राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने शासन द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, महापौर मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले के विकास के संबंध में व्यापक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के विभिन्न कार्यों में गति बढ़ाने की जरूरत है तथा प्रगति का असर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। आप सभी में क्षमताएं है तथा अपने मेहनत से जिले को आगे बढ़ाएं और सर्वोच्च स्थान प्राप्त करें। उन्होंने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण को मजबूती मिलेगी। इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि कड़ी कार्रवाई को देखते हुए दूसरे कोचिए ऐसा नहीं करें।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समीक्षा बैठक परिणाम मूलक रही। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में सभी समन्वित तरीके से बहुत अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने की जरूरत है। इस योजना अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 2500 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्युतीकरण के लिए बहुत से विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। यह कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए और इसकी सोशल ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने जिले में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राजस्व प्रकरणों से संबंध में जानकारी ली तथा पंचायतों में ही निर्विवाद बटवारा के प्रकरणों का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में जलभराव की समस्या का समाधान किया गया है। प्लिन्थ हाईट बढ़ाने से अब इस समस्या का निराकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने के लिए जनप्रतिनिधियों, युवाओं तथा स्वयं सेवी संस्थाओं की सहभागिता होनी चाहिए। इसके लिए कालेज के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के लिए भेजने तथा उनसे फीडबैक लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों को फ्लिप कार्ड एवं अमेजन से जोड़ने के लिए कहा, ताकि समूह की महिलाएं ऑनलाईन ऑर्डर से जुड़ेगी और आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनेंगी। उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी तौर पर मार्केटिंग की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पुलिया निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए करने के निर्देश दिए। जहां ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य नहीं किया गया है, वहां रि-टेंडर करते हुए कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के डैश बोर्ड में राजनांदगांव जिला इस माह तीसरे स्थान पर रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 175 निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करते हुए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किया जाएगा। जिले में रामलला दर्शन योजना अंतर्गत 93 व्यक्ति रवाना हो रहे है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कार्यक्रमों में इसके संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील स्तर पर राजस्व शिविर लगाए जा रहे है तथा सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि जिले में लगभग ढाई करोड़ रूपए के अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया है। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गौ तस्करी करने वाले गैंग पर कार्रवाई जारी है। गुम इंसान प्रकरण, अभियान मुस्कान, बीट प्रणाली, राजस्व प्रकरण, जुंआ-सट्टा, ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था, ड्रायविंग लायसेन्स निलंबन, मोटर व्हीकल एक्ट, दुर्घटना रोकथाम हेतु अन्य आवश्यक उपाय, स्कूल बसों की चेकिंग तथा स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था, आवारा मवेशियों को रोड से हटाने की कार्रवाई, शहर के भीतर पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने अभियान के तहत कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मिशन जल रक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण के लिए जिले में लगभग 4647 जल संरचना तैयार की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 544 ग्रामों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 13450 आवास स्वीकृत किया गया है तथा आवास मित्र की नियुक्ति की जा चुकी है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह द्वारा गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जा रहे है। उनके उत्पादों की बिक्री के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में फ्री-वायफाय इंटरनेट सुविधा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्य, ओडीएफ, अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र, महतारी सदन एवं महिला समूह की आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदन कार्ड, मोबाईल वेन, ओपीडी की स्थिति, दवाईयों के प्रबंधन, जन औषधि केन्द्रों एवं सिकलसेल डायग्नोसिस, वन विभाग अंतर्गत कैम्पा योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं चरणपादुका योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन की प्रगति एवं जलाशय एवं बांधों में जल भराव की स्थिति, विद्युत विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता एवं रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत महतारी सदन निर्माण, क्रेडा विभाग अंतर्गत कुसुम योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षा गुणवत्ता हेतु नवाचार, पीएमश्री शाला योजना की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
