Connect with us

राजनांदगांव

केरेगांव प्रकरण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारी में भाजपा

Published

on

केरेगांव प्रकरण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारी में भाजपा

आदिवासी के मौत के प्रकरण को दबा रही है शासन व प्रशासन

भाजपा मंडल कुमर्दा ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत भूख हड़ताल के लिए कलेक्टर से माँगी अनुमति

राजनांदगांव हेडलाइंस

कुमर्दा मंडल के प्रतिनिधियों हिरेन्द्र कुमार साहू( अध्यक्ष, जिला भाजपा किसान मोर्चा, राजनांदगांव), कैलाश शर्मा( प्रदेश मंत्री भाजयुमो, छत्तीसगढ़), गोपाल साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल, कुमर्दा), अनिरुद्ध चंद्राकर, दिग्विजय साहू और राजु गिरी गोस्वामी( जिला भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य राजनांदगांव) आदि ने राजनांदगांव कलेक्टर से की मुलाकात ।

आज भारतीय जनता पार्टी कुमर्दा मंडल के प्रमुख नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर केरेगांव में आत्महत्या किह हुए आदिवासी किसान मृतक के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए की मुआवजा व दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही ना किए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करने के लिए प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर राजनांदगांव से मुलाकात की।

केरेगांव के मृतक किसान सुरेश नेताम के आत्महत्या मामले में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जो जांच रिपोर्ट और पंचनामा तैयार किया गया है, वह पूर्णतः गलत है। पटवारी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में मृतक के खसरा नं. 521 की जिस भूमि को भर्री बताया जा रहा है वह वस्तुतः धनहा है और खसरा नं.के 556 रकबा 0.1130 हेक्टेयर (28 डिसमिल) तथा खसरा न. 568 रकबा 0.1010 हेक्टेयर (25 डिसमिल) कुल 53 डिसमिल भूमि भर्री है। लेकिन पटवारी द्वारा पांचशाला खसरा में गफलत करते हुए भर्री को धनहा बताया है। इसके अलावा मृतक के नाम पर धनहा भूमि ख.नं. 521 उसके नाम से जारी पांचशाला खसरा में दर्शाया नहीं जा रहा है। इस प्रकार सारा खेल राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने आपके बचाने के लिए किया जा रहा है।

पिछले वर्ष मृतक द्वारा 3.25 एकड़ का पंजीयन हुआ था और 44 क्विंटल धान सोसायटी के माध्यम से बेचा गया था। इस प्रकार इस प्रकरण में पूरी तरह से राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दोषी है और मृतक ने उन्हीं लोगों के कारण आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि मामले की पूर्णत सूक्ष्मता से जांच करवाने का निवेदन किया ताकि पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके।

प्रतिनिधि मंडल के हिरेन्द्र कुमार साहू( अध्यक्ष, जिला भाजपा किसान मोर्चा, राजनांदगांव), कैलाश शर्मा( प्रदेश मंत्री भाजयुमो, छत्तीसगढ़), गोपाल साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल, कुमर्दा), अनिरुद्ध चंद्राकर, दिग्विजय साहू और राजु गिरी गोस्वामी( जिला भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य राजनांदगांव) के जिला कलेक्टर से इस मामले में 10 दिनों के भीतर पूरे परिवार को 50 लाख रु. मुआवजा प्रदान करने तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के ऊपर कठोरतम कार्रवाई करने का निवेदन किया।और कहा कि हमें 10 दिनों के बाद अनिश्चितकालीन अनशन कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending