Connect with us

राजनांदगांव

समाधान शिविर में गांव की छोटी-छोटी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से किया जा रहा निराकरण : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम फुलझर में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आज क्लस्टर में शामिल ग्राम पंचायत फुलझर, बघेरा, जराही, परसबोड़, मुढ़ीपार, मनगटा, जोरातराई म, नवागांव, तुमड़ीलेवा, अचा. भाठापारा, परमालकसा, बैगाटोला के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। एक माह पहले जनसामान्य ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जो आवेदन दिए थे, उसी तारतम्य में निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के क्लस्टर में गांव की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आज यहां जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद है। मुख्यमंत्री शिविरों में हेलीकाप्टर से जा रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं और हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में जनसामान्य के दुख-तकलीफ का समाधान करने आए है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त हुए है। इसके अंतर्गत 158 आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसे तत्काल पूरा किया जाएगा। वही प्रधानमंत्री आवास योजना आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत 108 ग्रामवासियों ने पंजीयन कराया है। जिनके आवास के लिए बाद में स्वीकृति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 347 शौचालय निर्माण की स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत 25 व्यक्तियों को स्वीकृति मिली है। वही राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाएं गए है। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व के अविवादित मामलों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। पेयजल, सिंचाई की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए युक्तियुक्तकरण, बच्चों के सुपोषण के लिए पोट्ठ लईका पहल प्रारंभ की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 1 लाख 70 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में किसानों को दो साल की बकाया धान बोनस की राशि 140 करोड़ 30 लाख 93 हजार रूपए का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर केन्द्र शासन की ओर से बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त हुए है। वही शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत विकास सहित विभिन्न आयामों में कार्य हुए है तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ महिला हैं तथा महिलाएं विभिन्न पदों पर कार्य कर रही है। आप सभी वहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपनी बात कह सकते है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार पूरे प्रदेश में चल रहा है और हम सभी सक्रियतापूर्वक ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्रों में जाकर जनसामान्य की समस्याओं को सुन रहे है और आवेदनों का निराकरण कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आप सभी से मिलने आया हूं। क्षेत्र के विकास कार्य चाहे वह सड़क विद्युतीकरण एवं अधोसंरचना से जुड़े हुए हैं, उसे पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। यह कोशिश रहेगी की शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने शिविर में नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन्न किया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार में शासन प्रशासन जनसामान्य के घर द्वार तक पहुंच रही है। समाधान शिविर में आवेदनों के निराकरण में सबकी बेहतरीन सहभागिता रही है तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में आवास प्राप्त हो रहे है। खाद्यन्न सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड एवं किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि कलस्टर के ग्राम पंचायतों में कुल 711 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए है। जिसमें से कुल 289 आवास पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें से 5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरण किया जा रहा है। कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 1805, जिसमें से आवास प्लस 2.0 में सर्वे 1508, पूर्व से आवास प्लस सूची में नाम 164 है। आवास प्लस सूची में शामिल पात्र हितग्राहियों का अतिशीघ्र शत-प्रतिशत स्वीकृति की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवीन जॉब कार्ड, नवीन शौचालय, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का बने है।
समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, खूबचंद पारख, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, श्रीमती देव कुमार साहू, राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव, रमेश पटेल, सरपंच फुलझर श्रीमती चुनेश्वरी देशमुख, भावेश बैद, सुमीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, एसडीओ अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, जनपद सीईओ मनीष साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Published

on

राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला तुमडीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा का है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला और बालकों से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में 14 जून को पीड़िता की मां ने तुमडीबोड़ चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, रविवार को प्रार्थिया अपने पति के साथ किसी काम से राजनांदगांव गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुणाल जोशी (20 वर्ष) उनके घर में जबरन दाखिल हो गया।

पड़ोसियों ने दी सूचना, कूलर के पीछे छिपा मिला आरोपी
दोपहर करीब 1:00 बजे जब पड़ोसियों को कुछ आहट हुई और घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल फोन पर इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही दंपती दोपहर करीब 2:00 बजे आनन-फानन में अपने घर वापस लौटे।

दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी
जब माता-पिता घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद जब दरवाजा खुला, तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई, तो आरोपी कुणाल जोशी कमरे में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही माता-पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जब मां ने डरी-सहमी बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया है।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुमडीबोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी कुणाल जोशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 64 तथा धारा 04 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक लोकेश कुमार साहू, महिला आरक्षक रानी साहू, महिला आरक्षक पूनम बैस तथा तुमडीबोड़ चौकी स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे

Published

on

राजनांदगांव। जिले में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में बताया गया कि नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न होगी, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1982 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, तकनीकी व्यवस्थाओं और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का परीक्षण किया जाएगा।

अधिकारियों ने केंद्राध्यक्षों को एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण, पहचान सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 15 से 17 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही एलईडी स्क्रीन के जरिए भी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है।
प्रदर्शनी में किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी गई आर्थिक सहायता, कृषि क्षेत्र में सुधार, ई-नाम पोर्टल का विस्तार, गरीब कल्याण योजनाओं के तहत पक्के आवास निर्माण, मुफ्त राशन वितरण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
देश की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रक्षा उत्पादन और निर्यात में हुई वृद्धि, स्वदेशी हथियार निर्माण तथा आधुनिक सैन्य क्षमताओं से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार और वंदे भारत ट्रेनों जैसी अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई है।
फोटो प्रदर्शनी में डिजिटल इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, युवा सशक्तिकरण, लखपति दीदी अभियान, पोषण योजनाएं तथा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर सहित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्श सामग्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आगंतुकों को जनमन पत्रिका एवं सुशासन के नवीन आयाम पुस्तक का वितरण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में दिनेश गांधी, राजेश श्यामकर, रघु शर्मा, बलवंत साहू, प्रखर श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, ईशान शर्मा, अरविंद बैद, हेतल भोजानी, सज्जन सिंह ठाकुर, सतीश यादव, अश्विनी, परमेश्वर लहरे, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending