Connect with us

राजनांदगांव

जिले के समग्र विकास के लिए सभी को समन्वित तरीके से कार्य करने की जरूरत : संतोष पाण्डेय

Published

on

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि दिशा समिति में सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ स्वतंत्र चर्चा की और एक अच्छी दिशा में इसके सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के दृष्टिगत यह बैठक महत्वपूर्ण है। जिसमें सभी विभाग शामिल हुए है और जिले के विकास के लिए भविष्य की तैयारी की दिशा तय की गई है। उन्होंने सभी से कहा कि जिले को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सभी को समन्वित तरीके से कार्य करने की जरूरत है। सांसद ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को शीघ्र फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा ऐसे ग्राम जहां कान्ट्रेक्टर की लापरवाही के कारण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां पुनः-टेंडर करते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में बहुत अच्छी पहल की गई है। परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिससे भू-जल स्तर बढ़ेगा। ग्रीष्म ऋतु में भू-जल स्तर गिरने से साफ तौर पर इसका असर दिखाई दिया और पानी की कमी को महसूस किया गया। हमें जल संरक्षण की ओर विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी प्रशंसा की है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें है। शासन की योजना अंतर्गत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी निर्देशों का पालन गंभीरता से करेंगे। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे केन्द्र शासन स्तर से संबंधित थे, जिन्हें ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई है। घुमंतू पशुओं के लिए कांजी हाऊस एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्होंने राम दरबार के समीप ट्रैफिक व्यवस्था, ओव्हर ब्रिज निर्माण, पौधरोपण के संबंध में जानकारी दी।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में इंजेक्शन वेल के माध्यम से जल संरक्षण के लिए भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले में डबरी निर्माण स्ट्रक्चर बनाया गया है। लगभग 1600 से ज्यादा स्ट्रक्चर बनाए गए हैं तथा जल संरक्षण हेतु किसानों को फसलचक्र हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं तथा स्वर्ण उपज कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से चनादाल एवं अन्य दाल प्रोसेसिंग एवं मार्केटिग का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है और जिला ओडीएफ प्लस हो गया है। व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ग्राम पंचायत विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभान्वित बच्चों के संबंध में बताया गया। गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए जिले में पालक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को मल्टीविटामिन, आयरन एवं पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। स्थिति में सुधार लाने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र में भी भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष तौर पर प्रयास किया जा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड के प्रगति की जानकारी दी गई। जिले में आयुष्मान कार्ड हितग्राही लगभग 919264 है। वहीं आयुष्मान वय वंदन कार्ड के पंजीकृत हितग्राहियों की संख्या 23 हजार 575 है, जो लगभग 93.97 प्रतिशत है। उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायरिया की बीमारी रोकने के लिए प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाया गया तथा दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। पीएचई विभाग की ओर से पानी का सैंपल लिया गया है। शिक्षा विभाग अंतर्गत मध्यान्ह भोजन, समग्र शिक्षा, पीएमश्री शालाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के संबंध में जानकारी दी गई। वन विभाग अंतर्गत कैम्पा योजना के संबंध में बताया गया। नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के संबंध में जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग अंतर्गत 47 कार्य पूर्ण, 159 प्रगतिरत, एकल ग्राम योजना के तहत 139 कार्य पूर्ण तथा 317 कार्य प्रगतिरत है। समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 21 करोड़ 35 लाख 50 हजार रूपए की लागत से 20 ग्रामों में एलबी नगर समूह जल प्रदाय योजना प्रगतिरत है। वही 12 ग्रामों में 14 करोड़ 61 लाख 54 हजार रूपए की लागत से माथलडबरी समूह जल प्रदाय योजना प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल प्रदाय घरेलू नल कनेक्शन 14 लाख 491 है। इस दौरान राष्ट्र पशुधन मिशन, राष्ट्रीय पशुधन रोग नियंत्रण कार्यक्रम, सतही लघु सिंचाई, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आदिवासी विभाग से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, डिजिटल इंडिया, भारत नेट सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending