अपराध
पुलिस ने अंतरराज्यीय सिगरेट चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। पुलिस की सटीक और तेज़ कार्रवाई के चलते शहर में हुई बड़ी चोरी का मामला सुलझ गया। थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले के मुख्य आरोपी सागर घोड़के (29) और कुणाल जाधव (26) पुणे से जबलपुर के रास्ते राजनांदगांव लाए गए। तीसरे आरोपी विपुल विटकर (21) को पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त अर्टिगा कार (एम0एच0 12 व्ही.जेड. 7339) भी पुलिस ने जप्त की, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
चोरी का पूरा मामला
दिनांक 30 अप्रैल की रात 9 बजे से 1 मई की सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने आर.सी.एम. इंटरप्राइजेस और गोदाम अनमोल परिसर, पुराना रेस्ट हाउस, राजनांदगांव में रखे सिगरेट के कई कार्टून चोरी कर लिए। चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग 11.90 लाख रुपए बताई गई है।
प्रार्थी राहुल तेजवानी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 234/2026 दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की पूरी वारदात स्वीकार की। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह राजपूत की अभी भी तलाश जारी है।
पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय पम्मार, निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि चोरी और अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए तुरंत स्थानीय थाने या सायबर सेल से संपर्क करें।
अपराध
पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
राजनांदगांव। अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने राजीव नगर लखोली क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 हजार 680 रूपए कीमत की कुल 46 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हुई रेड कार्रवाई
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 22 मई 2026 की रात्रि में की गई। थाना प्रभारी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखोली क्षेत्र का एक युवक राजीव नगर में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर पुलिस ने आरोपी मोहित साहू (उम्र 18 वर्ष 07 माह), निवासी राजीव नगर लखोली को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई।
जप्त शराब का विवरण:
कुल जप्त पौवा: 46 पाव (देशी प्लेन शराब)।
कुल मात्रा: 8.280 बल्क लीटर।
अनुमानित कीमत: ₹3,680/-
गैर-जमानती धारा में एक्शन:
आरोपी के पास शराब परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने दोटूक कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध आबकारी गतिविधियों को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।
सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) संजीव मालेकर, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
अवैध शराब पर कार्रवाई, किराए के मकान से 270 पौवा शराब जब्त, युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बरगा में एक किराए के मकान से 270 पौवा देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा में एक युवक अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों में रखी 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 21,600 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से आरोपी अभिषेक कुमार यादव (25) निवासी पेंड्री बस्ती, थाना लालबाग, हाल निवासी ग्राम बरगा को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव, महिला आरक्षक कुंती कंवर तथा साइबर थाना के रामखिलावन सिन्हा सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध
कैलाश नगर का लिस्टेड गुंडा कृष्णा रजक 86 पौवा गोवा शराब के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब बेचने वालों और हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैलाश नगर पावर हाउस इलाके में घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से 86 पौवा अवैध गोवा शराब (करीब 12 लीटर) जब्त की गई है, जिसकी कीमत 12,340 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया है।
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बनी टीम, रेड मार कर दबोचा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के कड़े निर्देश और एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसी बीच 20 मई को कोतवाली प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह को सूचना मिली कि कैलाश नगर में एक शातिर बदमाश भारी मात्रा में शराब खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर रेड मारी और आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड : मारपीट, जुआ और शराब तस्करी के 16 से ज्यादा मामले दर्ज
पकड़ा गया आरोपी कृष्णा रजक (27 वर्ष), पिता जोहन रजक, निवासी कैलाश नगर कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है, बल्कि वह कोतवाली थाने का सूचीबद्घ (लिस्टेड) गुंडा बदमाश है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आते ही फिर अपराध शुरू कर देता था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की फेहरिस्त बहुत लंबी है:
संगीन मारपीट व आर्म्स एक्ट : आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, गंभीर मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले (अपराध क्रमांक 445/19, 656/19, 494/21, 725/21, 356/22) दर्ज हैं।
शराब तस्करी और जुआ : आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ करीब 11 मामले (जिनमें अपराध क्रमांक 539/19, 631/23, 652/23, 880/22, और साल 2024 में दर्ज अपराध क्रमांक 02, 140, 260, 443, 624 शामिल हैं) पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पामर के नेतृत्व में इस शातिर बदमाश को पकड़ने में एएसआई इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, आरक्षक अविरल भगत, अश्वनी ठाकुर और महिला आरक्षक वर्षा ध्रुव की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
