Connect with us

राजनांदगांव

भक्त माता कर्मा साहू समाज का इतिहास गौरवपूर्ण और वैभवशाली : अरूण साव

Published

on

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जिले के घुमका नगर पंचायत में आयोजित तहसील, परिक्षेत्रीय एवं ग्रामीण स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भक्त माता कर्मा जयंती और दानवीर भामाशाह जयंती की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में घुमका को नगर पंचायत बनाया गया है। इसके लिए डेढ़ करोड़ रूपए विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि घुमका नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा की गई है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा साहू समाज का इतिहास गौरवपूर्ण और वैभवशाली होने का प्रमाण है। भक्त माता कर्मा, दानवीर भामाशाह, राजिम माता साहू समाज की प्रेरणा है। कर्मा माता के इस त्याग एवं तपस्या से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। समाज की विशेषता एवं ताकत ईमानदारी और मेहनत है। समाज अपनी ईमानदारी और मेहनत से शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीतिक सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आचरण और व्यवहार से सभी समाज के साथ मिलकर रहने वाला समाज है। यह साहू समाज की विशेषता और ताकत है। सभी समाज के साथ अच्छा और सद्भावनापूर्वक संबंध होता है। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह प्रखर राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप की सेना को सशक्त बनाने के लिए पूरी संपत्ति दान कर दिया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा गांव, गरीब और किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर सेवा की जा रही है। हर गरीब परिवार के घर में शौचालय का निर्माण, मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन, मुफ्त में 5 लाख रूपए तक ईलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनाकर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज को ईमानदारी और मेहनत को बचाकर रखना है वहीं समाज की पहचान और ताकत है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि माता कर्मा का दूसरा नाम प्रेम है। भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम और स्नेह माता कर्मा की पहचान है। माता कर्मा की खिचड़ी खाने के लिए भगवान स्वयं आए। उन्होंने कहा कि साहू समाज मजबूत समाज है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति बड़ा नहीं होता है समूह ताकत देती है तो वह बड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में साहू समाज का अनुकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विकास के लिए अनेक बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिना मांगे महतारी वंदन योजना के अंतर्गत माताओं के लिए प्रति माह 1 हजार रूपए दे रहे हैं। विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल ने माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता कर्मा अपनी भक्ति से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया। माता कर्मा जयंती पूरे क्षेत्र में साहू समाज संगठित होकर समारोह मना रहा है। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा और एकता बहुत जरूरी है। अध्यक्ष जिला साहू संघ भागवत साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन तहसील साहू संघ घुमका के अध्यक्ष मंथीर साहू ने दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एवं साहू समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Published

on

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।

Continue Reading

Trending