Connect with us

अपराध

सुने मकान में चोरी करने वाले ३ चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। दिनांक ५ मई २०२५ को प्रार्थी सीमंत लाल सेन पिता बिसौहा राम सेन, उम्र-५३ साल, निवासी-वार्ड नंबर २१, सांई नगर, डोंगरगढ़ अपने घर में ताला लगाकर सहपरिवार शादी कार्यक्रम में दुर्ग गये थे। दिनांक ८ मई २०२५ के रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित लेपटाप, होम थियेटर, टीव्ही, सेटअप बॉक्स व नगदी रकम २०००० रूपये जुमला किमती-१३०००० रूपये को चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक २०४/२०२५ धारा-३३१ (४), ३०५ बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल मशरूका के पता-तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को तत्काल घटना से अवगत कराकर विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्भा अपने पुलिस स्टॉफ के साथ अज्ञात आरोपीगण के पता तलाश हेतु जुट गये।
अज्ञात आरोपी के पता-तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा को खंगाला गया। जिस पर संदेही निखिल गोंड़, निवासी-कंडरापारा, बजंरग चौक, डोंगरगढ़, श्याम ठाकुर उर्फ छोटू, निवासी-ग्राम बिच्छीटोला, हाल-बजरंग चौक, डोंगरगढ़ एवं श्रवण मटियारा, निवासी-राम नगर, जेल रोड, वार्ड नंबर २१, डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। तीनों प्रार्थी के घर में चोरी करना स्वीकार किये एवं चोरी के समान को आरोपी श्रवण मटियारा के घर में छुपा कर रखना बताये एवं नगदी रकम को खाने-पीने में खर्च कर देना बताये। चोरी के समान को आरोपी श्रवण मटियारा के घर से बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडि. रिमांड में जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ जितेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिये, आरक्षक प्रयांश सिंह, चंद्रकात सोनी, युगेन्द्र देशमुख, योगेश साहू का विशेष योगदान रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला स्थित किराना दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस चौकी सुरगी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान करीब 53 हजार 132 रुपए का बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिंघोला निवासी किराना व्यवसायी अशोक साहू ने 7 जून को चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 जून की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। जांच करने पर दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट के पैकेट, चिल्लर रकम सहित अन्य सामान गायब मिला।

मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच के दौरान पुलिस को तीन युवकों पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद सोलंकी (28), निवासी केसर नगर अटल आवास राजनांदगांव, जुनैद अख्तर (26), निवासी कन्हारपुरी तिरंगा चौक राजनांदगांव और हिरेंद्र यादव (19), निवासी लखोली अटल आवास बैगापारा राजनांदगांव शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट सहित कुल 53 हजार 132 रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि हरीश टेंभुकर, आरक्षक संतोष देशमुख, योगेश साहू, डिलेश मंडावी सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Published

on

राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला तुमडीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा का है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला और बालकों से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में 14 जून को पीड़िता की मां ने तुमडीबोड़ चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, रविवार को प्रार्थिया अपने पति के साथ किसी काम से राजनांदगांव गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुणाल जोशी (20 वर्ष) उनके घर में जबरन दाखिल हो गया।

पड़ोसियों ने दी सूचना, कूलर के पीछे छिपा मिला आरोपी
दोपहर करीब 1:00 बजे जब पड़ोसियों को कुछ आहट हुई और घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल फोन पर इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही दंपती दोपहर करीब 2:00 बजे आनन-फानन में अपने घर वापस लौटे।

दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी
जब माता-पिता घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद जब दरवाजा खुला, तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई, तो आरोपी कुणाल जोशी कमरे में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही माता-पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जब मां ने डरी-सहमी बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया है।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुमडीबोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी कुणाल जोशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 64 तथा धारा 04 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक लोकेश कुमार साहू, महिला आरक्षक रानी साहू, महिला आरक्षक पूनम बैस तथा तुमडीबोड़ चौकी स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने, पैसों की मांग करने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

पुलिस के अनुसार थाना लालबाग में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में फोन कर प्रार्थी की पुत्री को उसके पिता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। जब युवती ने जानकारी को गलत बताया तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी से बातचीत के दौरान भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी आईडी बनाकर करता था ब्लैकमेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवकों से दोस्ती करता था। बातचीत के दौरान वह पैसों की मांग करता और रकम नहीं मिलने पर अश्लील गाली-गलौज, धमकी तथा फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, परिवेश वर्मा, जीवन ठाकुर, फालेश्वर साहू, शत्रोहन सिंह तथा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अंजान प्रोफाइल से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Continue Reading

Trending