Connect with us

राजनांदगांव

बिजली के दामों में वृद्धि कर गरीब जनता को लूट रही है साय सरकार : सूर्यकांत जैन

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश की भाजपा सरकार एक बार फिर बिजली के दामों में वृद्धि कर प्रदेश की गरीब जनता को लूटने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर ब्लॉक स्तरीय आयोजित बिजली न्याय आंदोलन के तहत 18 जुलाई शुक्रवार को विद्युत कार्यालय का घेराव कर राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और जेई को लालटेन थमाकर विरोध जताया।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संचालन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा डेढ़ वर्षों में 19.6 प्रतिशत विद्युत के दामों में वृद्धि कर बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लुटने का काम किया जा रहा है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि, गैर घरेलू बिजली की दर पर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। सर्वाधिक बढ़ोत्तरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में बिजली न्याय आंदोलन के तहत विद्युत कार्यालय का घेराव कर जेई को लालटेन भेंट की गई।
शहर दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेशभर में बिजली की कटौती शुरू हो गई। भाजपा सरकार ने दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद, बीज, बिजली कटौती से परेशान किया और अब प्रदेश की लाखों गरीब जनता को बिजली के दामों में वृद्धि कर लूटने जा रही है। कृषि पंप में बिजली की दर बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है। इतिहास गवाह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में जनता को लूटने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाएं जाते रहे है। भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है, अघोषित कटौती रोज-रोज जारी है, ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी करके जनता की जेब में डाका डाला है। अनाप-शनाप बिजली बिल गरीब जनता को दिया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि सरप्लस बिजली वाले प्रदेश में बिजली कटौती व दामों में वृद्धि कर रही है भाजपा सरकार। सरकार के चहेतों का करोड़ों का बिजली बिल का भुगतान लंबित है, केन्द्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बिजली का उत्पादन लागत बढ़ा है, कोयले पर ग्रीन टैक्स चार गुना अधिक बढ़ा दिए, रेलवे का माल भाड़ा अधिक वसूल रहे हैं, थर्मल पॉवर प्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने बाध्य किया जा रहा है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए जाने से परिवहन में और फायर के लिए उपयोग होने वाले डीजल की लागत बढ़ी है, जिसकी भरपाई भी उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाकर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, सरकार के इस जनविरोधी निर्णय का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा जेई को लालटेन भेंटकर विरोध जताया।
घेराव में प्रमुख रूप से संभागीय प्रवक्ता वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, मोहिनी सिन्हा, शरद खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, ननि नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद सतीश मसीह, युवराज भारती, छोटेलाल रामटेके, प्रतिमा बंजारे, सुरेन्द्र देवांगन, अब्बास खान, महामंत्री नीरज कन्नौजे, राजेश चौहान, इशाक खान, महेश साहू, निशा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, गोपी रजक, शैलेष ठावरे, चेतन सिन्हा, सागर ताम्रकार, डा. राकेश कुमार, राजेश चौहान, नारायण सोनी, दिनू साहू, भोला यादव, दीना सोनकर, मुस्तफा जोया, रिखीराम साहू, संदीप सोनी, राहुल गजभिए, दुर्गेश ढीमर, प्रियेश मेश्राम, शौर्य वैष्णव, प्रदीप यादव, मोहसिन, रजत कसार आसिफ गोरी, हनीफ भाई, भारत भूषण शर्मा गुड्डू, रहीम मेमन, जय जायसवाल, संदीप जायसवाल, चंद्रशेखर वैष्णव, रूपणा मेश्राम, जितेन्द्र कौशिक, मोहन खरे, राजेन्द्र, परस लहरे, करीम भाई, प्रमोद सोनटके, चंचल देवांगन, आशीष रामटेक, विनोद गेंदें, चैनुदास, गोपी टंडन, अमन साहू, भरत शर्मा, सलमान खान, मो. इमरान, निहाल नकवी, अंशुल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending