Connect with us

राजनांदगांव

कक्षा 10वीं और 12वीं का जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में रहा शत-प्रतिशत परिणाम

Published

on

डोंगरगढ़। दिनांक 13 मई 2025 को सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ ने कक्षा 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया।
इस वर्ष कक्षा 12वीं विज्ञान में 43 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया और इसमें से सभी बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में पास हुए। कक्षा 12वीं विज्ञान में अनुषा गजभिए ने 90.4 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, स्टाप वार्ड सृजन चंद्रा ने 89.6 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान एवं दुर्गा जंघेल ने 89.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कक्षा 12वीं कॉमर्स का परीक्षा परिणाम भी बहुत अच्छा रहा। कॉमर्स के बच्चों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर सबको चौंका दिया। इस वर्ष कॉमर्स का परीक्षा परिणाम साइंस से भी आगे रहा। कक्षा 12वीं कॉमर्स में 34 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया और इसमें से सभी बच्चे प्रथम श्रेणी के साथ पास हुए। वाणिज्य में मेघा चंद्रवंशी ने 96 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, वैशाली ने 93 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान और वैष्णवी धुर्वे ने 91 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। कक्षा दसवीं में 45 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया और इसमें 95 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान तोडेलाल सदेश्वर 91.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान दिव्याकांत निषाद 91.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से 91 प्रतिशत के साथ मानसी ठाकुर और घनेंद्र चंद्रवंशी ने प्राप्त किया।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल को जैसे ही परीक्षा परिणाम का पता चला, उन्होंने विद्यालय में उपस्थित स्टॉप वार्ड कक्षा 12वीं के छात्र सृजन चंद्रा, जिन्होंने कक्षा 12वीं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, आस्था पॉल 81 प्रतिशत और कनिष्का उइके 87 प्रतिशत को विद्यालय में आमंत्रित कर पुष्प-गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप प्राचार्य के साथ-साथ विद्यालय में उपस्थित स्टाफ सदस्यों में सतीश कुमार प्रधान, आरके चंद्रा, एसबी महाराणा, श्रीमती इति मरावी, श्री सूर्यवंशी, श्रीमती सीमा साहू (यूडीसी) एवं अनिल कुमार ॉल ने भी इन बच्चों को सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम बच्चों के लिए जितना उत्साह वर्धक रहता है उतना ही यहां के शिक्षकों के लिए भी अपने-अपने विषय के औसत को देखने में रहता है। उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि इस वर्ष यहां का विषय औसत भी बहुत ही अच्छा रहा। इनमें कक्षा 12वीं में हिंदी पढ़ाने वाले राम कुमार चंद्रा का सब्जेक्ट एवरेज सर्वाधिक 91.2 प्रतिशत रहा। वहीं एसबी महाराणा (कम्प्यूटर साइंस) का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत, गणित विषय में एके बिसेन का विषय औसत 77.5 प्रतिशत, बायोलॉजी में श्रीमती इति मरावी का विषय औसत 85.7 प्रतिशत रहा। फिजिक्स में दादू राम चंद्रा का 71 प्रतिशत, केमिस्ट्री में एसके प्रधान का 78.8 प्रतिशत, योगा में अनिल कुमार पाल का 73.9 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार से कॉमर्स में श्रीमती जानकी मैडम का इकोनॉमिक्स में 82 प्रतिशत, श्री दीवान का बिजनेस स्टडी में 77.4 प्रतिशत और अकाउंटेंसी में 73 प्रतिशत रहा। अंग्रेजी में थॉमस कुमार बरला का सब्जेक्ट एवरेज 75.4 प्रतिशत रहा।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने में कक्षा दसवीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भी कोई कमी नहीं की। कक्षा दसवीं में श्रीमती कल्पना पॉल ने अंग्रेजी विषय में 74.1 प्रतिशत, हिंदी में श्रीमती सरिता सिन्हा मैडम ने 86.2 प्रतिशत, स्टैंडर्ड मैथ्स में स्नेह अग्रवाल ने 76.6 प्रतिशत, बेसिक मैथ्स में राजेश सावरकर ने 62 प्रतिशत, साइंस में दादूराम चंद्रा, श्रीमती इति मरावी और एसके प्रधान ने 73.7 प्रतिशत, सोशल साइंस में ओपी चौरसिया ने 85.4 प्रतिशत, आईटी में श्रीमती शिखा मैडम में 75 प्रतिशत, बैंकिंग में श्रीमती राठौर ने 82 प्रतिशत देकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस तरह से विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बहुत ही सराहनीय रहा। इसका श्रेय विद्यालय के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल का निरंतर कुशल मार्गदर्शन, सभी स्टाफ सदस्यों का अथक प्रयास एवं बच्चों के मेहनत को जाता है। जिन्होंने विद्यालय के समस्त गतिविधियों को कुशलता पूर्वक संचालित करते करते हुए शैक्षणिक परिणाम भी उत्कृष्ट दिया, इसके लिए उप प्राचार्य ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Published

on

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।

Continue Reading

Trending