Connect with us

राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में स्टेडियम कॉन्फ्रेस हॉल में स्टेडियम समिति के सफल संचालन हेतु स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति मधुसूदन यादव और अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति का उद्देश्य है खेल को बढ़ावा देना और गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा राजनांदगांव जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दिग्विजय स्टेडियम समिति को किराया से वार्षिक लगभग 70 लाख रूपए मिल सकता है। इससे जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्क्वैश खेल को बढ़ावा देने के लिए दिग्विजय स्टेडियम परिसर में स्क्वैश कोर्ट बनाने कहा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव शहर के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बॉक्स क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस जैसे खेलों के लिए बॉक्स कोर्ट बनाया जाएगा। कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के रखरखाव के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने कहा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हाईमास्क लाईट और टर्फ लगाने की बात पर सहमति बनी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दिग्विजय स्टेडियम समिति के शॉपिंग काम्प्लेक्स की दुकानों का किराया जिन्होंने अब तक नहीं दिया है, ऐसे दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम के बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट में सेट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम में लगे एयर कंडीशनर को रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में साफ-सफाई और सभी नलों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा। दिग्विजय स्टेडियम परिसर में आने वाले सभी रास्तों में गेट लगाने के लिए कहा और जो आवश्यक नहीं है उन रास्तों में दीवाल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे असामाजिक तत्वों से सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि 3 बैडमिंटन कोर्ट को इंटरनेशनल की तर्ज पर एयर कंडीशनर और सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। स्टेडियम के फ्लड लाईट को बदलकर नया लगाया जाएगा। स्टेडियम में बहुउपयोगी हॉल बनाने कहा। उन्होंने ने स्टेट स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया।
अपर कलेक्टर एवं सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति प्रेम प्रकाश शर्मा ने शासन से प्राप्त बजट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शासन से प्राप्त 6 करोड़ रूपए की लागत से दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के बॉस्केटबॉल कोर्ट 2 एवं 1 बैडमिंटन कोर्ट में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनर एवं 300 केवी एडीजी एवं सेट सिविल वर्क एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए तैयार प्राक्कलन का अनुमोदन के संबंध में जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने ख्रेल गतिविधियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि योगेश बागड़ी, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विभिन्न जिला खेल संघ के प्रतिनिधिगण सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending