राजनांदगांव
संकल्प से सिद्धि नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल बेमिसाल पर कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा कार्यक्रम मानने का रही है, इसी कड़ी में जिला भाजपा द्वारा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में वृहद कार्यशाला का आयोजन जीई रोड स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। भाजपा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा 9 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसके तहत कार्यशाला, योग दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों से लेकर जनता के बीच पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना भाजपा ने तय की है।
इसी कड़ी में आज जिला भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। उक्त कार्यशाला में आज जिला भाजपा कार्यालय में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवननी उपस्थित रहे। साथ ही रामजी भारती, प्रदीप गांधी, सौरभ कोठारी, रविंद्र वैष्णव, शशिकांत द्विवेदी, तरुण लहरवानी, किशुन यदु, सुमित भाटिया, मनोज साहू, अमित जैन, खिलेश्वर साहू, चंद्रिका डडसेना, जसमीत बन्नोआन, किरण वैष्णव, गीता साहू, किरण साहू, आभा तिवारी, रघुवीर वादवा, विनोद खांडेकर अन्य वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया, उसके पश्चात संगठन गीत कार्यक्रम सहसंयोजक जागृति यदु और अनीता ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि संकल्प का जब ध्यान आता है तो रावी नदी के तट पर संकल्प लिया गया था, जिन्होंने रावी का जल उठा कर संकल्प लिया था कि हम स्वतंत्रता सहित अपने विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे यह हमारा प्रण है, लेकिन आजादी के दिन बाजे गाजे ने उस संकल्प की महत्ता को कमजोर कर दिया। साथ ही ठीक उसी दिन भारत से उनका बहुत ही महत्वपूर्ण अंग काटकर पाकिस्तान बनाया गया, हमारे तमाम सनातन और सिक्ख समुदाय सहित अन्य समुदाय के प्रमुख तीर्थ भी पाकिस्तान में चले गए। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने चुनौतियों को स्वीकार किया और तमाम कठिनाइयों को लांघते हुए विकसित भारत के संकल्प का बीड़ा उठाया। आज हम उस ओर आगे बढ़ रहे हैं और दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया की सबसे समृद्ध और विकसित सेना बन रहे हैं।
लगातार सतत कार्य करने की भावना हमारे मूल में हैं, हमारे संगठन ने सदैव हमें जन हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य करने की शिक्षा दी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर विकसित भारत के संकल्प को साधने लगातार अथक परिश्रम कर रहा है।
उन्होंने पहलगाम की घटित घटना का जिक्रम रते हुए कहा कि धारा 370 के खात्मे के बाद कश्मीर में बढ़ते विकास से बौखलाया दुश्मन देश पाकिस्तान नापाक हरकत पर उतारू हुआ और कश्मीर में व्याप्त शांति के समाप्त करने का कुत्सिक प्रयास किया, जिसमें हमारे 27 बेगुनाह भारतीय शहिद हो गए, लेकिन हमारी सेना और सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से पोषित आतंकवाद को और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। साथ ही हमने कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को पूरी दुनिया में बेनकाब कर अलग थलग कर दिया।
हमारे जवान केवल भारतीय सीमा पर आतंकवाद से नहीं लड़ रहे थे, अपितु उसी समय हम आंतरिक आतंकवाद से भी मुस्तैदी से लड़ रहे थे और बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में मारे गए नक्सली इसका दृश्य उदाहरण है। हमारे प्रधानमंत्री विकसित भारत के लिए दृण संकल्पित हैं और वैश्विक रूप में भारत की बढ़ती स्वीकार्यता इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं। एप्पल जैसी वैश्विक कंपनी दबाव के बावजूद भारत में अपने निवेश को सुरक्षित और बेहतर मानते हुए अपना निवेश जारी रखने की बात कहती है और साथ ही साथ भारत अब दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में तेजी से ऊबर रहा है और यही हमारे शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन तक का संकल्प है कि हमें हमारे भारत को विकसित और श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेकर चलना है और उसे पूर्णता तक लेजाकर सिद्ध करना है।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत हमें संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का दायित्व दिया गया जिसको विस्तार से भूपेंद्र सवन्नी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समझाया। उन्होंने आगामी संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए 9 जून से लेकर 21 जून तक भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यकम का पूर्ण ब्यौरा कार्यकर्ताओं को दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने कहा कि 11 वर्ष के मोदी शासन काल में सर्वाधिक गौरव का अवसर तब रहा, जब पहलगाम के जवाब में भारत में 11 आतंकवादी ठिकानों पर एक साथ मात्र 22 मिनट में स्वदेशी मिसाइल के माध्यम से आतंकवादियों को आपरेशन सिंदूर के माध्यम से नेस्ताबूत कर दिया, जिससे पूरा विश्व चमत्कृत हो गया, सभी ने भारत की इस प्रतिभा का लोहा माना और भारत का गर्व बढ़ गया।
इसके पूर्व अभियान के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने बताया कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत 13 जून को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और साथ ही प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित है।
12 से 14 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।
15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। 21 जून को वार्डो में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। 25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के जिला संयोजक रविंद्र वैष्णव ने अपनी प्रस्तावना संदेश में कहा कि आज पारदर्शिता का युग है, हमें सभी कार्यक्रम आयोजित करना है और जिसकी जानकारी सोशल मीडिया एवं सरल अप में रिपोर्टिंग भी करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आईटी सोशल मीडिया की टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है।
पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम मात्र नहीं अपितु यह भारत के जन जीवन को सुव्यवस्थित करने का प्रण है, जिसमें उत्तम शिक्षा हो, बेहतर स्वास्थ्य हो, जन सुविधाओं का विस्तार हो, उत्तम आंतरिक और बाह्य सुरक्षा निर्धारित हो, वैश्विक रूप से भारत का गहरा प्रभाव रहे विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मजबूत नेतृत्व भारत के हाथ में हो यदि एक पंक्ति में कहा जाए तो भारत में राम राज्य की स्थापना ही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मकसद है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आने वाले समय में लोग मोदी जी को एक महापुरुष के रूप में याद करेंगे, जिन्होंने असंभव लगने वाली कई योजनाओं को पूरा किया और 500 वर्ष तक संघर्ष कर रहे हिन्दू समाज के सपने को राम मंदिर का भव्य निर्माण कर, समस्या का सहज, सरल रास्ता निकाला, जिसकी स्वीकार्यता पूरे विश्व ने पसंद की। यह सब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सीख कर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साफ सुथरा ए स्वच्छ वॉर्ड और शहर बना कर महापौर और पार्षद गण अपना अहम योगदान दे सकते हैं। विधायक गण राज्य सरकार की योजनाओं से अपने क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कर और साथ ही अपने विधानसभा के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर हम सभी विकसित और समृद्ध भारत में अपना योगदान देकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं और यही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मूल ध्येय है।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की कार्यशाला में मंच संचालन कार्यक्रम के सहसंयोजक मूलचंद लोधी ने किया और आभार कार्यक्रम के सह संयोजक अमित जैन ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजनांदगांव जिले के 16 मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
