Connect with us

राजनांदगांव

राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

Published

on

राजनांदगांव। जिले में आज से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा किया।

जनगणना टीम ने प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिले में यह कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश प्रदान किए थे तथा कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का आधार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, उनसे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार-2026 पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में 4 मई से 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर यह कार्यक्रम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर में अधिक से अधिक आवेदन करें।

नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वार्डवार नोडल अधिकारी के रूप में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, श्री यू.के. रामटेके और श्री प्रणय मेश्राम, तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू और श्रीमती गरिमा वर्मा नियुक्त किए गए हैं।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पहले सप्ताह में वार्ड 1,2,3,8 के लिए 4 मई को मोतीपुर स्कूल में, वार्ड 4,5,6 के लिए 6 मई को चिखली स्कूल में, वार्ड 7,9,10 के लिए 8 मई को शंकरपुर स्कूल में, वार्ड 11,12,13 के लिए 11 मई को बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में और इसी प्रकार अन्य वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। अंतिम शिविर 10 जून को वार्ड 47,50,51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में लगेगा।

आयुक्त ने बताया कि शिविर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की मांग व शिकायत संबंधी आवेदन समयबद्ध रूप से स्वीकार किए जाएंगे।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि यह शिविर नागरिकों के लिए सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। नागरिकों को अपने आवेदन लेकर उपस्थित होकर इसका अधिकतम लाभ लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

राजनांदगांव

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

Published

on

राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की संजना निर्मलकर ने मिशन से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूती दी है।

संजना ने बताया कि वे माँ भवानी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। अपने आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रुपए का ऋण और 2 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया और जनरल स्टोर शुरू किया। यह व्यवसाय अब सफल है और संजना को इससे 50 से 60 हजार रुपए प्रतिमाह आय हो रही है।

इसके अलावा, उन्होंने 30 डिसमिल के तालाब में समूह के साथ मछली पालन भी शुरू किया, जिसके लिए उन्हें 60 हजार रुपए का अनुदान मिला। संजना बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब बैंक लिंकेज के माध्यम से आजीविका में बड़ा बदलाव आया है।

संजना ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष उन्होंने नया घर बनवाया और खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर खरीदा है। उनका कहना है कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काम करने से आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे परिवार के सहयोग से बेहतर तरीके से कार्य कर पा रही हैं।

संजना ने यह भी बताया कि वे शासन की महतारी वंदन योजना और कृषक सम्मान निधि का लाभ भी ले रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

भविष्य की योजनाओं के बारे में संजना ने बताया कि वे अपने व्यवसाय को और बढ़ाना चाहती हैं और कपड़े की दुकान खोलने की योजना बना रही हैं।

Continue Reading

राजनांदगांव

घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गस्त के दौरान ग्राम घुमका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन व भंडारण कर रहे दो हाईवा वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना घुमका के सुपुर्द किया गया है।

चेकिंग के दौरान धरे गए वाहन
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम जब ग्राम चारभाठा, घुमका, पटेवा और बीजेतला के क्षेत्रों में गस्त पर थी, तब रेत से लदे दो वाहन संदिग्ध पाए गए। जांच के दौरान घुमका में देवेंद्र साहू के स्वामित्व वाली हाईवा (क्रमांक CG 07 CX 9116) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे ग्राम नंदनी निवासी हीरा पटेल चला रहा था। इसी तरह फागू वर्मा के स्वामित्व वाली हाईवा (क्रमांक CG 08 AE 2553) को अवैध भंडारण से रेत का परिवहन करने पर पकड़ा गया।

अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए ग्रामीण अंचलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

“जिले में खनिजों का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम सक्रिय है और लगातार गस्त कर उत्खनन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।”
— खनिज विभाग, राजनांदगांव

माफियाओं में हड़कंप:
प्रशासन की इस निरंतर कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading

Trending