Connect with us

राजनांदगांव

अपराधियों की धरपकड़ के साथ मानवीय सेवा में भी दिखा पुलिस का संवेदनशील चेहरा

Published

on

राजनांदगांव। 2021 में राजनांदगांव पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु सतत् कार्य करती रही जिसके फलस्वरूप अपराधों में लगाम लगाना संभव हुआ है। वर्ष 2021 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के मार्गदर्शन में कोरोना काल के दौरान लोगों की सहायता की गई। साथ में सख्ती भी बरती गई एवं मुहित चलाकर लोगों को जागरूक किया गया, जिससे जिले में कोरोना महामारी को फैलने एवं काबू करने में सफलता प्राप्त हुई। वर्ष 2021 में लॉकडाउन के दौरान एवं उसके बाद कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु राजनांदगांव पुलिस तत्परता से काम करते हुए अपराध घटित ना हो इसके पूर्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर धारा 41 (1) जाफौ के तहत 24 प्रकरण, धारा 109 जाफौ के तहत् 13 प्रकरण, धारा 110 जाफौ के तहत 128 प्रकरण, धारा 145 जाफौ के तहत 14 प्रकरण, धारा 151 जाफौ के तहत् 779 प्रकरण, धारा 107,116 (3) जाफौ के तहत् 3339, रासुका के तहत 2 प्रकरण कर अपराधों पर अंकुश लगाई। वर्ष 2021 में राजनांदगांव में घटित आपराधिक मामलों में कार्यवाही किया गया जो इस प्रकार है-पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर हत्या के 53 प्रकरणों में 37 निराकृत जिसमें 43 आरोपी गिरफ्तार 16 प्रकरण लंबित है। हत्या का प्रयास के 33 प्रकरणों में 23 निराकृत जिसमें 31 आरोपी गिरफ्तार 10 प्रकरण लंबित है। आपराधिक मानव वध के 4 प्रकरणों में 3 निराकृत जिसमें 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 प्रकरण लंबित है। बलात्कार के 115 प्रकरणों में 101 निराकृत जिसमें 124 आरोपी गिरफ्तार 14 प्रकरण लंबित है। अपहरण-व्यपहरण के 15 प्रकरणों में 10 निराकृत जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार 5 प्रकरण लंबित है। डकैती के 1 के प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार एवं विवेचना जारी है। खयानत लूट के 25 प्रकरणों में 19 निराकृत जिसमें 44 आरोपी गिरफ्तार 6 प्रकरण लंबित है। नकबजरी के 267 प्रकरणों में 176 निराकृत जिसमें 178 आरोपी गिरफ्तार 91 प्रकरण लंबित है। चोरी के 467 प्रकरणों में 325 निराकृत जिसमें 273 आरोपी गिरफ्तार 142 प्रकरण लंबित है। बलवा के 17 प्रकरणों में 11 निराकृत जिसमें 63 आरोपी गिरफ्तार 6 प्रकरण लंबित है। धोखाधड़ी के 64 प्रकरणों में 27 निराकृत जिसमें 49 आरोपी गिरफ्तार 37 प्रकरण लंबित है। आगजनी के 22 प्रकरणों में 14 निराकृत जिसमें 17 आरोपी गिरफ्तार 8 प्रकरण लंबित है। चोट के 44 प्रकरणों में 41 निराकृत जिसमें 63 आरोपी गिरफ्तार 3 प्रकरण लंबित है। दहेज मृत्यु के 11 प्रकरणों में 8 निराकृत जिसमें 24 आरोपी गिरफ्तार 3 प्रकरण लंबित है। शीलभंग के 92 प्रकरणों में 84 निराकृत जिसमें 100 आरोपी गिरफ्तार 8 प्रकरण लंबित है। यौन उत्पीड़न के 16 प्रकरणों में 13 निराकृत जिसमें 13 आरोपी गिरफ्तार 3 प्रकरण लंबित है।
इस प्रकार वर्ष 2021 में स्थानीय अधिनियम के घटित अपराधों के अंतर्गत कुल 15089 प्रकरणों में 15007 निराकृत जिसमें 15678 आरोपी गिरफ्तार 82 प्रकरण विवेचना में लंबित है। इस प्रकार पूरे वर्ष में पंजीबद्ध मामलों का 99.46 प्रतिशत मामलों का निराकरण राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की, यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है, इससे पहले राजनांदगांव द्वारा 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रुपये वापस किये गए थे। वर्ष 2021 में वापस की गई 2 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि निवेशकों को वापस लौटाने में राजनांदगांव पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ है। इस प्रकार वर्ष 2021 में राजनांदगांव पुलिस द्वारा नक्सल प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 03 डम्प बरामद किया गया, जिसमें 1 मामले में 20 किलो एवं 2 मामलों में 05-05 किलो का आईईडी बरामद किया गया एवं अलग-अलग प्रकरणों में राजनांदगांव पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान सचिंग के दौरान डम्प में नक्सली साहित्य, दावाईयां एवं रोजमर्रा में उपयोग होने वाले सामान व टेंट बरामद हुआ तथा अन्य दो मामलों में थाना बोरतलाव क्षेत्रांतर्गत 4 नग भरमार पिस्टल एवं नवीन कैम्प परवीडीह क्षेत्रांतर्गत 1 भरमार बंदूक बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

राजनांदगांव

गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending