Connect with us

राजनांदगांव

पदुमतरा परिक्षेत्रीय साहू समाज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल

Published

on

राजनांदगांव। परिक्षेत्रीय साहू समाज पदुमतरा शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम के रूप में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण गृह जेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अध्यक्षता अनुसूचित जाति ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल ने किया। विशेष अतिथि थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, कमल किशोर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, भागवत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, पदम कोठारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मोतीलाल साहू कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रतन यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका, कुलेश्वर वर्मा अध्यक्ष वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति पदुमतरा, गणेश राम साहू जनपद सदस्य, ललिता टार्जन साहू जनपद सदस्य, लिखन साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ, गिरीश साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ, मुरलीधर साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ, पंकज बाधव चंद्रेश वर्मा, सौरभ वैष्णव, जय कुमार वर्मा, गिरीश साहू, नोमेश वर्मा अध्यक्ष सरपंच संघ, सरपंच श्रीमती ललिता साहू, गोपी राम साहू, उमेंद्र राम साहू थे।
सर्वप्रथम मां कर्मा की आरती के बाद नवनियुक्त परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारियों को तहसील अध्यक्ष भागवत साहू द्वारा शपथ दिलाया गया। तहसील साहू संघ दिलीप कुमार साहू द्वारा पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पदुमतरा के पूर्व मंडल पदाधिकारियों को भी वस्त्र एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। सभी अतिथियों को परिक्षेत्रीय साहू संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करें, सबको साथ लेकर चलने फिजूलखर्ची से बचने की बात कही। जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू ने अपनी बात रखी व 28 नवंबर को युवक-युवती कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधुवों को आमंत्रित किये व सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दिए। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू को विशेष तौर पर बधाई दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओम प्रकाश साहू एवं मोहन साहू सरपंच प्रतिनिधि का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष गणपत राम साहू एवं सचिव सेवक राम साहू ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन परदेशी राम साहू (भेड़ीकला) शिक्षक एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू के निवास पहुंचे, जहां परिवार व कार्यकर्ताओ से मुलाकात किये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending