Connect with us

राजनांदगांव

सुशासन तिहार अंतर्गत समस्याओं के समाधान की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत : अविनाश चम्पावत

Published

on

राजनांदगांव। जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, आयुक्त भू-अभिलेख अविनाश चम्पावत ने आज सुशासन तिहार 2025 के संबंध में कलेक्टारेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह उपस्थित रहे। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित में अच्छा कार्य करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में लोककल्याण के लिए शासन द्वारा कार्य किए जा रहे हैं और उनमें समय के साथ-साथ परिवर्तन आए हंै। जनसामान्य की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में लगाए जाने वाले शिविर में जनसामान्य को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत क्लेम के संबंध में जानकारी ली और उन्होंने कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ जनसामान्य को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत अच्छा कार्य करें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में फसल चक्र परिवर्तन, लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने, सोयाबीन, मक्का, सरसों जैसे फसल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का आधार कार्ड से ई-केवाईसी होना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं का सतत लाभ मिलता रहे। उन्होंने सिकल सेल, ई-डिस्टि्रक, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण, जनौषधि केन्द्र, मौसमी बीमारी, पेंशन के प्रकरण, आश्रम-छात्रावास की स्थिति, स्कूलों व शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में गहन समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में कुल 1 लाख 27 हजार 659 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग के संबंधित 1 लाख 24 हजार 202 एवं शिकायत से संबंधित 3 हजार 357 है। इसमें कुल 84 हजार 129 आवेदनों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मांगे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा पेंशन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है, जिन्हें लक्ष्य मिलने के बाद पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को लाभान्वित करने के साथ ही शासन से नीतिगत मार्गदर्शन लिए जा रहे हंै। उन्होंने जिले के राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत 739 अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं। कलेक्टर ने नक्शा, बटांकन का कार्य एवं राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जिले के प्रमुख कार्य अंतर्गत नालंदा परिषद, अटल परिषद निर्माण, अम¸ृत मिशन, परिक्रमा पथ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप सभी अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिन आवेदकों ने आवासों की मांग की है, उन्हें सर्वे में लिया गया है तथा परीक्षण उपरांत आगामी लक्ष्य के अनुरूप आवास आबंटित किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी, बैंक लिंकेज के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending