Connect with us

राजनांदगांव

गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने संजीवनी हार्ट केयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन की 24 x 7 उपलब्धता, टाटा मेमोरियल मुंबई से प्रक्षिशित कैंसर सर्जन द्वारा कैंसर के मरीजों का सफल आपरेशन

Published

on

राजनांदगाव के संजीवनी हार्ट केयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है| हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श उपलब्ध होने के साथ ही उनके द्वारा विभिन्न सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं, पिछले दिनों PGI चंडीगढ़ के न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ के द्वारा कमर के दर्द से परेशान मरीज की आवश्यकत्यानुसार स्पाइन सर्जरी सफलता पूर्वक संपन्न कराई गई | हैदराबाद के प्रतिष्ठित कैंसर विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ नियमित रूप से टेलीमेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समय समय पर प्रत्यक्ष परामर्श भी उपलब्ध करा रहे हैं | विगत दिनों टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल मुंबई से प्रशिक्षित MCH कैंसर सर्जन के द्वारा गॉल ब्लेडर, स्तन कैंसर, बच्चादानी और गले के कैंसर के मरीजों का आपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न किया गया |
जैसा कि सर्व विदित है कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। यह मरीज के जीन में गड़बड़ी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण होती है। जीन में खामी के कारण एक ही परिवार के कई सदस्य कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ के अनुसार चार तरह के कैंसर सबसे घातक रूप से फैलते है. जिनमे स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर,फेफड़ों का कैंसर शामिल है | कैंसर में सबसे ज्यादा मामले स्तन कैंसर के होते हैं | स्तन कैंसर के करीब 50 फीसदी मामलों में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा रहता है। इसकी एक वजह इम्युनिटी का कमजोर होना भी है। कैंसर सर्जन के अनुसार जीन में गड़बड़ी के कारण के कैंसर होने की आशंका करीब 70 फीसदी तक रहती है। डीएनए के जीन ब्रेका-एक, ब्रेका-दो और एपीसी के कारण कैंसर के दोबारा होने का खतरा होता है।
संजीवनी हार्ट केयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालकों के अनुसार संजीवनी हार्ट केयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सभी मेडिकल विधाओं में पारंगत देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि राजनाँदगाँव की जनता को सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके | एक बहु-विशेषता अस्पताल के रूप में, अस्पताल आंतरिक चिकित्सा, गहन और क्रिटिकल केयर व नवजात गहन चिकित्सा इकाई, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, प्रसूति और स्त्री रोग, शिशु रोग, और कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी और ऑन्कोलॉजी सेवाओं सहित सुपर-विशिष्टताओं के लिए विभागों से सुसज्जित है।अस्पताल नैदानिक परीक्षणों और चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है संस्थान में कैंसर मरीजों के लिए आवश्यक कीमोथेरेपी और किडनी रोग के मरीजों के लिये डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है | संजीवनी हार्ट केयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दुर्घटना की स्थिति में गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने में सहायक न्यूरो सर्जन की 24 x 7 उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जो की लोगो की जीवनरक्षा में सहायक सिद्ध होगी |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

पुतला उठाने का अधिकार भाजपा कार्यकर्ता को किसने दिया? : विपिन यादव

Published

on

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव तथा भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पूरे मामले में जनता का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रही है। छुरिया में कांग्रेस का कार्यक्रम पूर्व घोषित था तथा इसकी विधिवत सूचना प्रशासन को दी गई थी। छात्रों के हित, नीट परीक्षा में अनियमितताओं एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस के वाहन में रखा पुतला उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित हुई।
विपिन यादव ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि दूसरे दल के कार्यक्रम में घुसकर उसका पुतला उठाने का अधिकार उसके कार्यकर्ता को किसने दिया? आश्चर्य की बात है कि भाजपा आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि सबसे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं को उस भाजपा कार्यकर्ता के विरुद्ध संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए, जिसने कांग्रेस के पूर्व घोषित कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर पूरे विवाद को जन्म दिया। यही स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा और राजनीतिक मर्यादा है।
उन्होंने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव पुतले के स्वामित्व और कीमत की बात कर रहे हैं, जबकि मूल प्रश्न यह है कि दूसरे दल के कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर विवाद पैदा करने की अनुमति किसने दी? यदि कल कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रम में घुसकर उनका पुतला या अन्य सामग्री उठा ले जाए, तो क्या भाजपा उसे भी उचित ठहराएगी?
विपिन यादव ने कहा कि पूर्व महिला विधायक श्रीमती छन्नी साहू को सार्वजनिक रूप से जूते-चप्पल दिखाना क्या भाजपा की संस्कृति है या भारतीय संस्कृति? क्या यही भाजपा का नारी सम्मान है? यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के सम्मान की पक्षधर है तो उसे इस शर्मनाक कृत्य की खुले मंच से निंदा करनी चाहिए। भाजपा के नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि क्या स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने कभी भाजपा या किसी अन्य दल के पूर्व घोषित कार्यक्रम में घुसकर इस प्रकार का विवाद खड़ा किया है? यदि नहीं, तो छुरिया की घटना की शुरुआत किसने की, इसका उत्तर भी भाजपा को देना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक लड़ाई जनता के बीच लड़ी जाती है, दूसरे दल के कार्यक्रम में अराजकता फैलाकर नहीं। कांग्रेस किसी भी निष्पक्ष जांच से नहीं डरती, लेकिन भाजपा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करने के बजाय पहले अपने उस कार्यकर्ता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें, जिसने पूरे विवाद को जन्म दिया, यदि भाजपा वास्तव में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं में विश्वास करती है, तो उसे दोषी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई कर सार्वजनिक रूप से यह संदेश देना चाहिए कि किसी भी राजनीतिक दल के लोकतांत्रिक कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना स्वीकार्य नहीं है।

Continue Reading

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Trending