Connect with us

राजनांदगांव

शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा 22 दिवसीय वेल्यू एडेड कोर्स का समापन

Published

on

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के क्रीड़ा विभाग एवं आईक्यूएसी के तत्वाधान में 22 दिवसीय (32 घंटा) वेल्यू एडेड कोर्स मुख्य अतिथि इरफान उल रहिम खान, पुलिस अधीधक, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल राजनांदगांव के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण सेन्साई मुरली भारद्वाज के मार्गदर्शन में कु. नेहा यादव, करण साहू एवं इशब सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। डॉ. नीता एस. नायर क्रीड़ाधिकारी शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय राजनांदगांव कार्यक्रम की शुरूआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया एवं कहा कि इससे छात्राएं आत्मरक्षा करने में सक्षम होंगी एवं उनमें आत्म विश्वास की भावना बढ़ेगी।
मुख्य अतिथि इरपफान उल रहिम खान ने छात्राओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसमें डटे रहने को कहा। साथ ही अपने आप को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस तरह के खेल गतिविधियों में निरंतर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुए बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजी के खिलाड़ी रह चुके है। साथ ही फुटबॉल एवं हॉकी में विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है एवं एनसीसी कैटेड भी रह चुके है। डॉ. नीता एस. नायर ने इस वेल्यू एडेड कोर्स के उद्देश्य बारे में बताया एवं जानकारी दी की, इसमें 110 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिदिन प्रातः 9 से 10.30 बजे तक इसका प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक छात्रा कु. माला, बीएससी द्वितीय वर्ष ने इस कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया एवं इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर आयोजित करने हेतु प्राचार्य से अनुरोध किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रमन साहू ने सभी छात्राओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं कहा कि स्टॉफ के लिए योगा में भी इस तरह के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। छात्राओं द्वारा कराते के आत्मरक्षा हेतु सिखाए गए विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि इरफान उल रहिम खान को स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य प्रशिक्षक मुरली भारद्वाज को श्रीफल एवं शाल देकर सम्मानित किया। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. जयसिंग साहू ने सभी अतिथि एवं उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। विशेष रूप से तकनीकी सहयोग हेतु रमन साहू एवं गोविंद कुमार का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ. एच.के. गरचा, डॉ. सुषमा तिवारी, डॉ. जीपी रात्रे, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. दुर्गा शर्मा, श्रीमती शैलजा तिवारी, प्रभात एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending