राजनांदगांव
सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण अंतर्गत जिले में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण अंतर्गत जिले में 5 मई से 31 मई 2025 तक 68 स्थलों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाधान शिविर स्थलों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से तथा आवेदनों की पावती के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में राजनांदगांव जिले कुल 1 लाख 27 हजार 659 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग से संबंधित 1 लाख 24 हजार 202 एवं शिकायत से संबंधित 3 हजार 357 है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में अब तक कुल 84 हजार 129 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 22, 23, 24 के लिए 5 मई 2025 को कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत अरजकुंड, गुंडरदेही, जोंधरा, कलडबरी, कांपा, करमरी, महरूम, मासुलकसा, रानामटिया, रतनभाट के लिए 5 मई 2025 को ग्राम करमरी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मोहारा सिवनीकला, बिजनापुर, चैतुखपरी, मुढ़िया, सहसपुर, पुरैना, खुर्सीपार, सेम्हरा, बिल्हरी, खैरा, रूवातला के लिए 5 मई 2025 को ग्राम मोहारा, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 के लिए 5 मई 2025 को आंगनबाड़ी केन्द्र सीताबर्डी वार्ड क्रमांक 2, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, 24, 25, 26, 27 के लिए 5 मई 2025 को स्टेट स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वि नवागांव, टप्पा, तेंदूनाला, तिलईरवार, सांगिरकछार, खम्हेरा, कोहका, ओड़ारबांधा, ढाबा के लिए 6 मई 2025 को विचारपुर नवागांव, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत भंडारपुर, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, पिनकापार, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीटोला, कल्लूटोला के लिए 7 मई 2025 को महाराजपुर, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत उपरवाह, मोहंदी, भदेरानवागांव, सलोनी, भेण्डरवानी, गोपालपुर, बिजेतला, मुरमुंदा, बिरेझर, चारभांठा, मुडपार मि., कलडबरी के लिए 8 मई 2025 को ग्राम उपरवाह, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ढारा, कन्हारगांव, देवकट्टा, शिवपुरी, सलोनी, रीवागहन, घोटिया, तोतलभर्री, कलकसा, भैंसरा के लिए 8 मई 2025 को ग्राम ढारा, नगर पंचायत लाल बहादुर नगर अंतर्गत 8 मई 2025 को महिला भवन, नगर पंचायत घुमका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लिए 8 मई 2025 को आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 बाजार चौक, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13 के लिए 8 मई 2025 को चिखली स्कूल, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19, 20, 21 के लिए 9 मई 2025 को कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम टिपानगढ़, आलीवारा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, कुहीकला, मासुल, मेटेपार के लिए 9 मई 2025 को ग्राम घोटिया, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मारगांव, दिवानभेड़ी, गिरगांव, बरगांव, गुगेरीनवागांव, बगदई, जारवाही, कोनारी, आरी, बीजाभांठा, अमलीडीह, बरसनटोलागांव के लिए 9 मई 2025 को ग्राम दिवानभेड़ी, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19 23 के लिए 10 मई 2025 को ठाकुर प्यारे लाल स्कूल, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत भर्रेगांव, जंगलेसर, खैरा र, पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा, ईरा, खुटेरी, पार्रीखुर्द, मोखला, आरला, ठेकवा, मनकी के लिए 10 मई 2025 ग्राम भर्रेगांव, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत टेड़ेसरा, कोपेडीह, अंजोरा, देवादा, मगरलोटा, इंदावानी, ककरेल, ठाकुरटोला, सांकरा, धीरी, सोमनी, ईरा के लिए 12 मई 2025 को ग्राम टेड़ेसरा, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सुकुलदैहान, धनगांव, लिटिया, बम्हनी, बागतराई, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, बांकल, फरहद, पनेका, रीवागहन के लिए 13 मई 2025 को ग्राम सुकुलदैहान, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के लिए 13 मई 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला बधियाटोला, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मुसराकला, कातलवाही, भानपुरी, आलीवारा, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, पेण्ड्री, कसारी, सलटिकरी के लिए 13 मई 2025 को ग्राम मुसराकला, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत बड़ चारभाठा, खुज्जी, बड़भूम, दर्री, नांदिया, भटगुना, परना, खुर्सीपार, रूदगांव, किरगी, रातापायली के लिए 13 मई 2025 को ग्राम खुर्सीपार, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 8 के लिए 13 मई 2025 को ग्राम भाटिया गली संतोष साहू घर के पास वार्ड क्रमांक 5 में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत बागद्वार, बैरागीभेड़ी, बेलरगोंदी, बिटाल, गहिराभेड़ी, हैदलकोड़ो, पाण्डेटोला, गैंदाटोला, गर्रापार, जोशीलमती, केशाल, कोलिहालमती के लिए 14 मई 2025 को ग्राम हैदलकोड़ो, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 के लिए 14 मई 2025 को प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन डोंगरगांव, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत चारभांठा, मोहनपुर, नारायणगढ़, रामपुर, कनेरी, भगवानटोला, बागनदी, टोटेकसा, कोठिटोला, सीतागोटा के लिए 14 मई 2025 को ग्राम चारभांठा, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20, 21, 22, 44, 45 के लिए 14 मई 2025 को कमला कालेज, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत बेलगांव, ठाकुरटोला को, कोलेन्द्रा, नागतराई, घुसेरा, हरसिंधी, अछोली, करवारी, माड़ीतराई, जटकन्हार, पलान्दुर, कुसमी, छीपा, कोलिहापुरी छी के लिए 15 मई 2025 को ग्राम बेलगांव, नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में 15 मई 2025 को पटेल समाज भवन, नगर पंचायत घुमका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 से 11 तक के लिए 15 मई 2025 को आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 भॉठापारा, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10 के लिए 15 मई 2025 को सतनाम भवन जैतखाम के पास सेवताटोला डोंगरगांव, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, 3 के लिए 15 मई 2025 को लोधी भवन खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत डुमरडीहकला, धौराभाठा, डोम्हाटोला, रेंगाकठेरा, सिंगपुर, खपरीकला, डीलापहरी, धर्मापुर, खपरीखुर्द, बासुला के लिए 16 मई 2025 को ग्राम डुमरडीहकला, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत आसरा, माथलडबरी, कोकपुर, बम्हनीभांठा, जंतर, कोहका मो., मोहड़, मनेरी, चिद्दो के लिए 16 मई 2025 को कोकपुर, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15 के लिए 16 मई को साकेतधाम परिषद डोंगरगांव में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 8 के लिए 16 मई को मोतीपुर स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 17 मई 2025 को ग्राम भर्रीटोला ब, घोरतलाब, खोभा, पाटेकोहरा, पेंड्रीडीह, रानीतालाब, सड़क चिरचारी, तेलिनबांधा के लिए ग्राम खोभा में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 19 मई 2025 को वार्ड नंबर 4, 5, 6 के लिए आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन इंदिरा नगर डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 19 मई को आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, केशोटोला, कुहीकला, लाममेटा, मासुल, मेटेपार, टिपानगढ़ के लिए ग्राम घुपसाल कु. में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 19 मई 2025 को बोरतलाव, पीपरखारकला, बुरहानछापर, बरनाराकला, चिद्दो, अण्डी, चौथना, बछेराभाठा के लिए ग्राम बोरतलाव में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 19 मई 2025 को वार्ड नंबर 28, 29, 30, 31,32 के लिए लखोली स्कूल सीडीएस में, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 20 मई 2025 को फुलझर, बघेरा, जराही, परसबोड, मुढ़ीपार, मनगटा, जोरातराई म., अचा. भाठापारा, परमालकसा, बैगाटोला के लिए ग्राम फुलझर में, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 20 मई को रामपुर, अर्जुनी, बुद्धूभरदा, बनहरदी, किरगी ब, सिंगारपुर, केसला, धौराभांठा, सालिकझिटिया, घोरदा, बनभेड़ी, सुखरी के लिए ग्राम अर्जुनी में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 21 मई को आयबांधा, बड़गांव, बननवागांव, बरबसपुर, चिखलाकसा, गिदर्री, गोडलवाही, पांगरीखुर्द, परेवाडीह, सीताकसा उ, तुर्रेगढ़, साल्हे, उमरवाही के लिए ग्राम उमरवाही में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत 21 मई को वार्ड क्रमांक 8, 9, 10 के लिए यात्री प्रतिक्षालय नया बस स्टैण्ड वार्ड क्रमांक 9 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।
नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 22 मई को वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला बुधवारी पारा डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 22 मई को मुरमुंदा, रेंगाकठेरा, मुंदगांव, डुण्डेरा, खलारी, मुडपार, रांका, कुर्रूभाठ, पिपरिया, भण्डारपुर, गाजमर्रा, जामरी के लिए ग्राम मुरमुंदा में, नगर पंचायत लाल बहादुर नगर अंतर्गत 22 मई को बहुउद्देशीय भवन में, नग पंचायत घुमका अंतर्गत 22 मई को वार्ड नंबर 12 से 15 तक के लिए रानी अवंतीबाई स्कूल भवन में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 22 मई को वार्ड क्रमांक 33, 34, 35, 36 के लिए लखोली बैगापारा स्कूल में, जनपद पंचायत राजनांदगांव 23 मई को तिलई, पदुमतरा, खैरझीटी, कांकेतरा, जोरातराई ब, भेडीकला, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोईरडीह, महरूमखुर्द, डुमरडीहखुर्द के लिए ग्राम पदुमतरा में, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 23 मई को बोदेला, तुमड़ीबोड़, कोपेडीह, आरगांव, खपरीकला, बांकल, हरदी, कन्हारडबरी, नाथूनवागांव, मचानपार, दिवानझिटिया, पेण्डरवानी के लिए ग्राम तुमड़ीबोड़ में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 23 मई को भोलापुर, घुपसाल छु, धरमुटोला, फाफामार, मातेखेड़ा, पठानढोडगी, साल्हेटोला, सीताकसा गै., पुर्रामटोला, शिकारीमाहका, बोईरडीह के लिए ग्राम भोलापुर में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 26 मई को बेंदाड़ी, भर्रीटोला अ, गोपालपुर, जैतगुडरा, झाडीखैरा, जोब, मरकाकसा, नांदियाखुर्द, पंडरापानी के लिए ग्राम बेंदाड़ी में, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 26 मई को वार्ड नंबर 16, 17, 18 के लिए बाल मंदिर डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 26 मई को उरईडबरी, अमलीडीह, टप्पा, कोलिहापुरी नया, मेढ़ा, पटपर, पिनकापार, झण्डातालाब, मोतीपुर, धनडोंगरी, भोथली, रामाटोला, मक्काटोला के लिए ग्राम उरईडबरी में, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 26 मई को कु.भाठागांव, सोनेसरार, करमतरा, मरेठानवागांव, संबलपुर, छुईखदान, मोखली, रूपाकाठी, च.टोलागांव, कोटरासरार, जंगलपुर के लिए ग्राम करमतरा में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत 26 मई को वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 के लिए कलामंच वार्ड क्रमांक 12 में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 26 मई को वार्ड क्रमांक 37, 38, 39, 40, 48 के लिए दिग्विजय कॉलेज में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी।
जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 27 मई को पटेवा, अउरदा, इरईखुर्द, खजरी, इरईकला, गिधवा, हरडुवा, मासूल, बरबसपुर, चवंरढाल के लिए ग्राम पटेवा में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 28 मई को अछोली, खुर्सीटिकुल, आतरगांव, बादराटोला, खुर्सीपार, चिरचारीकला, चिरचारीखुर्द, केरेगांव, लक्ष्मणभरदा, मुंजालपाथरी, पदगुड़ा, सोमाझिटिया के लिए ग्राम आंतरगांव में, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 29 मई को भैसातरा, सहसपुरदल्ली, अमलीडीह, बोटेपार, बहेराभाठा, जूरलाखुर्द, नागलदाह, कलेवा, बाटगांव, खैरा ब के लिए ग्राम सहसपुरदल्ली में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 29 मई को वार्ड क्रमांक 41, 42, 43, 46 के लिए बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 30 मई को वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 30 मई को मडियान, बागरेकसा, कारूटोला, पीटेपानी, कोटनापानी, खूबाटोला, ठाकुरटोला से, बिच्छीटोला, सेंदरी, कल्याणपुर के लिए ग्राम मडियान में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत 30 मई को वार्ड क्रमांक 14, 15 के लिए सामुदायिक भवन खुटा छुरिया वार्ड क्रमांक 14 में, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 31 मई को ग्राम सिंघोला, मुडपार म, कोटराभाठा, महराजपुर, धामनसरा, भोथीपारखुर्द, रानीतराई, उसरीबोर्ड, भवंरमरा, ढोडिया, सुरगी, कुम्हालोरी के लिए ग्राम सिंघोला तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 31 मई को वार्ड क्रमांक 47, 49, 50, 51 के लिए डब्ल्यूटीपी मोहारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
