Connect with us

राजनांदगांव

युवाओं के लिए मन के गोठ ऑनलाइन वेबीनार 7 को, देशभर के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ छात्रों को बताएंगे मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के गुर

Published

on

राजनांदगांव। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं और उनके निवारण के लिए देश की युवा पीढ़ी स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटल वेल बीइंग वेबीनार मन के गोठ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के सहयोग से आयोजित यह ऑनलाइन वेबीनार 7 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा, जिसमें देशभर के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे।
साथ ही विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा कर मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उपाय भी बताएंगे। वहीं छात्रों को स्वंय के मानसिक स्वास्थ्य एवं अपने आसपास के लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के गुर भी सिखाएंगे।
पुणे स्थित सीडेक एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की ओर से उक्त ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के युवाओं को शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया, युवा पीढ़ी को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के प्रति जागरूक करने की आज जरूरत है। इसी को देखते हुए वेबीनार में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के छात्रों को विशेष रूप वेबीनार में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी जिलों के जिला नोडल अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) को निर्देशित किया गया है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पदस्थ प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, क्लिनिकल साइक्रेट्रिक, सोशल वर्कर, साइकेट्रिक नर्स एवं कम्युनिटी नर्स जो कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य रूप से वेबीनार में भाग लेने को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भाग लेने तथा स्थानीय युवाओं को उक्त कार्यक्रम में शामिल करने हेतु प्रेरित करने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त वेबीनार के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागी https://meet.google.com/bgx-cbua-srk के जरिए भाग ले सकेंगे।
वेबीनार में मुख्य रूप से साइंटिस्ट एफपीएसए ऑफिस, भारत सरकार डॉ. केतकी बापट, कार्यकारी संचालक सीडेक, बेंगलुरू डॉ. एसडी सुदर्शन उद्भोधन देंगे। वहीं नेशनल प्रोफेशनल ऑफिस, मेंटल हेल्थ से डॉ. आत्रेई गांगुली, निम्हांस बेंगलुरू के प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार और एएफएमसी पुणे की साइंटिस्ट डॉ. कल्पना श्रीवास्तव स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने के उपायों की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डॉ. राजेश पैकरा, प्रीती चांडक, परमेश्वर प्रसाद एवं नमिता ताम्रकर मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी सफलता की कहानी साझा करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम मिशन डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं उप संचालक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending