस आकाश सारस्वत, उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड देहरादून, एससीईआरटी रायपुर छत्तीसगढ़ की सहायक प्राध्यापक श्रीमती विद्या डांगे, हरियाणा अंबाला की एपीसी समग्र शिक्षा श्रीमती पूजा शर्मा रायपुर से एम. सुधीश थे। तृतीय दिवस आंध्र प्रदेश की डिप्टी, डायरेक्टर डॉक्टर, एएम जय श्री तथा सिक्किम डाइट से गणेश चंद्र दहल थे। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को नवाचारी शिक्षक समूह व आमंत्रित अतिथियों की ओर से शुभकामनाएं दी गई। डॉ. विभा रानी साहू को प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इसमें संजीव कुमार सूर्यवंशी एवं श्रीमती सुनीता ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर धीरी के व्याख्याता एलबी तेजराम सिन्हा एवं श्रीमती सुषमा साहू पत्रकार एकता महासंघ के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बधाई दी।
डॉ. विभा रानी साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता स्व. नर्मदा प्रसाद साहू नब्बू जनकवि व माता रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती जानकी साहू एवं अपने गुरुजनों को दिया है। आप दुर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कन्हैया लाल साहू की पोती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाया फूड स्टॉल, व्यवहारिक शिक्षा व कौशल का दिया परिचय

Published

on

राजनांदगांव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि सामग्री प्रबंधन से लेकर ग्राहकों के साथ संवाद तक की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली।

छात्रों ने तैयार किए कई लजीज व्यंजन
फूड स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा और करोंदा चाट सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। स्टॉल के संचालन के दौरान सामग्री का प्रबंधन, लागत का हिसाब-किताब और आए हुए अतिथियों से संवाद स्थापित करने का पूरा प्रबंधन विद्यार्थियों ने स्वयं किया।

व्यवहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों व अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
आयोजित फूड स्टॉल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Continue Reading

अपराध

गिरवी रखी जमीन छल से अपने नाम कराने वाले दो सहोदर भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर वसूल रहे थे 6% ब्याज

Published

on

राजनांदगांव। गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलने और धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों (कोठारी बंधुओं) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसों की जरूरत पर रखी थी जमीन गिरवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टीकला निवासी पीड़ित रोहित कुमार साहू (46 वर्ष) ने 26 जुलाई को थाने में आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनके पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी, जिस पर उन्होंने अपनी 40 डिसमिल जमीन (खसरा नंबर 138/6) को कामठी लाइन निवासी निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखा था।

निर्मल कोठारी ने 2 प्रतिशत ब्याज दर पर 5,11,000 रुपये दिए थे। सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित, उसके पिता और भाई से ब्लैंक चेक व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

छल-कपट से अपने नाम कराई रजिस्ट्री, फिर वसूला 6% ब्याज
शिकायत के मुताबिक, निर्मल कोठारी ने छलपूर्वक गिरवी रखी जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने और मरवाने की धमकी देकर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कोरे कागजों का दुरुपयोग कर अपने भाई नलिन कोठारी के जरिए फर्जी किरायानामा तैयार कराया और सिक्योरिटी चेक बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दर्ज करा दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई पूरी जमीन
पीड़ित ने बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद जमीन वापस करने के नाम पर आरोपियों ने बैंक से 20 लाख रुपये का फाइनेंस करवाकर रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी केवल 12 डिसमिल जमीन वापस की गई, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन अपने पास रख ली और उसे लौटाने के एवज में और रुपयों की मांग की जाने लगी।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं और की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मलचंद कोठारी (58 वर्ष) एवं नलिन कोठारी (54 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/26, धारा 386, 420, 34 भादवि तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सुमेंद्र कुमार खरे, आरक्षक प्रियांश, लीलेंद्र और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

शांति भंग करने की आशंका पर दो असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली थी कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी (40) गंज चौक में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मंडावी (28) आम लोगों से विवाद और झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर विवाद करने लगे और समझाइश के बावजूद नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर दोनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशन सोनी के विरुद्ध चिखली पुलिस चौकी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है, जबकि भीमा मंडावी के खिलाफ बसंतपुर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending