राजनांदगांव
शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को दिलाने के लिए किया जा रहा लगातार कार्य : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 1 करोड़ 21 लाख रूपए के 22 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 19 लाख हजार रूपए की लागत के नलकूप खनन हस्तपंप निर्माण कार्य, 11 लाख 30 हजार रूपए की लागत के हाई मास्क लाईट उच्चतर माध्यमिक शाला निर्माण कार्य, 38 लाख 95 हजार रूपए की लागत के हाट बाजार विकास कार्य, देवगुडी, मंच निर्माण व व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, 26 लाख रूपए लागत के सायकल स्टैण्ड व स्मार्ट बोर्ड उच्चतमर माध्यमिक शाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 565 आवास स्वीकृत हुए है। जिसके लिए सभी उन्होंने ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम टेड़ेसरा के लिए 53 शौचालय निर्माण, 58 आयुष्मान कार्ड, 151 राशन कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 1 करोड़ 22 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत सबसे ज्यादा मांग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली है। जिसे 1 से 2 वर्षों में सभी आवासों को पूर्ण करने का कार्य करना है। उन्होंने ग्राम टेड़ेसरा के लिए नये पंचायत भवन की स्वीकृति दी तथा 16 लाख रूपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इस समाधान शिविर के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का समाधान हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को मिले, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत शासन प्रशासन आपके द्वार तक चलकर आए हैं और आप सभी अपनी समस्या बता सकते हैं। ग्राम के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजना पहंुचे इसके लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनसामान्य को 1 रूपए प्रतिकिलो चावल मिलने पर लोगों को राहत मिली और पलायन की समस्या दूर हुई। इसी तरह मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन जैसी विभिन्न योजनाएं जनसामान्य के लिए बहुत उपयोगी है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम टेड़ेसरा, कोपेडीह, अंजोरा, देवादा, मगरलोटा, इंदावानी, ककरेल, ठाकुरटोला, सांकरा, धीरी, सोमनी, ईरा के गांव कलस्टर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। राजनांदगांव जिले लगभग कुल 1 लाख 87 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 1 लाख 30 हजार आवेदन आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है तथा शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए है। लगभग 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैै। लक्ष्य के अनुसार आवासों की स्वीकृत होते रहेगी तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस के तहत सर्वे का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह महतारी वंदन योजना के आवेदन भी प्राप्त हुए है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी विभागों के स्टाल में जाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि महिलाएं सभी तरह के कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में स्वच्छता के लिए विशेष कार्य किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पे्रेरणा से घर-घर में शौचालय बनाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि नीर व नारी अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है तथा सभी के सहयोग से सोख्ता गड्ढा बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों को गर्मी में धान की फसल नहीं लगाने के लिए आह्वान किया तथा फसल चक्र परिवर्तन के लिए कार्य करने कहा।
शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा उद्यानिकी विभाग की ओर से 5 हितग्राहियों को बीज का वितरण, मत्स्य विभाग की ओर से जाल एवं आईस बाक्स वितरण, 5 किसानों को अरहर वितरण प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदाय किया गया। उन्होंने नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न किया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमार साहू, सौरभ कोठारी, सुमित उपाध्याय, जनपद पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय, सरपंच टेड़ेसरा खिलेश्वर साहू, भावेश बैद्य, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, जनपद सीईओ राजनांदगांव मनीष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
