Connect with us

अपराध

एयर कंडीशनर की सप्लाई के नाम पर 45,20,000 रूपये का ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। प्रार्थी मोहम्मद रहबद पिता स्व. मोहम्मद अख्तर खान, उम्र-43 साल, साकिन पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन भवन के पास, कसाई पारा, राजनांदगांव द्वारा आरोपी मोहम्मद सरफराज अहमद उर्फ बंटी गर्ग पिता रामकुमार गर्ग, निवासी-सुभाष नगर, दुर्ग, जिला-दुर्ग के खिलाफ अपने आप को एयर कंडीशनर कंपनी का कर्मचारी बताकर एयर कंडीशनर की सप्लाई करने के नाम पर घटना दिनांक 21.10.2022 से 01.05.2023 के मध्य प्रार्थी से 45,20,000 रूपये लेकर एयर कंडीशनर की सप्लाई न कर ठगी करने संबंध आवेदन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दिया था, जिसकी जांच पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 388/2023 धारा 420 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। कायमी की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में आरोपी के पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर पतासाजी किया गया। आरोपी घटना बाद से लगातार फरार चल रहा था। सायबर तकनीकी के सहायत से मुखबीर की सूचना पर गुजरात टीम भेजकर आरोपी मोहम्मद सरफराज अहमद उर्फ बंटी गर्ग पिता रामकुमार गर्ग, उम्र-64 साल, साकिन-नयी मस्जिद के पास सुभाष नगर दुर्ग स्थायी पता थानपकना प्लाजा सिनेमा हाल के पास रांची झारखंड को घेराबंदी कर पकड़ा गया। राजनांदगांव लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा 467, 468, 471 भादंवि समाहित कर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 17.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक जी. सिरल कुमार, आरक्षक कुश बघेल एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला स्थित किराना दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस चौकी सुरगी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान करीब 53 हजार 132 रुपए का बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिंघोला निवासी किराना व्यवसायी अशोक साहू ने 7 जून को चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 जून की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। जांच करने पर दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट के पैकेट, चिल्लर रकम सहित अन्य सामान गायब मिला।

मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच के दौरान पुलिस को तीन युवकों पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद सोलंकी (28), निवासी केसर नगर अटल आवास राजनांदगांव, जुनैद अख्तर (26), निवासी कन्हारपुरी तिरंगा चौक राजनांदगांव और हिरेंद्र यादव (19), निवासी लखोली अटल आवास बैगापारा राजनांदगांव शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट सहित कुल 53 हजार 132 रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि हरीश टेंभुकर, आरक्षक संतोष देशमुख, योगेश साहू, डिलेश मंडावी सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Published

on

राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला तुमडीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा का है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला और बालकों से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में 14 जून को पीड़िता की मां ने तुमडीबोड़ चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, रविवार को प्रार्थिया अपने पति के साथ किसी काम से राजनांदगांव गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुणाल जोशी (20 वर्ष) उनके घर में जबरन दाखिल हो गया।

पड़ोसियों ने दी सूचना, कूलर के पीछे छिपा मिला आरोपी
दोपहर करीब 1:00 बजे जब पड़ोसियों को कुछ आहट हुई और घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल फोन पर इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही दंपती दोपहर करीब 2:00 बजे आनन-फानन में अपने घर वापस लौटे।

दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी
जब माता-पिता घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद जब दरवाजा खुला, तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई, तो आरोपी कुणाल जोशी कमरे में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही माता-पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जब मां ने डरी-सहमी बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया है।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुमडीबोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी कुणाल जोशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 64 तथा धारा 04 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक लोकेश कुमार साहू, महिला आरक्षक रानी साहू, महिला आरक्षक पूनम बैस तथा तुमडीबोड़ चौकी स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने, पैसों की मांग करने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

पुलिस के अनुसार थाना लालबाग में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में फोन कर प्रार्थी की पुत्री को उसके पिता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। जब युवती ने जानकारी को गलत बताया तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी से बातचीत के दौरान भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी आईडी बनाकर करता था ब्लैकमेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवकों से दोस्ती करता था। बातचीत के दौरान वह पैसों की मांग करता और रकम नहीं मिलने पर अश्लील गाली-गलौज, धमकी तथा फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, परिवेश वर्मा, जीवन ठाकुर, फालेश्वर साहू, शत्रोहन सिंह तथा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अंजान प्रोफाइल से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Continue Reading

Trending