राजनांदगांव
31 दिसंबर की रात्रि तथा नववर्ष के पहले सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, कोरोना व ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाव हेतु नागरिकों से सतर्क रहने की अपील, नव वर्ष पर भीड़ हुई तो लिए जाएंगे सैंपल
राजनांदगांव। कोरोना तथा इसके नए वैरिएंट के संक्रमण के खतरे पर नियंत्रण हेतु 31 दिसंबर की रात्रि तथा नववर्ष के पहले दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष एहतियात बरत रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में इन दोनों ही मौकों पर कोविड-19 का सैंपल लेने के लिए आधा दर्जन से अधिक मोबाइल मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। यह मोबाइल मेडिकल टीम विशेषकर उन स्थानों पर तत्काल पहुंचेगी, जहां पर बड़ी संख्या में लोग एक साथ 31 दिसंबर या नव वर्ष मनाने पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में बीमारी से बचाव के प्रति सतर्क रहें। कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करें। बाहर निकलें तो मास्क लगाएं। भीड़ में ना जाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें तथा साबुन या सैनेटाइजर से हाथों की सफाई करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार हो तो तत्काल अपनी जांच कराएं। साथ ही जिन्हें कोरोना टीका की दूसरा डोज नहीं लगी है वह तत्काल दूसरी डोज लगवाएं। अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें, ताकि तत्काल जांच करवाई जा सके। विगत माह में अन्य देशों से 56 लोग राजनांदगांव आए हैं। सभी स्वास्थ्य विभाग में फॉलोअप दें।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने, समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने तथा सामाजिक-शारीरिक दूरी के पालन को सरल उपायों में शामिल किया गया है। साल-2021 की आखिरी रात यानी 31 दिसंबर और नववर्ष का पहला दिन यानी एक जनवरी पर लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड मुख्यालयों में भी मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 सैंपल कलेक्शन टीम में लैब टेक्नीशियन के साथ सभी प्रकार के टेस्टिंग किट की उपलब्धता रहेगी, जो जानकारी प्राप्त होते ही भीड़ वाले स्थान में पहुंचकर सैंपल एकत्र करेगी। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पार्क, होटल, अपार्टमेंट तथा अन्य पिकनिक जैसे अन्य स्पाट पर विशेष रूप से रहेगी।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, अन्य देशों से जिले में आने वाले लोगों में से 41 लोग निगेटिव पाए गए हैं। शेष की जांच प्रक्रिया में है। राजनांदगांव जिले में अब तक 56,766 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं अब तक 10 लाख व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करते रहने की अपील की और कोरोना का टीका समय पर अनिवार्य रूप से लगवाने को आवश्यक बताया है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़कर ही इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है और यह चेन तभी टूटेगी, जब हम कोविड के खिलाफ आवश्यक व्यवहार अपनाएंगे। 31 दिसंबर की रात्रि तथा नववर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम शहरी क्षेत्र के विभिन्न पाइंट पर तैनात रहेगी। भीड़ होने की सूचना मिलने पर नजदीकी मोबाइल टीम सैंपल लेने के लिए तत्काल पहुंचेगी। नववर्ष मनाने वालों की संभावित भीड़ को देखते हुए विभागीय अमले को अधिक सतर्कता एवं निगरानी बरतने को कहा गया है।
अपराध
7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव
गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।
महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
