राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का शुभारंभ
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। जिससे विकास कार्य एवं परिवर्तन के लिए राह बनी है। उन्होंने वित्त मंत्री के साथ बिताए हुए यादगार दिनों का स्मरण किया और उनकी दृढ़ता एवं हिम्मत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन अद्भुत एवं ऐतिहासिक है। वित्त मंत्री द्वारा स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भव्य आयोजन के लिए चेम्बर ऑफ कामर्स की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पीडीएस प्रणाली के तहत जनमानस की पीड़ा को समझकर संवेदनशीलतापूर्वक नमक, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश एवं दुनिया को संचालित करने में अर्थशास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है और उद्यमी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने 1970 के दशक से लेकर आर्थिक उदारवाद की नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ते हुए बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था वर्तमान समय में 4 ट्रिलियन डॉलर है, जो आने वाले वर्षों में 36 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी। देश में आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक सुधारवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने के बाद प्रारंभिक दिनों में कुछ दिक्कतें थी। इसके पहले 17 प्रकार के कर तथा 13 प्रकार के अन्य कर थे। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में एन्ट्री करने तथा निर्यात करने जैसे समस्या थी। इसे दूर करने के लिए जीएसटी अंततः एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए एक देश एक कर की व्यवस्था लागू की गई। जीएसटी के आने से मूल्यों में कमी आयी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग बिना भयभीत हुए ऐसे लोगों की सूचना देंगे, जिसके कारण परेशानी हो रही है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जीएसटी अंतर्गत समय पर कर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार इसमें इनपुट के्रडिट अंतर्गत फर्जी बिल लगाकर घोटाला करने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग शासन की औद्योगिक नीति का अच्छी तरह अध्ययन करें। जिससे व्यापार के बेहतर अवसर मिलेंगे। नए नवाचार एवं विविधिता के क्षेत्र भी है। हाईड्रोजन एनर्जी, बायोफ्यूल, एआई जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अच्छे अवसर है। उन्होंने कहा कि नये उभरते हुए अवसरों की तलाश करते हुए फायदा लें। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रूपए आद्योगिक सब्सिडी रूका हुआ था। जिसके लिए 468 अतिरिक्त बजट लेकर पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग के आगे बढ़ने से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। सरकार व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव शामिल होगा। एकीकृत योजना के तौर पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकसित होने से विभिन्न शहरों को एकीकृत करते हुए समेकित एवं योजनाबद्ध विकास को गति मिलेगी। स्टेट कैपिटल रीजन अंतर्गत राजनांदगांव जिले को शामिल करने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जॉब पार्क की शुरूआत की गई है। जिसमें उद्योगों पर आधारित जॉब प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री से राजस्व में बढ़ोत्तरी होती है। अर्थव्यवस्था में विभिन्न पायदानों में सुधार लाने से आगे इसका फायदा मिलता है। उन्होंने रजिस्ट्री के क्षेत्र में किए गए नवाचारों एवं सुधारों के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला स्टेट रीजन कैपिटल से जुड़ने के बाद सफलता के नये आयाम प्राप्त करेगा।
समाजसेवी खूबचंद पारख ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि व्यापार किसी भी देश की आर्थिक उन्नति का पैमाना होता है। इसके साथ ही सभी को एक सूत्र में जोड़ते हुए शासन की योजनाओं को जोड़ते हुए सेतु बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम को ज्ञानचंद बाफना एवं अरूण डुलानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नंदलालजी राठी, टीकम दास साहू, श्रीमती हीना बेन रायचा, शेखर बोथरा, उन्नति पंजवानी, गुरबचन कौर सावलानी को व्यापारी-उद्यामी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोमल सिंह राजपूत, जितेन्द्र मुदलियार, बलदेव सिंह भाटिया, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, एबिस ग्रुप से मती जोया आफरीन आलम, पद्मश्री फूलबासन यादव, दामोदर दास मूंदड़ा, अजय बसीन, निकेश बरडिया, कमलेश बैद सहित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अन्य गसदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
