Connect with us

राजनांदगांव

पार्किंग एवं यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी एवं नए कानून के क्रियान्वयन के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने में विलंब नहीं होना चाहिए। समय-सीमा का पालन करते हुए प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सात दिवस में यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को आसान बनाने के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में हुई मृत्यु तथा अन्य कारणों में हुई मृत्यु के संबंध में पोस्टमार्टम का कार्य निर्धारित समय-सीमा में करें। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशीले दवाईयों के विरूद्ध जागरूक करने के लिए बच्चों को संदेश देते हुए कार्य करना है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स के माध्यम से संदेश देने के लिए कहा। उन्होंने शराब की अवैध रूप से ओव्हररेट पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्किंग एवं यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें, जहां पार्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही पार्किंग के लिए वर्तमान एवं भविष्य के दृष्टिगत स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ते हुए कार्य करना है। उन्होंने इसके लिए डायर्वसन, नो सिंगनल, नो एण्ट्री, रोड चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान करते हुए अपराधिक एवं संदेहास्पद व्यक्तियों का चिन्हांकन करें तथा इसके लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिवनाथ नदी में हो रहे हादसों को ध्यान में रखते हुए वहां दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का बोर्ड लगावाने के लिए कहा। उन्होंने खनिज विभाग को रेत एवं मुरूम के अवैध उत्खनन की शिकायत पर विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा नये कानून के संबंध में चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आसान बनाते हुए कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य संभव हो सके। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ एवं सोमनी क्षेत्र में मादक पदार्थ एवं नशीले दवाईयों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने ओव्हररेट मदिरा, स्मगलिंग, कोचियों के माध्यम से शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा। उन्होंने अवैध रेत एवं मुरूम के अवैध उत्खनन पर टास्क फोर्स गठित करने के लिए कहा। उन्होंने पशु क्रुरता अधिनियम, सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द्र सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Published

on

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।

Continue Reading

Trending