Connect with us

खेल

ड्रिबलिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कमला कॉलेज की छात्राएं शामिल

Published

on

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की दो छात्राओं ने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बी. कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं कु. कंचन वर्मा एवं कु. तारिणी साहू ने 13 से 15 जून 2025 तक नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ड्रिबलिंग बॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दोनों छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की बदौलत छत्तीसगढ़ की टीम इस प्रतियोगिता की विजेता बनी। टीम की मुख्य प्रशिक्षक हिना खान (भिलाई) रही एवं छात्राओं ने महाविद्यालय की खेल शिक्षिका श्रीमती सीरिन खान के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
खेल के साथ-साथ दोनों छात्राएं एनसीसी ए सर्टिफिकेट धारक भी हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. एचके गरचा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर, एनसीसी अधिकारी श्रीमती तारा ठाकुर एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. युगेश्वरी साहू ने छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं की इस सफलता ने जिले और महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टीम की टी-20 श्रृंखला 22 जून से शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

महक की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Continue Reading

खेल

खेलो इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव से फिरोज अंसारी के साथ हॉकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में हॉकी खेल के समग्र विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के सह-सचिव फिरोज अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (खेलों इंडिया) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष द्वय मनोज भोरे और लालरिनफेला कार्यकारिणी सदस्य अरुण सारस्वत, जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच पूर्व ओलंपियन रजनीश मिश्रा आदि शामिल थे
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मिजोरम में खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित खेलो इंडिया योजनाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों के दायरे और प्रभाव को और बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि प्रदेश के अधिकाधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं एवं अवसरों का लाभ मिल सके।
बैठक में विशेष रूप से राज्य में हॉकी खेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए नए हॉकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर सरगुजा, कबीरधाम और कोरबा जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के साथ दुर्ग में अतिरिक्त हॉकी सेंटर स्थापित किए जाएं, जिससे उभरते खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। यदि खेलो इंडिया की गतिविधियों का और विस्तार किया जाता है तथा हॉकी के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाते हैं, तो राज्य से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
डीडीजी मयंक श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा खेलों के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Continue Reading

खेल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न

Published

on

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की बारीकियों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा जिले 26 जगहों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चिखली स्कूल मैदान, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में तीरंदाजी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, नेटबॉल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, एथलेटिक शंकरपुर स्कूल में, फुटबॉल बजरंगपुर, वाइडनियर स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम, कराते कस्तूरबा और ममता नगर में, वॉलीबॉल स्टेट स्कूल, बख्शी स्कूल, बगनदी, धर्मूटोला, हैंडबॉल स्टेट स्कूल, कबड्डी माड़ियांन, कमला कॉलेज राजनंदगांव, ग्राम भेड़िया ग्राम जोब, भारतत्तोलन जय भवानी व्यामशाल, दिग्विजय स्टेडियम, सॉफ्ट बॉल ठाकुर प्यारे लाल स्कूल, खो खो ग्राम लाटमेटा, ग्राम कोशल में आयोजित की गई थी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण का नियमित अभ्यास करने तथा भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को खेल कौशल विकास, फिटनेस प्रशिक्षण, योग, वार्म-अप एवं खेल नियमों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें खेल के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। समारोह में सभी प्रतिभागियों को शिविर में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद सुनील साहू, सब इंस्पेक्टर पीटीएस अनीता साहू, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी शबनम अंसारी, आबिद बेग, ममता गुप्ता, अनुराज श्रीवास्तव, अशोक सेन, अजय लोहार, मुरली भारद्वाज, ऋषि मेश्राम, राहुल साहू, संध्या पदम, शकील अहमद, परमजीत सिंह, राजेश निर्मलकर, तरण सिंह, दिव्या धारावत, सुखदेव राउत, अर्चना चौधरी कृष्णा यादव, प्रियंका चौराया, वीर सिंह, रूपेंद्र साहू, दिलीप कछम, कलाराम साहू, संतु मरकाम, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending