राजनांदगांव
13 विषयो पर आहुत नगर निगम की सामान्य सभा में 11 विषय सर्वसम्मति से एवं 2 विषय बहुमत के आधार पर पारित
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज पूर्वान्ह 11ः00 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें प्रारंभ हुई। बैठक में 13 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया।
बैठक निर्धारत समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात एक घण्टे का प्रश्नकाल हुआ, प्रश्नकाल के पश्चात क्रमानुुसार विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके प्रश्चात चौक चौराहा के नामकरण की कडी में पुष्प वाटिका का नाम वेद्मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम आचार्य जी के नाम से किये जाने, डोंगरगांव रोड में ब्रम्हकुमारी प्रवेश द्वार के चौक का नाम ब्रम्हकुमारी चौक, केशन नगर स्थित चौराहे का नाम कालीबाड़ी चौक, महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन जी महाराज, कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा, सिंधी कालोनी वार्ड नं. 23 के संत कवरराम चौराहा से झुलेलाल घाट जाने वाले मार्ग का नाम संत बाबा आसूदाराम मार्ग, वार्ड नं. 23 सिंधी कालोनी हेमू कालाणी चौक के पास स्थित गार्डन का नाम शदाणी उद्यान एवं फरहद चौक का नामा शहीद वीरनारायण सिंह चौक के नाम पर किये जाने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें से महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन जी महाराज के नाम से किये जाने संबंधित विषय में समाज द्वारा पुनः नया स्थल आशा नगर चौक व रोड का नाम सेन जी महारा के नाम से किये जाने संबंधी पत्र के आधार पर स्थल परिवर्तन कर आशा नगर चौक व रोड का नाम संत शिरोमणी सेन जी महाराज के नाम से करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा किये जाने के संबंध में कायस्त समाज द्वारा जमातपारा फौव्हारा चौक का नाम चित्रांश चौराहा किये जाने की समाज द्वारा पुनः मांग पर स्थल परिवर्तन कर फौव्हारा चौक का नाम चित्रांश चौराहा करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार विषय क्रं. 3 में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा विषय क्रं. 4 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त होने की जानकारी प्रेषित किये जाने की संबंधी विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही विषय क्रं. 5 नगर निगम राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड अधिकारी/कर्मचारी (वार्ड प्रभारी, सफाई दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक) को पेट्रोल भत्ता रािश 1000.00 रूपये (एक हजार रूपये) प्रदाय किये जाने संबंधी विषय में संशोधन प्रस्ताव पारित कर वार्ड प्रभारी को 5 सौ रूपये तथा सफाई दरोगा व स्वच्छता निरीक्षक को 1-1 हजार रूपये पेट्रोल भत्ता की सहमति देकर राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षको को 5 रूपये तथा सहायक राजस्व निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक को 1-1 हजार रूपये सर्वसम्मति से तथा विषय क्रं. 6 में नगर निगम राजनांदगांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा संघ की विभिन्न गतिविधियो का संचालन हेतु 50 हजार रूपये (पचास हजार रूपये) की मांग की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गयी।
इसी प्रकार विषय क्रं. 7 दिल्ली दरवाजा व्यवसायिक परिसर स्थित प्रथम तल की 02 दुकाने, पुत्रीशाला व्यवसायिक परिसर की दुकान क्रं. 17 की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी एवं सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने निर्मित व्यवसायिक परिसर के दुकानो की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति संबंधी विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया।
साथ ही विषय क्रं. 8 में नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत गंज चौक से कन्हारपुरी तक सड़क चौडीकरण एंव उन्नयन कार्य हेतु लागत राशि 1439.90 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रं. 9 अधोसंरचना मद अंतर्गत शासन स्वीकृति अनुसार 350.00 लाख रूप्ये से नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किये जाने हेतु जारी की गई निविदा की पुष्टि/अनुमोदन, विषय क्रं. 10 नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगोत्थान योजनांतर्गत आडिटोरियम निर्माण हेतु लागत राशि 1592.06 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रं. 11 अधोसंरचना मद अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड, लाईट व पानी की व्यवस्था हेतु राशि रूपये 490.04 लाख के सिस्टम टेण्डल नं. 178067 आहूत निविदा की पुष्टि/अनुमोदन एवं प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, विषय क्रं. 12 मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एंव नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एम.एम. राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु न्युनतम दर की स्वीकृति संबंधी पॉचो विषय मे चर्चा उपरांत सर्वसम्मति पारित किया गया, लेकिन विषय क्रं. 8 गंज चौक से कन्हापुरी तक सडक चौडीकरण एवं उन्नय कार्य विषय में निविदा आमंत्रण के साथ उक्त रोड लोक निर्माण विभाग में स्वीकृत होने के कारण परिवर्तित कर ओव्हर ब्रिज के नीचे से गठुला नाला निगम सीमाक्षेत्र तक चौडीकरण करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
अंतिम विषय में संपत्तिकर, युक्तिकरण (च्तवचमतजल जमग तमवित) की स्वीकृति के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित टेक्स स्लेब विषय बहुमत से पारित किया गया। सभी विषयो के अंत में महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा अंत में सदस्यो द्वारा चर्चा उपरांत ली गयी जानकारी का जवाब प्रस्तुत किया गया। निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पार्षदों के दिवंगत परिजनों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गयी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले,सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, महपौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो के अलावा निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा व अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
राजनांदगांव
सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें
राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।
जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।
मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:
नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।
सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।
शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।
खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।
इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।
सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।
अपराध
48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।
शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।
जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त
राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।
कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
