Connect with us

राजनांदगांव

किसानों की आय दोगुनी करने विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। कृषि को आत्मनिर्भर और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन, रायपुर द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उन्हें उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराना है।
इस जागरूकता यात्रा के दौरान फाउंडेशन की टीम छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले के छुरिया और डोंगरगांव विकासखंडों के प्रमुख गाँवों विचारपुर, नवागांव टप्पा (डोंगरगांव ब्लॉक) एवं कल्डबरी, गोदलवाही (छुरिया ब्लॉक) का दौरा करेगी। यहां पर स्थानीय किसानों के साथ सीधा संवाद कर, उन्हें कृषि नवाचारों, जल संरक्षण, फसल विविधता, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस अभियान की एक खास विशेषता प्यासी खेती है, यह एक ऐसी तकनीक है, जिसमें कम पानी में भी अच्छी उपज ली जा सकती है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां जल संकट है, वहां प्यासी खेती किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प के रूप में उभर रही है। अभियान के दौरान फाउंडेशन के प्रशिक्षक किसानों को प्यासी खेती की विधियों जैसे-दलहनी फसलें, ग्रीष्मकालीन मूंग, ड्रिप सिंचाई तकनीक, मल्चिंग आदि पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
अभियान में महिला स्व.सहायता समूहों (एसएचजीएस) की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाएं भी कृषि आधारित उद्यमों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही, अभियान में शामिल विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिकों और अनुभवशील किसानों के मार्गदर्शन से ग्रामीण कृषि क्षेत्र को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।
फाउंडेशन के संयोजक हेमशंकर जेठमल साहू ने बताया-हमारा उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना नहीं है, बल्कि किसानों के बीच ऐसा विश्वास और तकनीकी क्षमता पैदा करना है, जिससे वे हर परिस्थिति में लाभकारी खेती कर सकें। प्यासी खेती, फसल विविधीकरण और संसाधनों के समुचित उपयोग से किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन ले सकते हैं।
यह अभियान न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम है, बल्कि यह ग्रामीण विकासए कृषि सुधार और सामुदायिक सहभागिता की एक मिसाल भी बनेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending