Connect with us

राजनांदगांव

महापौर ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, समय पर उपस्थित होने दिये निर्देश

Published

on

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव आज सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे नगर निगम पहुंच कार्यालय के सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू हो उनके कार्यो के संबंध में जानकारी लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होने के निर्देश देते हुए जनता से जुडे कार्य प्राथमिकता से करने कहा।
महापौर श्री यादव कार्यालय निरीक्षण के दौरान निगम के सभी विभागों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी लिये। उन्होंने लेखा शाखा, अभिलेख शाखा, स्थापना शाखा, लोककर्म, भवन अनुज्ञा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आवक-जावक, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, स्वास्थ्य राजस्व कार्यालय के अलावा सभी विभागों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू हो उनके कार्यो के संबंध में जानकारी लिये। उन्होंने स्थापना शाखा में कर्मचारियों की उपस्थिति, सर्विस बुक एवं पेंशन प्रकरणों की जानकारी लेकर कहा कि कर्मचारियों की सर्विस बुक का सुचारू संधारण करे तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियो के भविष्य निधि, पेंशन आदि प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास कार्यालय के कर्मचारियों से मिल आवास योजना के प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि आवास के लिए आये आवेदकों को पात्रता संबंधी जानकारी देवे। इसी प्रकार उन्होंने राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, जैसे जनता सें सीधे जुड़े विभाग के कर्मचारियों से कहा कि संबंधित आवेदको को आवेदन के साथ पात्रता की नियम शर्ते उपलब्ध करावे एवं समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करें।
महापौर श्री यादव ने राजस्व कार्यालय का निरीक्षण कर मोहर्रिरो से कहा कि अपने-अपने प्रभारित वार्ड में जाकर वसूली करने के अलावा कार्यालय में भी टेक्स लेना सुनिश्चित करें। कई करदाताओं के द्वारा टेक्स लेने नहीं आने तथा कार्यालय में भी संबंधित मोहर्रिर नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त होती है, जो गंभीर विषय है। करदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और उनसे नियमित सम्पर्क बनाकर वसूली करना सुनिश्चित करें।
महापौर श्री यादव ने कहा कि कई कर्मचारियों की समय में उपस्थित नहीं होने की शिकायत प्राप्त होती है, उसी प्रकार कई कर्मचारी लंच के बाद समय में नहीं पहुंचते इस प्रकार की शिकायतें न हो, सभी निर्धारित समय में उपस्थित होंगे। इसके अलावा सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रत्येक सोमवार को निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होगे और कार्यो का निर्वाहन करेंगे। शेष दिनों में फिल्ड वर्क के अधिकारी-कर्मचारी फर्स्ट हाफ फिल्ड वर्क एवं सेकेंड हाफ कार्यालयीन कार्यो का संपादन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीधे जनता से जुडा विभाग है, जिसे ध्यान में रखकर नागरिकों की शिकायतों एवं उनकी समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना है, पार्षदों द्वारा बताए कार्य का भी हर संभव निराकरण करना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending