Connect with us

राजनांदगांव

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

Published

on

राजनांदगांव। शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक मंगलवार को भरकापारा स्थित ब्लॉक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री नीरज कन्नौज ने जानकारी दी कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार अब हर महीने अलग-अलग वार्डों में बैठक की जाएगी। जिन वार्डों में अध्यक्ष निष्कि्रय हैं, वहां नई नियुक्तियां की जाएगी और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों पर भी फोकस किया जाएगा। वार्ड स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसजन आम जनता के बीच जाकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने के लिए सोशल मीडिया सहित सभी उपलब्ध माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लॉक कांग्रेस प्रदेश और शहर कांग्रेस द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी हित और जनहित में कार्य करती रहेगी।
बैठक में शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, वरिष्ठ नेता मामराज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, लख्खू रुचंदानी, महामंत्री राजेश चौहान, नीरज कन्नौज, सतीश सोनपिपरे, जोन प्रभारी अवधेश प्रजापति, खिलेश बंजारे, पार्षद अमीन हुड्डा, कमलू विक्रम नेताम, महेश यादव, तेन सिंह साहू, सागर ताम्रकार, अरशद खान, रहीम मेमन, कमल डोंगरे, ज्ञानेंद्र चंद्राकर, मोहन चुनूरकर, दुर्गेश धीवर, जीवन, प्रदीप यादव, जावेद अशरफ, सलमान, रजत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending