Connect with us

राजनांदगांव

शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी नियमित तौर पर करें दौरा : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी नियमित तौर पर दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं सभी विभागों के अधिकारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे कार्यों के लिए नागरिकों को भटकना न पड़े। सभी राजस्व अधिकारी जनमानस के लिए संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की महती योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए यह जरूरी है कि डोर-टू-डोर सर्वे करने के साथ ही ऐसे व्यक्ति जो पलायन कर गए हैं या जिनका आधार अपडेट नहीं है, उनके आयुष्मान कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड के निर्माण में गति लाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर उसके मेंटेनेंस का कार्य शीघ्र होना चाहिए। वास्तविक खपत से अधिक खपत होने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली की खपत की जानकारी देना चाहिए। उन्होंने रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत है। बिजली के क्षेत्र में विद्युत के उपयोग एवं देयक को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन के लिए कहा। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में इस योजना से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित कराएं, इससे बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में निर्माण कार्य से जुड़े पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य विभागों को निर्माण कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा, नगर निगम एवं निर्माण कार्य से जुड़े अन्य विभागों को गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर कान्ट्रेक्टर का ठेका निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा खरीफ पूर्व राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रमुख खरीफ फसल की नवीनतम तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारी देने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में भी बताया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न उद्यानों के रख-रखाव का कार्य उद्योगों को भी दें। उन्होंने शहर के सभी गार्डन के सौदर्यींकरण, रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की दुकानों में किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें तथा हाऊसिंग बोर्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में अवैध कब्जे को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण कार्य के लिए आवश्यक तैयारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन व्यक्तियों को आबादी पट्टा देने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में अग्रणी रहना है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए महासंपर्क चलाकर जिले के अधिक से अधिक गांवों में हितग्राहियों के घर तक पहुंचकर सर्वे करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending