राजनांदगांव
सतनामी पारा, इंदिरा नगर और नंदई में बनेगा रोड, नाली और भवन, महापौर ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजनांदगांव। हमारे कार्यकाल के प्रथम चरण में वार्डो में विकास कार्य कराने विधायक डॉ. रमन सिंह व सांसद संतोष पाण्डे की अनुशंसा से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति अनुसार शहर के 51 वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में आज सतनामी पारा, नंदई कुंआ चौक में 15 लाख रूपये से रोड नाली, इंदिरा नगर वार्ड में झुलेलाल मंदिर व कृष्णा मंदिर के पास 10-10 लाख रूपये की लागत से सामुदयिक भवन, 5 लाख रूपये से अन्य सामुदायिक भवन तथा सामुदायिक भवन के पास 10 लाख रूपये से शेड निर्माण व 3 लाख रूपये से रोड निर्माण के अलावा नंदई में 15 लाख रूपये की लागत से रोड एवं नाली निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने उक्त बातों के अलावा कहा कि तीनों वार्ड में निर्माण कार्य कराने हमारे वरिष्ठ नेता भाई कोमल सिंह राजपूत एवं पार्षदों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की उपस्थिति में आज नंदई चौक में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में भूमिपूजन किया जा रहा है।
महापौर मधुसूदन यादव ने आगे कहा कि हमने पार्षदों से वार्ड के प्रमुख कामों के संबध में लिखित में मांगा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से काम करने प्रयास किया जाएगा। हमारे विधायक, सांसद एवं शासन के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृत कार्यो को धरातल में अंजाम देने प्रतिदिन 2-3 वार्डो में भूमिपूजन किया जा रहा है। सभी कार्य हो जाने से हमारा शहर विकास की ओर अग्रसर होगा।
आज नंदई चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित विधायक प्रतिनिधि तरूण लहरवानी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, श्रीमती केवरा राय वार्ड पार्षद, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखिजा, आलोक श्रोती संबंधित वार्ड की पार्षद सतीश साहू व अरूण साहू, पार्षद रवि सिन्हा, संदीप बधेल, कुलेश्वर धु्रव, प्रमोद झंझारे, सेवक उईके,दुरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद विजय राय, शरद सिन्हा, प्रकाश चंद जैन, भानू साहू, श्रीमती मीना यादव की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन में कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद माननीय संतोष पाण्डे ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नंदई के इसी मंच से शहर में विकास कराने का संकल्प लिया था और निगम चुनाव के तीन माह के अंदर उन्होंने संस्कारधानी में विकास कार्य कराने करोड़ों रूपये स्वीकृत किये, जिसका आज इसी मंच में भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे महापौर श्री यादव भी शहर विकास के लिए सजग है और सरकार की मंशानुरूप वार्डो में दौरा कर जहां वार्ड की समस्या से अवगत हो रहे है और वही स्वीकृत कार्य का भूमिपूजन कर रहे है, जिससे संस्कारधानी मे बहुत जल्द विकास की झलक दिखेगी।
भूमिपूजन के पूर्व वार्ड नं 40 के गणेश प्रसाद साहू, भारत सिंह राजपूत, विनय सोनी, शुभम साहू, सुनील मानकर, कमल किशोर सोनी, अमन सोनकर, श्रीमती चंदा ढीमर, श्रीमती पुष्पा जोशी, वार्ड नं. 41 के आशीष जैन, जीतू आहुजा, मनोज साहू, रोहित वर्मा, संतोष साहू, बंशी सिंह, दिलीप देवंागन एवं वार्ड नं. 48 के राम स्नेही हरिहारनो, जवाहर सिन्हा, प्रदीप आचार्य, आत्माराम साहू, गितेश गुप्ता, श्रीमती लता यादव, मनोज यादव, दिनेश सोनकर ने अतिथियों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू व अनुप पाण्डे सहित वार्डवासीं बडी संख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
