Connect with us

राजनांदगांव

साय सरकार युक्तियुक्तकरण की आड़ में शिक्षा से कर रही खिलवाड़ : कांग्रेस

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 हजार से अधिक स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का फैसला लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम पर किए जा रहे रोजगार विरोधी नीति अपनाकर हजारों युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है, जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षा-न्याय आंदोलन किया जा रहा है। इसी के तहत 10 जून को शहर जिला कांग्रेस कमेटी व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड शिक्षा कार्यालय का एक दिवसीय घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार युक्तियुक्तकरण कर 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। नये सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती करके शिक्षकों के हजारों पद खत्म किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय घेराव प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को यथावत रखते हुएए शिक्षा नीति 2008 का पालन हो तथा प्रदेश में शिक्षकों की नई भर्ती जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित न हो व छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सके।
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की जनता को छलने का प्रयास कर रही है। ये बड़ा ही गंभीर मामला है कि प्रदेश में लगभग 10 हजार से अधिक स्कूल बंद होने वाली है, युक्तियुक्तकरण कर 6000 शिक्षकों की भर्ती को समाप्त कर रही है, वहीं स्कूलों में काम करने वाले मध्यांह भोजन, रसोईया, भृत्य व अन्य कार्य कर रहे है, उनको भी हटाया जा रहा है। इसी तरह कहा जाए तो लाखों लोगों को बेरोजगारी की ओर धकेल रही है यह साय सरकार। कुल मिलाकर भाजपा सरकार प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ाने का काम तेजी से कर रही है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूलों में 21 छात्रों के बीच एक शिक्षक है, इन अनुपात को बढ़ाकर 30 छात्र प्रति शिक्षक और इसी तरह मीडिल में 26 छात्र प्रति शिक्षक के रेसियों से बढ़ाकर 35 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों के एक तिहाई पद खत्म हो जायेंगे। नये शिक्षकों की भर्तियां न करनी पड़ी, इसलिए युक्तियुक्तकरण कर रही साय सरकार। बीएड, डीएड शिक्षित बेरोजगार का भविष्य खतरे में नजर आ रही है। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रच रही है और निजी शिक्षण संस्थाओं को अघोषित रूप से लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा नीति का व्यापारीकरण किया जा रहा है।
सभा को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, पीसीसी प्रवक्ता रूपेश दुबे, पीसीसी महासचिव मेहुल मारू, अंगेश्वर देशमुख, पंकज बांधव, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, अभिमन्यु मिश्रा, शहर महामंत्री झम्मन देवांगन, निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, रोहित चंद्राकर, रतन यादव, अशोक फडनवीस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मनीष गौतम, सुजीत बघेल, बबलू कसार, सुरेन्द्र देवांगन, योगेन्द्र वैष्णव, संजय साहू, नीरज कन्नौजे, सागर ताम्रकार ने संबोधित किया।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू, गोपीचंद गायकवाड़, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा, रौशनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, वीरू चौहान, अमिन हुद्दा, जनपद सदस्य मेघराज चंद्राकर, मोहनीश कुमार, महेश साहू, प्रकाश बाफना, खैरू निशा, प्रतिमा बंजारे, विनय झा, शरद पटेल, महेश यादव, भोला यादव, पूर्णिमा नागदेवे, विशाल गढ़े, प्रियेश मेश्राम, तजेन्द्र वैष्णव, देव साहू, देवशरण वर्मा, हेमशंकर साहू, भोजराम साहू, सुरेन्द्र गजभिए, शेषनाथ, कुंजलाल साहू, अरशद खान, डा. राकेश कुमार, राजा यादव, मेमलाल साहू, शौर्य वैष्णव, चंद्रशेखर मालेकर, शिव देवांगन, गगन, पूर्णेश चंद्राकर, तुंगेश्वर सिंह राठौर, टेकूराम साहू, राहुल गजभिए, संदीप जायसवाल, जितेन्द्र सिन्हा, ललिता साहू, सूरज शर्मा, राहुल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
उक्त प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending